Category Archives: मध्य प्रदेश

श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति भी बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और साँची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाए और उसका क्रियान्वयन करें।

शासकीय भूमि का क्रय विक्रय पर 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर

शासकीय भूमि का क्रय विक्रय पर 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई । थाना गौतम नगर में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गीतांजलि शर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर कब्जा और उसके क्रय और विक्रय करने के दस्ताबेज के आधार पर धारा 420 ,34 में एफआईआर दर्ज कर कर्रवाई जारी है।

नृत्य-गायन में मालवी शादी की गतिविधियॉं को दिखाया

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में 26 जनवरी से आरंभ आज दूसरे दिन की प्रस्तुतियॉं घूमर में मालवी परम्परा का समवेत नृत्य—गायन में मालवी परम्परानुसार शादी समारोह की गतिविधियॉं को दिखाया गया। इसमें मटके की ध्वनि पर नृत्य—गायन आनंद दर्शकों को मिला।

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में हुआ ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजरोहण किया, उपस्थित कांगे्रस पदाधिकारियों एवं कांगे्रसजनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।

गणतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का संकल्प लें प्रदेशवासी

राज्यपाल लालजी टंडन ने 71वें गणतंत्र दिवस पर लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि प्रदेश में गणतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति और आम आदमी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयासों में राज्य सरकार का सहयोग करें। श्री टंडन ने समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में गौ-शालाओं के निर्माण पर उन्हें साधुवाद दिया।

उद्योगों को समयबद्ध अनुमतियाँ देने बनेगा कानून: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस पर अपने संदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योग चलाना और लगाना आसान बनाने के लिये जल्दी ही मध्यप्रदेश एक नया कानून बनाएगा। इसमें सभी तरह की अनुमतियाँ अधिकतम सात दिनों में मिलेंगी। सात दिन में अनुमतियाँ न मिलने पर उसे अनुमति मान लिया जाएगा। इससे ऐसी आर्थिक गतिविधियाँ बढाने में मदद मिलेगी, जिनमें रोजगार का सृजन होता है।

राजभवन में पहली बार शहीद परिजनों का सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल श्री टंडन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद परिजनों से मिलने के बाद सभी 52 जिलों से आए जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट की। भेंट उपरांत अतिविशिष्ट अतिथियों के बीच पहुँचे।

लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण

राज्यपाल लालजी टंडन ने  71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और नागरिकों को सम्बोधित किया।

द्वार प्रदाय सेवा योजना का इन्दौर में लोकार्पण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि  मेरा स्वप्न है कि मध्यप्रदेश की तुलना देश के अग्रणी राज्यों से हो न कि पिछड़े और छोटे राज्यों से। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए जरूरी है कि तंत्र और गण अपनी सोच और नजरिए में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएं क्योंकि एकजुट होकर किए गए प्रयासों से ही बेहतर परिणाम हासिल होते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today