Category Archives: राज्य

मप्र में कांग्रेस का समर्थन करेंगे मगर ओबीसी, एससी-एसटी पर समझौता नहींः अल्पेश ठाकोर

गुजरात में हार्दिक पटेल के साथी रहे कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने मध्यप्रदेश में भाजपा का खुलकर विरोध करने का ऐलान किया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ओबीसी, एससी-एसटी के मुद्दे पर कोई समझौता भी नहीं करेंगे।

चौहान गोंडवाना महासभा के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छिन्दवाड़ा जिले के हर्रई विकासखंड के ग्राम कोकनपिपरिया में अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में शामिल हुए। गोंड जनजाति की गौरवशाली ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपराओं की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि गिन्नौरगढ़ के किले में भी ऐसा ही एक कार्यक्रम आयोजित होना चाहिये। उन्होंने कहा कि भोपाल में रानी कमलावती की विराट प्रतिमा लगाई जायेगी और महल का जीर्णोद्वार भी करवाया जायेगा।

सरकार किसानों की सुनती भी है और किसानों के लिये करती भी है

सरकार किसानों की सुनती भी है और किसानों की भलाई के लिये करती भी है। आज जम्बूरी मैदान में किसान सम्मेलन में भाग लेने आये किसानों ने यह बात कही। सीहोर जिले के शिकारपुर के किसान तिलकराम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के लिए की गई घोषणाओं से खुश हैं। उनका कहना है कि गेहूँ के समर्थन मूल्य पर 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि से उन्हें लाभ मिलेगा।

अशोकनगर की बेटी गुंजन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

आम तौर पर अभिभावकों की धारणा होती है कि बड़े शहरों में ही शिक्षा का स्तर ऊँचा होता है, बड़े शहरों में शिक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थी ही प्रावीण्य सूची में अव्वल होते हैं और अपने साथ माता-पिता का नाम रोशन करते है। अशोकनगर की बेटियां इस मिथक को तोड़ रही हैं।

7.60 लाख से अधिक घरों में पहुँची बिजली

मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब तक 7 लाख 60 हजार घरों को बिजली कनेक्शन देकर रोशन किया जा चुका है। योजना में 43 लाख घरों को अक्टूबर 2018 तक विद्युतीकृत किए जाने का लक्ष्य रखा है।सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में तीन विद्युत वितरण कंपनी

पुलिस भर्ती का परीक्षा परिणाम पीईबी वेबसाईट पर उपलब्ध

मध्यप्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) /प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं आरक्षक  वर्ष-2017 के कुल 14088  पदों पर भर्ती हेतु म.प्र. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा 19  अगस्त  से 18 सितम्बर 2017  तक लिखित परीक्षा एवं 10 दिसम्बर से 22 दिसम्बर

पशुपालन विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला आज

पशुपालन मंत्री श्री अन्तर सिंह आर्य 13 फरवरी को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 11.30 बजे राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में पशुपालन एवं पशु प्रबंधन, पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण आहार और उत्पादकता में वृद्धि

ओडिशा में दहाड़ेंगे मध्यप्रदेश के बाघ

राज्य शासन ने ओडिशा के सतकोशिया  टाइगर रिजर्व को 3 जोड़ी बाघ देने की सैद्धांतिक सहमति दी है। दोनों ही राज्यों में राष्ट्रीय बाघ आंकलन-2018 के चलते बाघों का स्थानान्तरण संभवत: मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बाघों के स्थानान्तरण के लिये स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री कृषि उत्पादकता योजना लागू होगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिये मुख्यमंत्री कृषि उत्पादकता योजना लागू की जायेगी। इस योजना में गेहूँ और धान पर समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

उत्तराधिकार में “सराइकेला छाऊ समूह नृत्य की प्रस्तुतियां

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक रविवार आयोजित परम्परानवप्रयोगों एवं नवांकुरों के लिए स्थापित “उत्तराधिकार” श्रृंखला में 11 फरवरी 2018 को “कव्वाली गायन” एवं “सराइकेला छाऊ समूह नृत्य की प्रस्तुतियां संग्रहालय सभागार में हुईं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today