Category Archives: व्यापार

मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर, बेंगलुरू में निवेशकों से चर्चा

मध्य प्रदेश में जनवरी में होने वाली इनवेस्टर्स मीट के पूर्व तमाम उद्योग-धंधों को निवेश के लिए आमंत्रित करने राज्य सरकार इन दिनों देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में पहुंच रही है। पुणे के बाद आज बेंगलुरू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवेश आमंत्रण के लिए निवेशकों से चर्चा करने पहुंचे हैं जिसमें सरकार-उद्योगपतियों के बीच चर्चा के सत्र का आयोजन किया गया।

लोकायुक्त पुलिस ने IAS तरुण भटनागर-BJP नेता राकेश जादौन पर दर्ज की FIR, ग्वालियर का मामला

लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर तथा भाजपा नेता राकेश जादौन सहित आठ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ ग्वालियर के मास्टर प्लान में छेड़छाड़ करते हुए एक शराब निर्माता को लाभ देने के लिए उसकी डिस्टलरी के विस्तार की अनुमति दी। इनके खिलाफ इस तरह मास्टर प्लान से छेड़छाड़ करते हुए एक करोड़ सात लाख की क्षति पहुंचाने का आरोप है।

ज्वेलरी खरीदने के पहले ज्वेलर का तराजू जरूर जांच लें, नापतौल की जांच में गड़बड़ियां मिलीं

त्योहार का सीजन है और इन दिनों ज्वेलर्स पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है लेकिन आप जब भी ज्वेलरी खरीदें तो ज्वेलर का तराजू अवश्य देख लें। मध्य प्रदेश के 25 फीसदी ज्वेलर्स के तराजू सत्यापित नहीं हैं जिससे ज्वेलर कम वजन की ज्वेलरी आपको ज्यादा बताकर ठग सकता है। भोपाल के सजावट, अनुश्री से लेकर इंदौर के रिलायंस और डीबी ज्वेलर्स तक के तराजू असत्यापित पाए जाने से ग्राहकों के साथ यहां ठगी की आशंका बनी है।

बिशप पीसी सिंह का 1000 करोड़ रुपए विदेश में निवेश, जानिये क्या है मामला

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह ने बेहिसाब 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर उसे विदेश में निवेश किया है। यह राशि उसके द्वारा शिक्षण संस्था द्वारा संचालित स्कूलों की फीस, उसकी जमीन में हेराफेरी करके अवैध ढंग से कमाई गई। बिशप पीसी सिंह की कारगुजारियों का पर्दाफाश महाराष्ट्र स्योंड के नाम से पहले जानी वाली उत्तर भारत के चर्च की संस्था द स्योंड ऑफ द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की बैठक में हुआ है।

बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ने साधा व्यापारियों से संपर्क, मिनी रेक से दक्षिण भारत माल भेजा

भोपाल रेल मंडल में बिजनेस डेवलपमेन्ट यूनिट के सार्थक प्रयासों से मिनी रेक से व्यापारियों ने माल भेजना शुरू किया है। यूनिट के व्यापारियों से संपर्क साधने की वजह से सूखी सेवनिया स्टेशन के माल गोदाम से पहील बार मिनी रेक से दक्षिण भारत में माल भेजा गया। इससे रेलवे को करीब 36 लाख का राजस्व मिला।

होशंगाबाद में रेशम घोटाला, किसानों के नाम सरकारी अमले ने हजम की राशि

मध्य प्रदेश में अब रेशम घोटाला सामने आया है जो होशंगाबाद जिले के रेशम संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। जिले के एक कर्मचारी ने एक एकड़ की जमीन पर परिवार के कई लोगों के नाम से सरकारी योजना का फायदा लिया और चाकी कृमिपालन में भी किसानों के नाम पर राशि हजम की गई। हालांकि आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ में शिकायत के बाद इसमें रेशम संचालनालय ने चार सदस्यीय समिति बनाई। मई 2022 में समिति के आदेश में दस दिन की समय सीमा दी गई लेकिन आज भी वरिष्ठ अधिकारियों तक समिति की रिपोर्ट नहीं पहुंच सकी है। तीन महीने में जांच पूरी नहीं होने पर होशंगाबाद से लेकर भोपाल तक के अधिकारियों पर लेन-देन के आरोप भी लगे और इसके बाद अब जाकर जांच पूरी हो सकी है।

जबलपुर में ईओडब्ल्यू का बिशप के घर छापा, विदेशी मुद्रा व 1.65 करोड़ राशि मिली

जबलपुर में एक शिक्षण संस्थान द्वारा स्कूल से मिली फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को संचालित करने और निजी उपयोग में लाए जाने पर आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कार्रवाई की है। शिक्षण संस्थान के चेयरमेन बिशप पीसी सिंह के के घर आज मारे गए छापे में ईओडब्ल्यू की टीम को अभी तक निवास की तलाशी में प्रकरण से जुड़े दस्तावेज़ों के अतिरिक्त लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपए नगद भारतीय मुद्रा मिली है तो 18 हजार डॉलर की विदेशी मुद्रा भी मिली है। जबकि अभी कार्यालय की तलाशी बची है।

जबलपुर की तीन समितियों में धान खरीदी घोटाला, ईओडब्ल्यू में एफआईआर

जबलपुर की 25 समितियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत की जांच में गोसलपुर, कुशनेर और बनखेड़ी समितियों में 27 लाख से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। इसमें ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की गई है।

5जी सर्विस पर जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का ऐलान

मोबाइल कंपनियां अब 5जी सर्विस की लांचिंग को लेकर धीरे-धीरे अपनी प्लानिंग का खुलासा कर रही हैं। सोमवार को जियो की एजीएम में अक्टूबर से 5जी सर्विस शुरू करने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के भी अक्टूबर में 5जी सर्विस शुरू करने को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्टस सामने आई हैं।

श्रीलंका के बाद इराक मेंअराजकता, राष्ट्रपति भवन-सरकारी इमारतों में घुसी भीड़

श्रीलंका में जिस कदर राजनीतिक संकट के हालात बने थे, उसी तरह इराक में भी परिस्थितियां बन गई हैं। लोगों ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों में घुसकर उत्पात मचाया तो अमेरिका ने दूतावास खाली करा लिया है। आज भी हालात में सुधार नहीं बताया जा रहा है। अब तक हिंसा में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today