Category Archives: राज्य

गलतियां उजागर करे और सरकार उसे सुधारे: मिश्रा

सेन्ट्रल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्‍यों के सम्मान में राष्ट्रीय आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यअतिथि एसके मिश्रा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा कि मीडिया का काम है गलतियां उजागर करे और सरकार का काम है उसे सुधारे।

उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू रविवार को भोपाल आएंगे

उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू  17 दिसंबर रविवार को भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ओल्ड एयरपोर्ट पर दोपहर 12:35 पर का स्वागत करेंगे।

फूलों की खेती के साथ मधुमक्खी-पालन से दोहरे फायदे में है

प्रदेश में खेती से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिये किसान नवाचार अपनाने के लिये आगे आये हैं। इंदौर जिले के रालामण्डल के प्रगतिशील किसान हुकुम सिंह ने फूलों की खेती के साथ मधुमक्खी-पालन को अपनाया है। मधुमक्खी-पालन एक ऐसा सहायक व्यवसाय है जिसके लिये फूलों की खेती जरूरी हो जाती है। हुकुम सिंह वर्षों से फूलों की खेती करते आ रहे हैं।

भोपाल हाट में 19 दिसंबर से होगा “आदि महोत्सव

आदिवासी कला और संस्कृति का अनूठा उत्सव ‘आदि महोत्सव” भोपाल हाट में 19 दिसम्बर से होगा। माह अंत तक चलने वाले महोत्सव में 100 से भी अधिक स्टॉलों के माध्यम से आदिवासी कलाकृतियों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। महोत्सव में 25 राज्यों के 100 से अधिक आदिवासी कलाकार भाग लेंगे।

रोशनी क्लीनिक ने किया जीवन रोशन … 15 साल बाद राधा की गोद भरी

जिला रतलाम के छोटे से गांव पलदुना में राधा की शादी लगभग 17 साल पहले हुई थी। शादी के बाद 3 साल तक तो सब कुछ सामान्य चलता रहा लेकिन परिवार के सदस्य बच्चे की आस लगाने लगे। राधाबाई ने संतान के लिए अस्पतालों में अपना इलाज कराना शुरू किया लेकिन घर में गरीबी हालत के कारण लंबे समय तक इलाज नहीं करा पा रही थी। गांव की आशा ने महिला स्वास्थ्य शिविर के बारे में बताया राधा ने महिला स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच कराई।

विजय दिवस सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा है

भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा को आज विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जिला सैनिक बोर्ड और भोपाल एक्स सर्विसेस लीग ने संयुक्त रूप से विजय दिवस का आयोजन स्थानीय सैनिक विश्रामगृह में किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ इस युद्ध के सहभागी पूर्व सैनिक के सम्मान से हुआ।

मुगावली 25 करोड़ से बनेगी मिनी स्‍मार्ट सिटी-मुख्‍यमंत्री श्री चौहान

मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुगावली नगर को मिनी स्‍मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इसके लिए राज्‍य सरकार द्वारा 25 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को अशोकनगर जिले के विकासखण्‍ड मुख्यालय मुगावली में रोड शो के दौरान आयोजित जन-संवाद में जन-समुदाय को सम्‍बोधित कर रहे थे।

सभी सेवाओं के लिए आधार लिंक कराने की अंतिम तारीख अब 31 मार्च

सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंक खातों और मोाबइल नंबर को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक बढ़ान दी है।

तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बिल को कैबिनेट की मंजूरी

तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट से बैन किए जाने के बाद मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी आज शुक्रवार को मिल गई. इस बिल के तहत अगर कोई शख्स एक समय में अपनी पत्नी को तीन तलाक देता है, तो वह गैरजमानती अपराध माना जाएगा और उसे तीन साल की सजा भी हो सकती है.

आर्य को संरक्षण देने पर मुख्यमंत्री इस्तीफा दें:

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हत्या के आरोपी और अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के वांछित राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य को संरक्षण देने और अपने केबिन में उन्हें पुलिस महानिदेशक से मिलवाने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today