Category Archives: व्यापार

रूपया 36 पैसे मजबूत। एक डॉलर 66 रूपये 19 पैसे का।

तर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 66 रुपये 19 पैसे का बोला गया। विश्‍व के बाजारों में कमजोर रूख के बीच बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रूपये में मजबूती आयी।

एटीएम को हैक कर छह लाख अस्सी हजार एकसाथ निकाले

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में केनरा बैंक के एटीएम से चोरों ने एकसाथ छह लाख अस्सी हजार रुपए चुरा लिए। इसका उस समय पता चला जब एटीएम को चैक किया ग या और उसमें राशि कम निकली। यह आशंका जताई जा रही है कि एटीएम को हैक कर यह वारदात की गई।

दिल्ली में फैसले के बाद भोपाल का सर्राफा बाजार खुला

भोपाल का सर्राफा बाजार खुल गया जबकि प्रदेश के दूसरे शहरों में सर्राफ़ा बाजार नहीं खुले थे। गौरतलब है कि सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा बजट में लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को लेकर करीब डेढ़ महीने पहले हड़ताल शुरू की थी। देशभर के सर्राफा कारोबारी इतने लंबे से हडताल पर चल रहे थे। इस संबंध में केंद्र सरकार ने अब व्यापारियों से मंगलवार तक सुझाव मांगे हैं और उनके आधार पर फैसला होगा।

पनामा की कंपनियों में धन छुपाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पनामा पेपर लीक से उजागर मामले को लेकर तुरंत कोई निष्कर्ष नहीं निकालने को कहा है। बैंक ने कहा कि वो कंपनियों की वैधता का पता लगाने के लिए साक्ष्‍यों की जांच करेगा।। पनामा दस्तावेजों से बड़े उद्योगपतियों और नामी-गिरामी लोगों सहित करीब पांच सौ भारतीयों के नाम सामने आये हैं जिन्होंने कथित रूप से करों से बचने के लिए पनामा की कंपनियों में धन छुपाया है।

हड़ताल समाप्ती पर सहमति नहीं, कुछ दुकानें खुलने से नाराज व्यापारी

एक्साइड ड्यूटी को लेकर लंबे समय से चली रही स्वर्ण आभूषण व्यापारियों की हड़ताल आज भोपाल में अचानक कुछ संस्थान के खुल जाने से दो फाड़ होने के आसार नजर आए।

एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों का झील में सत्याग्रह

कई सप्ताह से कारोबार बंद कर एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ आंदोलन कर रहे सर्राफा व्यापारियों ने आज जल सत्याग्रह किया। बड़ी झील की शीतलदास की बगिया में सर्राफा व्यापारियों एकत्रित हुए और अर्द्ध नग्न अवस्था में झील में उतर गए। व्यापारियों के हाथों में नारों की तख्तियां थीं जिनमें वित्त मंत्री के खिलाफ नारे लिखे थे और एक्साइज ड्यूटी को काला कानून बताया था।

रूपया डालर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज मजबूती का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में तीन सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में आज सेन्‍सेक्‍स दो सौ सत्रह अंक के उछाल के साथ 25 हजार 118 पर खुला था।

एक डॉलर की तुलना में रुपया 16 पैसे मजबूत

बॉम्बे स्टॉक एकस्चेंज का सेंसेक्स एक सौ 31 अंक बढ़कर 24 हजार छह सौ 82 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38 अंक बढ़कर सात हजार

एक डॉलर 66 रूपये 97 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 90 अंक की वृद्धि के साथ 24 हजार 794 पर आ गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 22 अंक की वृद्धि के साथ 7 हजार 532 पर था।

दुनिया के उभरते बाजारों की तुलना में भारत का निर्यात काफी बेहतर।

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत में निर्यात गतिविधियां अन्य उभरते बाजारों की तुलना में अच्छी तरह से चल रही हैं। कल नई दिल्ली में रामनाथ गोयनका स्मारक प्रथम व्याख्यान को संबोधित करते हुए श्री राजन ने कहा हालांकि भारतीय बाजार में मंदी का दौर चल रहा है, लेकिन यह मंदी अन्य जगह हो रही मंदी के माहौल की तरह ही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today