Category Archives: राज्य

होशंगाबाद के ग्राम मोरपानी की आदिवासी महिलाएँ हुईं आत्म-निर्भर

रदेश में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र, विशेषकर आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ‘आत्मा’ परियोजना के माध्यम से होशंगाबाद जिले के केसला विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम मोरपानी की आदिवासी महिलाओं

मुख्यमंत्री 29 जनवरी को करेंगे शासकीय आवासों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को शाम 4 बजे पलाश रेजीडेंसी के पास शासकीय आवासों के निर्माण के लिये भूमि-पूजन करेंगे। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह जानकारी विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दी।

स्ट्रीट वेण्डर घर पहुँच सेवा देते हैं : राजस्व मंत्री

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर घर पहुँच सेवा उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता के साथ व्यवसाय करें तो यह अवश्य फलेगा-फूलेगा। श्री गुप्ता सेकेण्ड स्टॉप में स्ट्रीट वेण्डर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगरीय निकाय रिस्टोरेशन कार्य पर ध्यान दें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विकास कार्यों के दौरान प्रभावित सड़क, पाईप लाईन आदि के पुन-र्निर्माण कार्य भी साथ-साथ होते रहें। नगरीय निकाय रिस्टोरेशन कार्य भी पूरी गंभीरता के साथ करें। कार्य में किसी प्रकार का विलंब नहीं हो।

सौभाग्य योजना से 5 लाख घर बिजली से हुए रौशन

मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब तक लगभग 5 लाख घरों को रोशन किया जा चुका है। योजना से प्रदेश के ऐसे 43 लाख घरों को अक्टूबर 2018 तक बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य हैं, जिनके पास बिजली की सुविधा नहीं है।सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश की तीन विद्युत वितरण

आप के 20 विद्यायक अयोग्य, निर्णय राष्ट्रपति के पाले में

चुनाव आयोग ने लाभ पद के मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराया है जिसकी सिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की है।

आईपीएस सर्विस मीट की रंगारंग सांस्कृतिक संध्या

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  आज यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस के प्रांगण में आयोजित तीसरी आई.पी.एस. सर्विस मीट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के आग्रह पर ‘ नदिया चले चले रे धारा ‘ गीत गाया। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस अधिकारियों में सांस्कृतिक प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्रदेश पुलिस पर गर्व है।

जनसेवा के लिये है पुलिस: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस जनसेवा के लिये है। पुलिस की सेवा को नौकरी नहीं माना जा सकता। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलना बहुत सौभाग्य की बात है। पुलिस का कर्तव्य किसी भी अन्य सेवा से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सामाजिक जटिलताओं का कुशलतापूर्वक सामना करते हुए आमजन का विश्वास जीतना होगा। अधिकारी धैर्य, उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। मन, मस्तिष्क और शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये योग, व्यायाम और मनोरंजन की गतिविधियों में भी शामिल हों। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल में अवकाश की संकल्पना पर विचार करने की जरूरत बतायी।

भाजपा को चुनाव के समय याद आता है गौ-रक्षा, गंगा-जल, राममंदिर: बावरिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी) श्री दीपक बावरिया ने दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सांसद, जिला समन्वयक, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, कांग्रेस पक्ष के जिला पंचायत एवं नगर पालिका के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में सत्तासीन भाजपा राज में व्यापक पैमाने पर व्याप्त अराजकता, भाजपा सरकार की जनविरोधी-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर उन्हें उजागर कर उनसे निपटने के लिए प्रस्ताव पारित किये गये, जिनका समर्थन सभी कांग्रेस नेताओं ने किया।

बैंक नोट मुद्रणालय में लाखों का घपला, वरिष्ठ निरीक्षक ऑफिस से 26 लाख बरामद

देवास बैंक नोट मुद्रणालय में लाखों का घपला हुआ। वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर वर्मा द्वारा लाखो रुपये के नोट चोरी किये गये।  ऑफिस के चेम्बर से 26 लाख 9 हजार रुपये बरामद हुए। घर की तलाशी में भी लाखो रुपये निकले।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today