Category Archives: मध्य प्रदेश

ब्रेन एन्यूरिज्म का सस्ता इलाज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जबलपुर

जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आमजन के लिये ब्रेन एन्यूरिज्म का क्वाईलिंग के माध्यम से इलाज रियायती दर पर शुरू कर दिया गया है। यह सुविधा देश के बहुत सीमित संस्थानों में उपलब्ध है। ब्रेन एन्यूरिज्म के इलाज में सामान्य तौर पर क्वाईल एवं स्टेंट की संख्या के आधार पर लगभग 5 से 8 लाख रूपये खर्च होता है।

मिलेट मिशन को गति देने बनाएं प्रोजेक्ट: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अधिकारियों को छिन्दवाड़ा जिले शिकारपुर स्थित निवास पर जिले में मिलेट मिशन को गतिदेने के लिये प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रोजेक्ट में कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी, समा इत्यादि फसलों को शामिल किया जाये। प्रोजेक्ट में ऑर्गेनिक खेती की जैविक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को शामिल करते हुए प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायें।

सहस्त्रधारा को वॉटर स्पोर्ट्स के लिये विकसित किया जाएगा : मंत्री डॉ. साधौ

चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगौन जिले में सहस्त्रधारा (जलकोटी)में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय कायकिंग और कैनोइंग चैम्पियनशिप के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। डॉ. साधौ ने कहा कि कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के लिये यह ट्रैक विश्व-स्तरीय साबित हुआ है। इसे वॉटर स्पोर्ट्स के लिये विकसित किया जाएगा।

कमल नाथ द्वारा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिन्दवाड़ा में महात्मा गाँधी चौक पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दा-सुमन अर्पित किये । सांसद नकुल नाथ, जिले के प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये ।

कृषि क्रांति से किसानों को बनाएंगे समृद्ध: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सतना में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में जिले के 1134 किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे, जिससे किसान समृद्ध बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने योजना के पहले चरण में 21 लाख किसानों की ऋण माफी का वचन पूरा किया है। अब किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिये काम किया जा रहा है।

मानव जीवन की सुरक्षा के लिए जैव-विविधता संरक्षण जरूरी : राज्यपाल टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिये जैव-विविधता का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने आगाह किया कि यदि समय रहते इस दिशा में सघन प्रयास नहीं किये गये, तो परिणाम भयावह होंगे। टंडन स्थानीय गुलाब उद्यान में आयोजित 39वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

करहल में सिख समाज के वरिष्ठजनो के प्रतिनिधिमंडल मौक़े पर भेजने का निर्णय

पिछले दिनो श्योपुर ज़िले के करहल तहसील में प्रशासन द्वारा शासकीय ज़मीन व अन्य ज़मीनो के क़ब्ज़े से मुक्त कराने की कार्यवाही को लेकर कुछ सिख समाज के लोगों द्वारा भेदभावपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया गया था। पूरा मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तुरंत इस मामले में जाँच के आदेश देकर ,सिख समाज की शासकीय कमेटी के संयोजक नरेन्द्र सलूजा की अगुवाई में सिख समाज के प्रदेश के वरिष्ठजनो के एक प्रतिनिधिमंडल को मौक़े पर भेजने का निर्णय लिया था।

ऊर्जा मंत्री सिंह ने केबिनेट सब कमेटी में दी विभागीय जानकारी

लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई ऊर्जा विभाग से संबंधित केबिनेट सब-कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बैठक में विभागीय योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी। बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से पॉवर सेक्टर की स्थिति के संबंध में बताया गया।

डॉ. टीएन दुबे आयुर्विज्ञान विवि, जबलपुर के कुलपति नियुक्त

राज्यपाल लालजी टंडन ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन, डॉ. टी.एन. दुबे को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का निर्णय

मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया। योजना से लगभग 12 लाख 55 हजार कर्मचारी/अधिकारी लाभांवित होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today