Category Archives: मध्य प्रदेश

राजभवन चिकित्सकों ने रैन बसेरा में लगाए स्वास्थ्य शिविर

राजभवन के चिकित्सकों द्वारा विगत माह भोपाल रैन बसेरा, शाहजहांनी पार्क में दो स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों  का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आयुर्वेद, होम्योपैथ और एलोपैथ  चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर में 220 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार और परामर्श दिया गया।

आईफा फिल्म अवार्ड 2020 के लिए समिति गठित


राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईफा फिल्म अवार्ड 2020 के लिए समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क और सचिव वाणिज्यिक कर को सदस्य एवं सचिव पर्यटन को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही आईफा फिल्म अवार्ड के कार्य सम्पादन के लिये पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाय गया है।

कमल नाथ सामूहिक वंदेमातरम् गायन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री कमल नाथ आज माह के प्रथम दिन होने वाले ‘वंदेमातरम् कार्यक्रम’ में शामिल हुए। कमल नाथ पूर्वांह 11 बजे मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल उद्यान पहुँचे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वंदेमातरम् का गायन किया।

रायपुर: अब रंगीन शहतूत से रेशम उत्पादन

ग्रामोद्योग विभाग के रेशम प्रभाग द्वारा रंगीन शहतूती रेशम कोया एवं रंगीन रेशम धागे का उत्पादन करके अभिनव प्रयोग कर विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि राज्य के कोसा वस्त्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ख्याति प्राप्त हो रही है।

रायपुर: ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह को सहकार भारती से जोड़ें: सुश्री उइके

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों जैसे बस्तर में भी कई महिलाओं के स्वसहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रही हैं। लेकिन मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे समूहों को वित्तीय सहायता तथा अन्य आवश्यकता भी है। उन्हें सहकार भारती सहयोग करे, उन्हें अपने से जोड़ें। साथ ही कुछ समूह शराबबंदी तथा अन्य कुरीतियों को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन समूहों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उन्हें संबल मिले।

सिंघार से मिला रातापानी सेंचुरी अन्तर्गत ग्रामों का प्रतिनिधि-मंडल

वन मंत्री उमंग सिंघार से रायसेन जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद इरपाचे के नेतृत्व में 3 दर्जन से अधिक गाँव के प्रतिनिधि-मंडल ने मुलाकात की। श्री सिंघार ने प्रतिनिधि-मंडल को वन ग्रामों में सेंचुरी एरिया होने के कारण सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

दिल जोड़ने की संस्कृति को बनाएंगे समृद्ध: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि दिल जोड़ने की संस्कृति को समृद्ध बनाने के साथ ही नई सोच और व्यवस्था में परिवर्तन करके हम मध्यप्रदेश को एक नई पहचान देंगे। आने वाले समय में हमारे प्रदेश की तुलना पिछड़े नहीं, देश के अग्रणी राज्यों के साथ होगी।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांगे्रस पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

विधानसभा सदस्य मनोहर ऊंटवाल का निधन, विस में दो सीटें रिक्त

मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के सदस्य, भाजपा विधायक व पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें ब्रेनहेमरेज हुआ था। ऊंटवाल के निधन से विधानसभा में अब मौजूदा स्थिति में 228 विधायक संख्या बची है।

कमल नाथ द्वारा “कर्मवीर के सौ साल” संदर्भ ग्रंथ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि सप्रे संग्रहालय वह ऐतिहासिक स्थान है, जिसने न केवल समाचार-पत्र जगत का इतिहास समेट रखा है बल्कि इसमें एक बेहतर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने की सभी विशेषताएं मौजूद हैं। इसलिए इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जाना चाहिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today