Category Archives: व्यापार

“मैग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश” बनाना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मेरी प्राथमिकता मध्यप्रदेश को एक ऐसी दिशा और दृष्टि देना है, जिससे प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि हम उनका उपयोग कैसे ‘मैग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश’बनाने में करें। पिछले दस माह में हमने इस दिशा में अपनी नीयत और नीति से यह बताया है कि हमारा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ विकास है, जिसमें किसानों को दाम और नौजवानों को काम मिले।

निवेशकों का प्रदेश के प्रति विश्वास बढ़ाना ही लक्ष्य: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में आयोजित किये जा रहे मैग्नीफिसेंट एमपी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि समारोह में प्रदेश में निवेश सहित अन्य क्षेत्रों में हुए विकास को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए। नाथ ने कहा कि आयोजन के जरिए निवेशकों का प्रदेश के प्रति विश्वास बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है।

वास्तविक निवेश पर केन्द्रित होगा मैग्निफिसेंट एमपी समारोह

मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने आज इंदौर में मैग्निफिसेंट एमपी समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को आकर्षित करने के लिये यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैग्निफिसेंट एमपी समारोह वास्तविक निवेश पर केन्द्रित होगा। इसमें निवेश के संबंध में गंभीर चर्चाएँ होंगी और निष्कर्षों पर अमल कराने के सुनिश्चित प्रयास भी किये जायेंगे।

रायपुर: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने मां महामाया की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर रतनपुर स्थित शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय और तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मी सिंह भी उपस्थित थीं।

राज्यों को प्रोत्साहन देने की भूमिका निभाए केन्द्र: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राज्यों का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए केन्‍द्र प्रोत्साहन देने की भूमिका निभाए और केन्द्रीय योजनाओं में राज्यों की हिस्सेदारी को बढ़ाए।

एक्सिस बैंक ने भोपाल नगर निगम के क्लीन सिटी अभियान का समर्थन किया

150वीं गांधी जयंती के अवसर पर, भारत के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक – एक्सिस बैंक ने आज घोषणा की कि वह भोपाल को अधिक स्वच्छ एवं हरा-भरा शहर बनाने के भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के प्रयासों को अपना समर्थन देगा। इससे स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश की सबसे स्वच्छ राजधानी के रूप में भोपाल को मिले खिताब को बनाये रखने में भी मदद मिलेगी। अपनी सीएसआर पहल के तहत, बैंक द्वारा भोपाल नगर निगम (बीएमसी) को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परिचालनों के आसान एवं कुशल संचालन व निगरानी हेतु उन्हें 85 इलेक्ट्रिक बाइक्स दी जायेंगी।

प्रिवेंसन ऑफ मनी लाड्रिंग एक्ट के अपराधों को ईडी को सौंपा जा सकता हैः नकवी

वित्तीय एवं सहकारी संस्थाओं से संबंधित अपराधों की विवेचना को कैसे प्रभावी बनाया जाए, इसको लेकर आयोजित तीन दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीजी डॉ. एसडब्ल्यू नकवी ने कहा कि अगर कहीं प्रिवेंसन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के अपराधों में पकड़ा जाता है तो उसे तुरंत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपकर जांच कराना चाहिए। इसके लिए एसपी अपराध अनुसंधान विभाग के माध्य़म से प्रकरण ईडी को सौंपने की सिफारिश कर सकता है।

राज्य सरकार के फैसलों से उद्योग-व्यापार में आयी तेजी: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित रियल एस्टेट राईजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में देश के उद्योग और व्यापार जगत में आई मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट में तेजी लाने के लिए भूमि की गाइड लाइन दर 30 प्रतिशत कम किए गए। इसी प्रकार डायवर्सन प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की सुविधा के लिए सिंगल विण्डों सिस्टम जल्द ही लाया जाएगा। टाऊन इन कंट्री प्लानिंग में स्टाफ की कमी दूर की जाएगी। पंजीयन कार्यालयों को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार के समान ही एलआईजी मकानों के लिए प्लाट का आकार 90 वर्ग मीटर किया जाएगा। ईडल्ब्यूएस और एलआईजी भूमि के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का परीक्षण कर लागू किया जाएगा। उन्होंने एग्रो इंडस्ट्रीज को ऑरेंज सेक्टर में रखने के संबंध में उचित फैसला लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और ढाई हजार रूपए से प्रति क्विंटल धान खरीदी और तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया गया तब यह कहा गया कि यह गांव वालों की सरकार है, लेकिन इन्हीं फैसलों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत में वृद्धि आयी है। आटो मोबाइल सेक्टर के साथ ही सराफा कारोबार में वृद्धि हुई है। छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री से पिछले वर्ष जून से सितम्बर माह तक 92 करोड़ रूपए का राजस्व मिला था। इसी अवधि में इस वर्ष राज्य सरकार को 152 करोड़ रूपए का राजस्व मिला है। 
मुख्यमंत्री ने सुराजी ग्राम योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नरवा योजना में एक हजार 28 नदी-नालों के पुनर्जीवन के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बरसात के बाद इन पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नरवा कार्यक्रम सभी के लिए है। पानी की जरूरत खेती, उद्योग सहित सभी कार्यों के लिए जरूरत होती है। इस योजना से सरफेस, सब साइल और ग्राउंड वाटर बढ़ाने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त वर्षा होती है। जरूरत इसे सहेजने की है। उन्होंने औद्योगिक और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों से सुराजी योजना में बनाए जा रहे गौठानों संचालन और प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को समझाईश देने के लिए समय दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए एक-एक गांव को गोद लेकर यह कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ढेड़ हजार गांव में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है, इससे पशुधन के लिए 30 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गई है। 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर औद्योगिक प्रतिनिधियों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के चेयरमेन श्री नरेन्द्र गोयल और क्रेडाई छत्तीसगढ़ रवि फतनानी सहित औद्योगिक और रियल इस्टेट से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

सोना, चाँदी और रत्न आभूषण के परिवहन पर ई-वे बिल लागू होः राठौर

वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने गोवा में 37वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया। श्री राठौर ने अनेक बिन्दुओं पर राज्य सरकार का पक्ष रखा। श्री राठौर ने कहा कि जून 2022 तक कंपनशेसनसेस की राशि को यथावत रखा जाए।

घाना अफ्रीका के सीमॉन-वूड विलियम को पंसद आया छत्तीसगढ़ी मुनगा

अतिथि देवों भवः घाना गणराज्य की पहचान है। पश्चिम अफ्रीका के अंतर्गत आने वाले इस देश में आने वाले अतिथियों की मेहमान नवाजी नृत्य और गीत के साथ कुछ इस पारम्परिक अंदाज में किया जाता है कि यहा आने वाले अतिथि अभिभूत होने के साथ इस देश को हमेशा याद रखते है। घाना से आये सीमॉन बोके और कैथ कोंलिंग वूड विलियम पहली बार छत्तीसगढ़ आये और उन्हें यहां के मुनगा इतने पसंद आए कि वे खुश हो गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today