Category Archives: मध्य प्रदेश

आसाराम आश्रम की लीज निरस्त, जुर्माना लगा, 28 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाया जाएगा

शासन द्वारा आवंटित भूमि का उपयोग नियत प्रयोजन से अन्य प्रयोजन में करने और उससे लगी हुई शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी हुजूर ने आसाराम आश्रम योग वेदांत समिति गांधी नगर को आवंटित भूमि की लीज निरस्त करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माने और अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।

मंत्री पांसे करेंगे ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे मुलताई ( जिला बैतूल) में 27 फरवरी को शाम 7 बजे तीन दिवसीय ‘ताप्ति महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में पहले दिन शाम 7 बजे अप्पानाथ (जोधापुर) द्वारा मांगणियार गायन एवं कालबेलिक्ष नृत्य,ऋतु भावे (नागपुर) द्वारा लावणी नृत्य, दयाराम सरोलिया (देवास) द्वारा कबीर गायन, शशिकुमार पाण्डेय(रीवा) द्वारा बघेली लोक गायन और विशाल कुशवाहा (उज्जैन) एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी।

मंत्री हर्ष यादव द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने सागर जिले के  देवरी नगर में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में निर्माणाधीन आवासीय भवन, झुनकू पुल से सीविल कोर्ट तक निर्माणाधीन सीसी सड़क और बस स्टेंड मार्ग का निरीक्षण किया।

श्रीराम के ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा महोत्सव

‘नमस्ते ओरछा” महोत्सव 6 मार्च को ओरछा (जिला निमाड़ी) में भगवान श्रीराम के अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक गाथा को थ्री-डी मैपिंग से जहाँगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच यहाँ विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुर-ताल मिलाते दिखाई देंगे।

न्यू मार्केट को नागरिकों की सुविधा के लिये व्यवस्थित बनाया जायेगा : मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि न्यू मार्केट को नागरिकों की सुविधा के लिये व्यवस्थित बनाया जायेगा। न्यू मार्केट में नो-व्हीकल जोन बनाया जायेगा और बाजार के आंतरिक मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा। रंगमहल चौराहे से डिपो चौराहे तक की मास्टर प्लान की सड़क यथावत रहेगी।

वन विहार की शोभा बढ़ाएंगे बाँधवगढ़ में पले बाघ-बाघिन

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से 2 बाघ (एक नर एक मादा) शावक आज दोपहर में भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के लिये रवाना किये गये। दोनों बाघ शावक 2 साल 3 माह की उम्र के हैं और एक ही माँ की संतान हैं। बाघ शावकों के आने के बाद वन विहार में 12 बाघ हो जायेंगे।

आधुनिकतम चिकित्सा लाभ पहुंचाना सबसे पहली प्राथमिकताः सीएम

मध्यप्रदेश सरकार और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के मध्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए एक एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि लोगों को अाधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पहुंचा सकें।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग शासन की बेहतर छवि के प्रतीक: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग नई तकनीक का उपयोग कर आम जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि यही वो दो विभाग हैं, जो शासन-प्रशासन की बेहतर छवि के प्रतीक हैं। कमल नाथ गोविंदपुरा में पुलिसकर्मियों के नव-निर्मित आवासों का लोकार्पण कर रहे थे।

बॉबी छाबड़ा को संरक्षण व लाभ देने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में इंदौर में पकड़े गए भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को पुलिस हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से संरक्षण दिया और अवैधानिक रूप से लाभ पहुंचाया। यह आरोप प्रमाणित होने पर आईजी इंदौर विवेक शर्मा ने खजराना के टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक आरएस दंडोतिया और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

मप्र युवा कांग्रेस को सात साल बाद 22 मार्च को मिलेगा नया अध्यक्ष

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर की प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषित कर दी गई है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष 22 मार्च को निर्वाचित घोषित किया जाएगा। इसके लिए 27 फरवरी से सदस्यता को फिर से खोला जा रहा है जो तीन मार्च तक चलेगा। चुनाव 16 व 17 मार्च को होंगे और 22 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today