Category Archives: राज्य

बैरागढ शापिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, करोड़ो का नुकसान

संत हिरदाराम शापिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों में भीषण आग लगी। रिफाइनरी काॅमपलेस फायर से भी भोपाल फाईटर आईं। कपड़े की सेकड़ो दुकानों की आग बेकाबू हुई,  फायर दमकल मोके पर लगी। सैकड़ो कपड़े की दुकाने जलकर खाक, करोड़ो का नुकसान हुआ। 18 फायर दमकलें भी पड़ रही कम । आग के बाद दुकानों की छत हुई कमजोर चारो ओर फैला धुंआ। 

राहुल गांधी के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ होगा काम

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान राहुल गांधी के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ काम होगा। उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा- उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के कानून का सभी राज्यों को समर्थन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कानून के साथ इसे लागू करने की संकल्प शक्ति भी जरूरी है। श्री नायडू आज यहां स्थानीय जम्बूरी मैदान पर महिला स्व-सहायता समूहों के राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण सह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

नर-पिशाच को मृत्युदंड देने हस्ताक्षर अभियान चलायें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने साहू समाज का आव्हान किया है कि मासूम के साथ दुराचार करने वाले नर-पिशाच को मृत्युदंड देने के लिये विधानसभा द्वारा पारित विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलायें। उन्होंने साहू समाज के भवन निर्माण के लिये नियमानुसार अधिकतम राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने देवास के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। चौहान ने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री सुभाष मोदी पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति अत्यंत सजग और संवेदनशील थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ग्वालियर में बने बॉयो टॉयलेट देश में हुए लोकप्रिय

ग्वालियर जिले में ईज़ाद हुए बॉयो-टॉयलेट अब पूरे देश में लोकप्रिय हो गये हैं। शौचालय के इस मॉडल को अपनाने की देश के शहरों में होड़ मची है। देश-विदेश के नगरीय निकायों के प्रतिनिधि मंडल इस मॉडल को देखने ग्वालियर आ रहे हैं। कम खर्चे में तैयार ये बॉयो-टॉयलेट देखकर सभी दंग रह जाते हैं।

स्व-सहायता समूहों के जरिए महिला स्वावलम्बन की नींव रखता मध्यप्रदेश

– सुरेश गुप्ता। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापक और प्रभावी पहल की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान का मानना है कि आर्थिक स्वावलम्बन से ही महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होता है। महिलाओं में उद्यमिता और कौशल के जो नैसर्गिक गुण होते हैं उससे महिलाएँ सहजता से आर्थिक स्वावलम्बन के लक्ष्य को प्राप्त कर लेती हैं।

कमलनाथ के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर सिपाही के बंदूक़ तान लेने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच की माँग को लेकर इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसजनो ने जंगी प्रदर्शन  किया।

राहुल गाँधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

राहुल गाँधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र लेते हुए.

सिंधिया की 17 दिसम्बर को किसान जनाक्रोश रैली

सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 दिसम्बर को पिपरई – अशोकनगर में दोपहर12 बजे, किसान जनाक्रोश रैली को संबोधित कर अन्नदाता साथियों के हक की आवाज़ को बुलंद करेंगे.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today