Category Archives: राज्य

मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

आप प्रदेश संयोजक अग्रवाल ने जेल प्रबंधन पर उठाए सवाल

17 दिन बाद जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेल प्रबंधन पर सवाल उठाए. कहा जेल में बंदियों के साथ मारपीट होती ह. खाना टाइम पर नहीं दिया जाता. मुख्यमंत्री पर रिहाई रुकवाने के आरोप लगाये.

सागर एवं बुराहनपुर में आरोपी रिश्वत लेते पकड़ाए

लोकायुक्त पुलिस सागर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ लेखाधिकारी जयकांतदुबे को 14 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ज्ञान लोक मंगल की परम्परा है: उच्च शिक्षा मंत्री पवैया

उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि ज्ञान लोक मंगल की परम्परा है। सभ्यताएँ युग के अनुसार बदलती है लेकिन मूल्यों की संस्कृति नहीं। पवैया ने यह बात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भारतीय जीवन दृष्टि वर्तमान संदर्भ में व्याख्या ‘ज्ञान संगम’ में कहीं। आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबन्धकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में शुरू हुए दो दिवसीय ‘ज्ञान-संगम’ में प्रज्ञा प्रवाह और भारतीय शिक्षा मण्डल सहयोगी संस्थाएँ रही।

इंदौर बरेली एक्सप्रेस में 7 बैग चोरी

भोपाल रेलवे स्टेशन पर इंदौर बरेली एक्सप्रेस में 7 बैग चोरी हो गये। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसे गिरफ्तार किया उसकी पत्नी का कहना है हमारा खुद का बैग चोरी हुआ। महिला ने काफी हंगामा किया। कुछ पैसेंजर भी साथ हुए। विवाद हुआ।

शादी समारोह में चली गोली,4 घायल 2 गंभीर

छतरपुर में बमीठा थाना के देवगांव में शादी समारोह में गोली चली। 4 घायल 2 गंभीर हैं। देशी कट्टे से आरोपी ने हर्ष फायर किया था। गंभीर ग्वालियर रेफर हुए। घायल जिला अस्पताल में भर्ती किया। आरोपी अमरजीत शर्मा गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री ने गांवों में पहुँचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शिवपुरी जिले के ग्राम बूढ़ाडोगर, कुल्हाड़ी एवं चितारा में पहुंचकर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याओं को सुना।मुख्यमंत्री ने ग्राम कुल्हाड़ी में ग्रामीणों से कहा कि मैं स्वयं गांव-गांव जाकर आप लोगों के हाल-चाल जानने आया हूं। उन्होंने ग्रामीणों से भावांतर भुगतान योजना, अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही, किसानों को निःशुल्क बी-1 एवं खसरे की नकल देने की जानकारी भी दी। 

किसानों को हरसंभव मदद और हर संकट में सरकार साथ – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद देगी। उन्होंने शिवपुरी जिले के सूखाग्रस्त क्षेत्र में सूखे से निपटने के लिये किसानों को राहत राशि देने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी जिले के बदरवास में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी में मिलेगी सीधी नियुक्ति

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में सीधी नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने कहा है कि खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अलग करने की ठानी है। श्री चौहान आज यहाँ मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में अभिनव बिन्द्रा 10 मीटर शूटिंग रेंज, 25 मीटर शूटिंग रेंज और प्रशासकीय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट श्री अभिनव बिन्द्रा, नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री रनिंदर सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

बम्‍बई शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में  संवेदी सूचकांक 125 अंक घटकर 32 हजार 660 पर था

बम्‍बई शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में  संवेदी सूचकांक 125 अंक घटकर 32 हजार 660 पर था। सवेरे यह एक सौ अंक की गिरावट के साथ 32 हजार 702 पर खुला था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी  55 अंक की गिरावट के साथ 10 हजार 62 पर आ गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today