Category Archives: राज्य

बेटी का जन्म अब गरीब परिवार के लिये बोझ नहीं

राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में अब बेटी का जन्म गरीब परिवार के लिये बोझ नहीं रहा। राज्य सरकार ने अब तक 27 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाया है और उनके बैंक खाते में 31 हजार करोड़ रूपये जमा करवाये हैं। राजस्व मंत्री श्री गुप्ता आज भोपाल के बाणगंगा क्षेत्र के रमा नगर में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

वर्तमान समय शिक्षकों के लिये सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा है कि वर्तमान समय शिक्षकों के लिये सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण समय है। पूर्व में बाल मनो-विज्ञान को प्रभावित करने वाले तत्व सीमित थे। वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी और जीवन में आये अन्य बदलावों के परिणामस्वरूप बाल मनोविज्ञान अन्य अनेक तत्वों से प्रभावित हो रहा है।

संतों के दिखाए सन्मार्ग से ही कल्याण होगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओरछा में श्री रामराजा मंदिर में दर्शन किये। श्री चौहान ने ओरछा में श्री मुरारी बापू की रामकथा भी सुनी तथा संतों का आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बापूजी स्वयं भक्ति, ज्ञान और कर्म योग के संत शिरोमणि हैं। उन्होंने कहा कि जब हर क्षेत्र में लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी और

नईगढ़ी में कौशल उन्नयन केन्द्र एवं कृषि उपज मंडी शुरू होगी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले के नईगढ़ी में विकास यात्रा के दौरान जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में कहा कि नईगढ़ी क्षेत्र के 236 गांवों में सिंचाई सुविधा के लिये माइक्रो सिंचाई परियोजना बनाई गई है, इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके बाद भी जो क्षेत्र सिंचाई से वंचित रहेगा,

पटवारियों को मिलेंगे स्मार्ट फोन

राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनसामान्य की
सुविधा के लिये राजस्व संबंधी प्रक्रिया में प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में कम्प्युटर टेक्नालॉजी का अधिकाधिक उपयोग किया जाये। श्री गुप्ता आज मंत्रालय में राजस्व विभाग की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

CM house मे चूल्हे पर रोटी, शिवराज परिवार के साथ पटा लगाकर खाते

मुख्यमंत्री की इस सादगी पर सभी को गर्व है। आज भी CM house मे चूल्हे पर रोटी बनती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ पटा लगाकर खाते है। चूल्हे की रोटी खाने का आनंद ही कुछ अलग होता है।

शरद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री ग्विजय सिंह की पैदल नर्मदा परिक्रमा यात्रा में

मानसंगम महादेव मंदिर से हथनावर, तहसील धरमपुरी जिला धार जाते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रखर वक्ता शरद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद दिग्विजय सिंह की पैदल नर्मदा परिक्रमा यात्रा में सहयात्री बने।

पारुल साहू ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक श्रीमती पारूल साहू के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर सैकड़ो महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया।  गांधी से सवाल पूछा है कि क्या वे उनकी पार्टी के नेता गोविन्दसिंह राजपूत की राय से सहमत है?

झाबुआ और रतलाम मुख्य सडक पर बने पुल पर दरारें

झाबुआ और रतलाम को जोडने वाली मुख्य सडक पर दोनो ओर वाहनों की कतार लगी। सडक पर  पुल पर अचानक दरारें आई। 

भोज मुक्त विवि के गुनगा केंद्र को बंद किये जाने से ग्रामीण नाराज

भोज मुक्त विश्वविद्यालय के भोपाल जिले के गुनगा केंद्र को बंद किये जाने से नाराज ग्रामीण आज भोपाल कलेक्टर कार्यालय में adm श्रीमती दिशा नागवंशी से मिले केंद्र को बंद करने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो की भूमिका की जानकारी दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today