Category Archives: राज्य

भारत ने इंदौर में 88 रन से मैच जीता

इंदौर में श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया T20 मैच भारत ने 88 रनों से जीत लिया है. भारत ने पहले खेलते हुए 260 रन बनाए.

पुलिस भर्ती में 24000 ने क्वालीफाई किया

मध्य प्रदेश पुलिस की आरक्षक भर्ती 2017 में शारीरिक परीक्षा टेस्ट में 24000 परीक्षार्थियों ने क्वालीफाई किया है. शारीरिक परीक्षा प्रदेश क भोपाल, इंदौर जबलपुर ग्वालियर उज्जैन सागर केे 6 परीक्षा केंद्रों में हो रही थी.

विनम्र रहें लेकिन साथ में दृढ़ भी रहें – राज्य निर्वाचन आयुक्त

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी विनम्र रहें लेकिन साथ में दृढ़ भी रहें। निर्देशों के पालन में कोताही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। श्री परशुराम ने यह निर्देश जनवरी माह में प्रस्तावित नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित

सेवंती के फूलों की खेती से करोड़पति बने किसान

बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड के गुनखेड़ गाँव के कृषक हनुमंतराव पुत्र कृष्णराव कनाठे पूरे गांव में विकास की मिसाल बन गये है। पूर्व में अपनी ढाई हेक्टेयर जमीन पर परंपरागत रूप से खेती करते थे। वर्ष 2002 में उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने पर एक हजार वर्ग मीटर पर सेवंती के फूलों की खेती प्रारंभ की।

नवीन हाई स्कूल नेहरू नगर को मिलेंगे फर्नीचर – राज्य मंत्री श्री जोशी

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने शासकीय नवीन हाई स्कूल, नेहरू नगर में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल में फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

प्रतिभा पर्व के परिणामों के आधार पर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास

प्रदेश की लगभग एक लाख चौदह हज़ार शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विगत 5 से 7 दिसम्बर तक आयोजित किए गये प्रतिभा पर्व के आकलन परिणामों के आधार पर शैक्षिक उन्नयन का कार्य शिक्षकों के द्वारा किया जायेगा। यह निर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक श्री लोकेश कुमार जाटव ने सभी ज़िलों के कलेक्टर्स एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को प्रेषित किए हैं।

जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों को दिये मृदा स्वास्थ्य कार्ड

जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। डॉ. मिश्र ने किसानों से कहा कि आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। ये योजनायें आर्थिक स्थिति बेहर बनाने का सशक्त जरिया बन गई है।

मुख्यमंत्री ने गुढ़ में किया विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का भूमि-पूजन

रीवा जिले की गुढ़ तहसील में विश्व का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोलर पावर प्लांट का भूमि-पूजन किया। प्लांट में 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। यह प्लांट मात्र 2.97 रूपये प्रति यूनिट की लागत से बिजली का उत्पादन करेगा, जो दुनिया में सबसे कम है।

बावरिया 23 दिसंबर को आएंगे भोपाल

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया 23 दिसंबर को भोपाल आएंगे। कोलारस और मुंगावली चुनाव के प्रत्यासी को लेकर चर्चा होगी। महिला अपराध को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की कमेटी की भी समीक्षा करेंगे। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा की तारीख घोषित

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा का का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 1 मार्च से 3 अप्रैल तक हायर सेकेंडरी परीक्षाएं होंगी।  5 मार्च से 31 मार्च तक 10वीं की परीक्षा होंगी। सुबह 9 बजे से शुरू परीक्षा होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today