Category Archives: व्यापार

बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मैनेजर सहित आठ को जेल

प्रदेश के मालवा क्षेत्र स्थित रतलाम जिले के विशेष न्यायाधीश ने बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मैनेजर सहित आठ लोगों को जेल भेजने के आदेश किए हैं। बैंक में एक करोड़ 10 लाख रुपए के फर्जी ऋण मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने 23 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था जिनमें से 15 को जमानत दे दी गई है।
भृष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष व प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एमएस चंद्रावत की अदालत में ईओडब्ल्यू ने इस मामले का चालान पेश किया है। यह मामला पांच साल पहले सामने आया। वर्ष 2010 के दौरान बैंक ऑफ इंडिया की बजाज खाना शाखा के तत्कालीन प्रबंधक बद्रीलाल पाटीदार और सहायक प्रबंधक दिलीपकुमार मेहता ने एजेंट राधेश्याम पाटीदार के साथ मिलकर करीब 1 करोड; 10 लाख के फर्जी ऋण स्वीकृत कर आपस में बांट लेने का घोटाला किया था। अन्वेषण ब्यूरो को वर्ष 2012 में इसकी शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के दौरान इसमें कुल 40 लोगों को घोटाले में शामिल होना पाया गया। ए। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने 38 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था, जिसमें से न्यायालय में 23 आरोपी ही उपस्थित हुए थे। अदालत ने बैंक के सहायक मैनेजर दिलीप कुमार मेहता और दो वकीलों सहित 15 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया। जिन आठ लोगों को जेल भेजा गया है उनमें तत्कालीन बैंक प्रबंधक बद्रीलाल पाटीदार, मुकेश पाटीदार, हरीश पाटीदार, मनोज सोलंकी, अनोखीलाल पाटीदार, दशरथ पाटीदार, महेश पाटीदार और मदनलाल पाटीदार शामिल है। ज्ञातव्य है कि इसमें शामिल मैनेजर को बैंक ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है, जबकि सहायक मैनेजर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ईओडब्ल्यू की जांच के दौरान जिन 38 आरोपियों के खिलाफ जांच की गई उनमें से करीब 5 की मृत्यु हो चुकी है।

सेंसेक्‍स में तीसरे पहर के कारोबार में लगभग सौ अंकों की वृद्धि।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज गिरावट का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स सोलह अंक गिरकर पच्‍चीस हजार आठ सौ सात पर पहुंच गया। शुरूआती कारोबार में यह एक सौ एक अंक की गिरावट के साथ खुला था। निफ्टी भी कल के सात हजार आठ सौ छियालीस के स्‍तर पर है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया बारह पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर छियासठ रूपये दस पैसे का हो गया है। शुरूआती कारोबार में इसमें चौबीस पैसे की गिरावट आई थी।

सेंसेक्‍स 541 अंक गिरकर 25 हजार छह सौ बावन पर बंद।

घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट आई। बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स पांच सौ 41 अंक लुढ़क कर 25हजार छह सौ 52 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी एक सौ 65 अंक गिरकर सात हजार आठ सौ12 हो गया।

डॉलर के मुकाबले रूपया 13 पैसे कमजोर हुआ।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज बहुत अधिक शुरूआती गिरावट के बाद सेन्‍सेक्‍स काफी संभल गया। अब से थोड़ी देर पहले यह -54—-अंक की गिरावट के साथ —26—-हजार–169—–पर आ गया। शुरूआती कारोबार में यह दो सौ बीस अंक की गिरावट के साथ26 हजार के स्‍तर से नीचे पहुंच गया था।

रुपया डॉलर के मुकाबले उनासी पैसे मजबूत।

मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रूपया आज 79 पैसे के उछाल से 65 रूपये 67 पैसे प्रति डालर के स्‍तर पर दर्ज हुआ। रूपये में पिछले दो वर्षों में एक दिन में हुई  यह सर्वाधिक  बढत है। इस बढत से रूपया पिछले एक माह के सबसे ऊंचे स्‍तर पर दर्ज हुआ। 

डॉलर के मुकाबले रूपया ग्‍यारह पैसे कमजोर।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज मजबूती का रूख है। सेन्‍सेक्‍स में तीसरे पहर कारोबार में ढाई सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में आज यह 207 अंक की वृद्धि के साथ 25 हजार 913 पर खुला था। 

एक डॉलर की तुलना में रूपयो 3 पैसे कमजोर होकर 66 रूपये 36 पैसे पर आ गया।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज में आज बिकवाली तेज रही ओर सेंसेक्‍स 151 अंक घटाकर 25 हजार 706 पर आ गया। उधरनेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 43 अंक कम होकर

सेंसेक्‍स में तीसरे पहर के कारोबार में चार सौ अंक से अधिक की वृद्धि।

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में 400 अंकों से अधिक की बढ़त है। शुरूआती कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 427 अंक की वृद्धि के साथ 25 हजार 745 पर खुला था। अब से कुछ देर पहले यह 360 अंक की वृद्धि के साथ 25 हजार 677 पर था।

एक डॉलर की कीमत 66 रूपये 65 पैसे हुई।

डॉलर के मुकाबले आज रूपये में 82 पैसे की भारी गिरावट आई। एक डालर की कीमत 66 रूपये 65पैसे रही।कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें आज चार प्रतिशत से ज्यादा गिरीं और पिछले साढे छह साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गयीं।

भारत ने यूरोपीय संघ के साथ प्रस्‍तावित मुक्‍त व्‍यापार समझौते के बारे में बातचीत टाल दी है।

यूरोपीय संघ द्वारा भारत की हैदराबाद स्थित औषधि निर्माण कम्‍पनी जी वी के बायोसाइंसेज की जांच पर खरी उतरी करीब 700 औषधियों पर प्रतिबंध लगाये जाने पर निराशा व्‍यक्‍त करते हुए भारत ने यूरोपीय संघ

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today