Category Archives: व्यापार

एक डालर की तुलना में रूपया आज केवल एक पैसे कमजोर

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दशमलव आठ चार प्रतिशत की मंदी से 287 अंक कम  होकर 33 हजार 847 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी दशमलव नौ छह प्रतिशत की गिरावट से 98 अंकों का नुकसान दर्ज करता हुआ दस हजार 147 पर बंद हुआ।

आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या में 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या में पिछले चार वर्ष में 80 प्रतिशत से भी अधिक की बढोतरी हुई है। एक करोड़ से अधिक आय वाले करदाताओं की संख्या में चार साल में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। 

एक डॉलर 73 रुपये 30 पैसे का बोला गया

बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 321 अंक बढ़कर 34 हजार 637 पर खुला। अब से कुछ देर पहले यह 34 हजार 374 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10 हजार 313 पर पहुंच गया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर हुआ और एक डॉलर 73 रुपये 30 पैसे का बोला गया।

मोशन के लालच में घाटा छुपाते हैं बैंक मैनेजरःदेबाशीष घोष

सरकारी क्षेत्र के बैंकों के मैनेजर नए खाते खोलकर पुराने कर्जों की देनदारी खत्म दर्शा देते हैं जिससे बैंकों का घाटा बढ़ता जाता है। बदलते दौर में जब निजी क्षेत्र के बैंकों को सरकारी बैंकों की प्रतिस्पर्धा में उतार दिया गया है तब ये आंकड़ों की बाजीगरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की मौत की वजह बनने लगी है।

पेट्रोल और डीजल के मूल्‍य में कमी

तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमतें गिरने के कारण आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के मूल्‍य में कमी की गई। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

निफ्टी 64 अंक की बढ़त के साथ दस हजार 5777 पर आया

बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज दो सौ 78 अंक बढ़कर 35 हजार एक सौ 44 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64 अंक की बढ़त के साथ दस हजार पांच सौ 77 पर आ गया।

एक डॉलर 74 रूपये 25 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 897 अंक की गिरावट के साथ 34 हजार से नीचे पर खुला। अब से कुछ देर पहले यह 692 अंक घटकर 34 हजार 89 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 206 अंक की गिरावट के साथ 10 हजार 253 पर पहुंच गया। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 5 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 74 रूपये 25 पैसे का बोला गया।

चौथी औद्योगिक क्रांति में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि चौथी औद्योगिक क्रांति और यांत्रिक बुद्धि यानी आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के विस्‍तार से स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं बेहतर होंगी और स्‍वास्‍थ्‍य पर होने वाले खर्च में कमी आयेगी। आज नई दिल्‍ली में चौथी औद्योगिक क्रांति केन्‍द्र के उद्घाटन अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि इंडस्‍ट्री फोर प्‍वाइंट जीरो यानी चौथी औद्योगिक क्रांति में दर असल वह क्षमता है जो मानव जीवन का वर्तमान और भविष्‍य बदल सके। उन्‍होंने कहा कि सैन फ्रांसस्किो, तोक्‍यो  और पेइचिंग के बाद इस चौथे केन्‍द्र के शुरू होने से भविष्‍य में असीम संभावनाओं के द्वारा खुल गये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेंट ऑफ थिंग्‍स, ब्‍लाकचेन और बिग डाटा जैसे उभरते तकनीक के नये क्षेत्र भारत को विकास के शिखर पर ले जा सकते हैं। इससे लोगों के जीवन में गुणात्‍मक सुधार आयेगा।

निफ्टी भी 32 अंक उछल कर 10 हजार तीन सौ 48 पर जा पहुंचा

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट के सिलसिले से उबरकर आज 97 अंक बढ़कर 34 हजार चार सौ 74 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 32 अंक उछल कर 10 हजार तीन सौ 48 पर जा पहुंचा।

सम्मेलन से पहले ही सत्तर हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

दो दिन के इस आयोजन में प्रमुख औद्योगिक घराने हिस्‍सा ले रहे हैं, जिसका उद्देश्‍य राज्‍य में निवेश के अवसरों को तलाशना है। सम्‍मेलन में भारत के अलावा जापान, चेक गणराज्‍य, अर्जेन्‍टीना, मॉरीशस और नेपाल के निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत ने बताया कि सम्‍मेलन के शुरू होने से पहले ही राज्‍य को 70 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा के निवेश के प्रस्‍ताव मिल चुके हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल सम्‍मेलन के समापन समारोह को सम्‍बोधित करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today