Category Archives: व्यापार

सेन्‍सेक्‍स में दोपहर के कारोबार में गिरावट।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेंसेक्‍स में शुरूआती कारोबार से ही गिरावट का दौर रहा। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 86 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 817 पर आ गया। अब से कुछ देर पहले यह 132 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 770 पर आ गया।

एक डॉलर 64 रूपये 86 पैसे का हुआ

 बम्‍बई शेयर बाजार में तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 169 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 12 पर आ गया। शुरूआती कारोबार में आज यह 325 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 171

आयकर ने आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित चार संस्थान में सर्वे किया

आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित चार संस्थानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की और उनकी आय-व्यय के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल कर सर्वे किया। जिन चार संस्थानों में आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है उनमें आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित उसके एक अन्य संस्थान स्कोप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, एमपी नगर के प्लाई पैलेस व प्लाई बोर्ड, मोहन कोटवानी नामक व्यक्ति की मधुर कोरियर, चंद्रभान नामक बिल्डर की ख्यालदास कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि इन संस्थानों के लगभग दो दर्जन ठिकानों पर रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की गई।

एक डॉलर 65 रूपये 13 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेन्‍सेक्‍स अपनी शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में सेन्‍सेक्‍स  84 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 120 पर खुला था लेकिन बाद में इसमें गिरावट आने लगी।   नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 56 अंक घटकर 8 हजार 121 पर था। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 18 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 65 रूपये 13 पैसे का बोला गया।

एक डॉलर की कीमत 64 रुपये 95 पैसे।

अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज एक डॉलर की तुलना में  रुपया 46 पैसे मजबूत होकर आठ सप्‍ताह के उच्‍चतम स्‍तर 64 रुपये 95 पैसे पर पहुंच गया।

बजाज कैपीटल के चेयरमेन, एमडी सहित चार धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का अपराध दर्ज

राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह ने बजाज कैपीटल के चेयरमेन केके बजाज, एमपी राजीव बजाज, कंपनी की एमपी नगर स्थित शाखा के मैनेजर ललित नारायण मिश्रा और माइक्रो टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड के प्रमोद कणी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला पंजीबद्ध कराया है।
पत्रकार सिंह ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि उन्होंने 2012-13 में बजाज कैपीटल में 9.90 लाख रुपए की एफडीआर कराई थी। जब वे अपनी राशि वापस लेने पहुंचे तो कंपनी ने धोखे से एफडीआर के मूल दस्तावेज उनसे ले लिए। 26 मार्च 2014 को उनसे अथॉरिटी लेटर ले लिया कि कंपनी उनकी तरफ से राशि लेने के लिए अधिकृत है। इसके बाद से आज तक उन्हें मूल राशि वापस नहीं मिली है।

शेयर बाजारों में आज भारी उथल-पुथल वाला कारोबार हुआ

मजबूती के साथ खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी उथलपुथल वाला कारोबार हुआ।  हालांकि सत्र के अंत में बाजार अच्‍छी तेज़ी के साथ बंद हुआ। 

अब घरेलू गैस 571 रुपए में मिलेगी

रसोई का खर्चा अब और कम हो जाएगा क्योंकि घरेलू गैस की कीमतें 44 रुपए तक कम कर दी गई हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर 571 रुपए का आएगा जो अभी तक 615 रुपए में आता था। इसी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडर भी 44 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया है। यह अभी 1134 रुपए 50 पैसे का आता है। अब यह सिलेंडर 1089 रुपए का आएगा। यह जानकारी भोपाल में एलपीजी फेडरेशन की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने दी है। याद रहे कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत घटती या बढ़ती है।

एक डॉलर 66 रूपये 37 पैसे का बोला गया।

रिज़र्व बैंक की घोषणा के बाद बम्‍बई शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में चार सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में आज यह  309 अंक की गिरावट के साथ 25 हजार 308 पर खुला।  निफ्टी भी 124  अंक बढ़कर हजार 920 पर आ गया।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतारचढ़ाव जारी है। तीसरे पहर के रोबार में सेन्‍सेक्‍स —-76—–अंक की गिरावट के साथ —-25—-हजार–787-पर आ गया। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today