Category Archives: व्यापार

सोना, चाँदी और रत्न आभूषण के परिवहन पर ई-वे बिल लागू होः राठौर

वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने गोवा में 37वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया। श्री राठौर ने अनेक बिन्दुओं पर राज्य सरकार का पक्ष रखा। श्री राठौर ने कहा कि जून 2022 तक कंपनशेसनसेस की राशि को यथावत रखा जाए।

घाना अफ्रीका के सीमॉन-वूड विलियम को पंसद आया छत्तीसगढ़ी मुनगा

अतिथि देवों भवः घाना गणराज्य की पहचान है। पश्चिम अफ्रीका के अंतर्गत आने वाले इस देश में आने वाले अतिथियों की मेहमान नवाजी नृत्य और गीत के साथ कुछ इस पारम्परिक अंदाज में किया जाता है कि यहा आने वाले अतिथि अभिभूत होने के साथ इस देश को हमेशा याद रखते है। घाना से आये सीमॉन बोके और कैथ कोंलिंग वूड विलियम पहली बार छत्तीसगढ़ आये और उन्हें यहां के मुनगा इतने पसंद आए कि वे खुश हो गए।

विवि को जीरो बजट खेती को लागू करके दिखाना होगा: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि नई शिक्षा नीति के लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक उद्देश्यों के लिये वार्षिक और मासिक लक्ष्य आधारित रोड मेप बनाये। श्री टंडन रविवार देर शाम राज भवन में नैक ग्रेडिंग कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। नैक अध्यक्ष प्रोफेसर बी.एस. चौहान भी मौजूद थे।

336 स्थानों पर छापा, 470 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले पकड़े

जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय और राजस्व खुफिया महानिदेशालय ने पूरे देश में एकसाथ 336 स्थानों पर छापा मारकर निर्यातकों द्वारा लगातार फर्जी तरीके से आईजीएसटी रिफंड के लिए किये जा रहे दावों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि इसमें करीब 470 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और इसके आधार पर 450 करोड़ रुपये के आईजीएसटी रिफंड के दावों किए गए।

ई-कॉमर्स पोर्टल्स की फ़ेस्टिवल सेल पर कैट का एतराज़

आगामी त्योहारी सीजन और ऑनलाइन बिक्री के मद्देनजर त्यौहारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न ई कामर्स पोर्टल ने अपने पोर्टलों पर फ़ेस्टिवल सेल लगाने की घोषणा की है जिस पर कैट ने कड़ा ऐतराज़ जताया है।

मिलावटखोरों पर सख्ती से कार्यवाही करें: मोहंती

मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने आज रीवा में रीवा एवं शहडोल संभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करें। उन्होंने जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।

प्रदेश में औद्योगिक विकास की घोषणाओं पर औद्योगिक संगठनों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए की गई ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में उरला इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग, बिरकोनी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्राकर, रोलिंग मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सहित अनेक औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

आरबीआई ने जारी की प्रतिबंधित गैर-बैंकिंग संस्थाओं की सूची

रिजर्व बैंक आँफ इंडिया ने 23 प्रतिबंधित गैर बैकिंग संस्थाओं की सूची जारी की है। सभी लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसी प्रतिबंधित गैर बैंकिंग सस्थाओं के साथ बैंकिंग नहीं करें और धन जमा नहीं करें। आरबीआई ने वेबसाइट पर ऐसी गैर बैंकिंग संस्थाओं की सूची जारी की है। इन संस्थाओं को वित्तीय व्यापार करने से प्रतिबंधित किया है।

800 करोड़ की अगरबत्ती की काड़ी का प्लांट प्रदेश में लगेगा

विदेशों से आयात की जाने वाली 800 करोड़ की अगरबत्ती की काड़ी अब मध्यप्रदेश में ही बनाई जाएगी। प्रदेश के 3 लाख 70 हजार बिगड़े वनों में पंचायत एवं वन समितियों से अच्छे किस्म के बाँस के पौधों का रोपण करवाया जाएगा। आई.टी.सी. कंपनी इसके लिए प्रदेश में अगरबत्ती की काड़ी बनाने का प्लांट स्थापित करेगी। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा।

अमानक खाद्य सामग्री विक्रय एवं संग्रह पर बड़वानी में रासुका

संभागायुक्त इंदौर आकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संभाग के सभी ज़िलों में मिलावट के ख़िलाफ़ कार्यवाही सतत् जारी है। कलेक्टर एवं /जिला दण्डाधिकारी बड़वानी अमित तोमर ने सेंधवा के व्यापारी बालमुकुंद पिता मोहनलाल गर्ग को अमानक खाद्य सामग्री का संग्रहण एवं विक्रय करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए तीन माह के लिए केन्द्रीय जेल बड़वानी में निरूद्ध करने का आदेश पारित किया है,

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today