Category Archives: राज्य

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आग से जली नाबालिग ने सागर में दम तोड़ा

सागर जिले के बीना क्षेत्र के भानगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र ग्राम देवल में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद लगाई गई आग से 80 प्रतिशत जली नाबालिग ने आज सागर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

कटनी में 15 ठिकानों पर आयकर का छापा

आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने आज कटनी में दाल-चावल कारोबार से जुड़े दो समूहों पर छापे मारे। इन समूहों के 15 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है जिसमें दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

PMT 2012 फर्जीवाड़ा: आरोपियों की जमानत याचिकाएँ ख़ारिज

PMT 2012 फर्जीवाड़ा मामले में आरोपियों की जमानत सभी याचिकाएँ जबलपुर हाईकोर्ट ने ख़ारिज की। 

नीति आयोग कल का दिन एटीएल समुदाय दिवस के रूप में मनाएगा

नीति आयोग का अटल इन्नोवेशन मिशन कल 15 दिसंबर, 2017, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला का समुदाय दिवस मनाएगा। यह दिवस सामुदायिक अभियान पहल के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें 25 युवा सलाहकार 200 से अधिक ऐसे छात्रों के साथ बातचीत करेंगे,

उप राष्ट्रपति श्री वेकैंया नायडू 17 दिसम्बर को भोपाल प्रवास पर

उप राष्ट्रपति श्री एम. वेकैंया नायडू 17 दिसम्बर को अल्प प्रवास पर भोपाल आयेंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 12:35 बजे भोपाल विमानतल पर आयेंगे तथा दोपहर 12:50 को विमानतल से जम्बूरी मैदान के लिए रवाना होंगे। जम्बूरी मैदान में दोपहर 13.30 से अपरान्ह 15.00 की अवधि में उप राष्ट्रपति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

दुष्कर्मियो को फांसी की सजा के प्रावधान से राहत महसूस कर रही बेटियाँ-महिलाएँ

मध्यप्रदेश विधानसभा में सर्वसम्मति से दण्ड विधि (म.प्र. संशोधन) विधेयक पारित होने से प्रदेश की महिलाएँ और बेटियाँ राहत महसूस कर रही हैं। महिलाओं और बेटियों ने शासन के इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है। सरकार के इस फैसले से बेटियों को संबल मिला है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिये ऐसा कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है मध्यप्रदेश।

स्वामी विवेकानंद के दर्शन और विचार पर केन्द्रित होगा विचार वीथिका पार्क

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने कहा है कि युवाओं सहित सभी वर्गों के लिए स्वामी विवेकानंद का जीवन-दर्शन और विचार प्रेरणादायी है। इसी सत्य को ध्यान में रख विवेकानंद विचार वीथिका पार्क विकसित किया जा रहा है। श्री सारंग ने आज अशोका गार्डन में पार्क स्थल का निरीक्षण किया।

प्रदेश की पहली शासकीय बोन-मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट इंदौर में

मध्यप्रदेश में भी शासकीय अस्पताल में पहली बार बोन-मेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध करवाने जा रही है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया है कि शीघ्र ही इंदौर के महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल में बोन-मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित की जा रही है। ट्रांसप्लांट की शुरूआत थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों से की जाएगी।

भावांतर भुगतान योजना में मक्का के मिल रहे अच्छे भाव

भावांतर भुगतान योजना में मक्का के मिल रहे अच्छे भाव के कारण बड़वानी जिले की मंडियों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक मक्का बिक रही है। बड़वानी मंडी में इस वर्ष अभी तक 33 हजार 225 क्विंटल मक्का किसानों ने बेचा है जबकि पिछले वर्ष का आंकड़ा इसी अवधि में 321 हजार 124 क्विंटल था।

जैविक खेती से किसान चित्तरंजन को मिली अलग पहचान

मध्यप्रदेश का बुंदेलखण्ड क्षेत्र मानसून की अनिश्चितता की वजह से कृषि के मामले में पिछड़ा माना जाता हैं। यह क्षेत्र लम्बे समय से सूखे की मार भी झेल रहा है। इन सब स्थितियों के बावजूद छतरपुर जिले के ग्राम निवारी के किसान चित्तरंजन चौरसिया ने जैविक खेती में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्य किसानों के लिये मिसाल कायम की हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today