Category Archives: व्यापार

बम्‍बई शेयर बाजार में आज गिरावट का रूख है।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज गिरावट का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है।

डूबे कर्ज की वसूली में सरकार का बैंकों को पूरा समर्थन।

वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि बैंकों को अपने कर्जदारों से पाई-पाई वसूल करनी चाहिए। कल एक टेलीविजन चैनल पर श्री जेटली ने कहा कि ऐसा करना न सिर्फ कानूनी बल्कि बैंकों का नैतिक दायित्‍व भी है।

केंद्रीय बजट के प्रस्तुत होने के एक दिन बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी मजबूती का दौर आ गया।

केंद्रीय बजट के प्रस्तुत होने के एक दिन बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी मजबूती का दौर आ गया। निवेशकों द्वारा की गयी चौतरफा खरीदारी के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 777 अंकों की जबरदस्‍त उछाल से 23 हजार 779 पर बंद हुआ।

एक डॉलर 68 रुपये 54 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में दो सौ अंक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में आज यह 142 अंक की गिरावट के साथ 23 हजार 268 पर खुला था।

एक डॉलर की तुलना में रुपया पांच पैसा मजबूत होकर 67 रुपये 85 पैसे पर पहुंच गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगातार तीसरे सत्र में बिकवाली तेज रही और कारोबार के अंत में सेंसेक्स दो सौ 62 अंक घटकर 21 महीने के न्यूनतम स्तर 23 हजार सात सौ 59 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83 अंक घटकर सात हजार दो सौ 16 पर आ गया।

डॉलर के मुकाबले रूपया 26 पैसे कमजोर।

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में करीब तीन सौ अंक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में  यह करीब 374 अंक गिरकर 23 हजार 919 पर खुला था।

गेमन इंडिया के प्रोजेक्ट पर हंगामा, पांच महीने से नहीं मिली मजदूरों को मजदूरी

भोपाल के नए शहर में कर्मचारियों के सरकारी आवास तोड़कर वहां गेमन इंडिया के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर आज दिन में हंगामा हुआ। यहां मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें पांच महीने से मजदूरी नहीं मिली है।

अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड यूएम मोटरसाइकल्स का भारत में प्रवेश

प्रसिद्ध अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड यूएम मोटरसाइकल्स ने रेनगैड कमांडो, रेनगैड स्पोर्ट एस और रेनगैड क्लासिक को भारत में उतार दिया। अमेरिकन मोटरसाइकिल निर्माता यूएम इंटरनैशनल, एलएलसी की भारतीय इकाई यूएम मोटरसाइकल्स ने लोहिया आटो के साथ मिलकर आखिरकार आज भारत में कदम रख दिया।

एक डालर की कीमत 67 रूपये 98 पैसे

रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्‍याज दरों में कोई बदलाव न करने के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स एक दशमलव 2 प्रति‍शत की मंदी से 286 अंक लुढ़ककर 24 हजार 539 पर बंद हुआ।

एक डॉलर की कीमत 67 रूपये 74 पैसे बोली गई।

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरूआती कारोबार में 131 अंक के उछाल के साथ 25 हजार दो पर खुला।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today