Category Archives: मध्य प्रदेश

घर लौटने के इच्छुक लोगों की सहायता करने के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के ऐसे वर्ग, खासकर ऐसे श्रमिक, जो कार्य के लिए अन्य स्थानों पर गए, विवश हैं और अब अपने घर लौटना चाहते हैं, उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक अधिकारी को नामांकित कर यह दायित्व सौंपा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपीई किट्स और  रोग  संक्रमण की जांच के लिए उपचार विधियों को पूरी क्षमता से उपयोग में लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर हालत में सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा जाए।

राज्यपाल टंडन से मिले मुख्यमंत्री चौहान

राज्यपाल लालजी टंडन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति और उसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

भोपाल में तीसरा कोरोना वायरस संक्रमित मिला

भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित तीसरा मामला सामने आया है। रेलवे में गार्ड को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। अशोका गार्डन में रहने वाले रेलवे कर्मचारी हैं और वे ड्यूटी के दौरान झांसी, नागपुर और औरंगाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में ट्रेन लेकर आते-जाते हैं।

राष्ट्रपति की कोरोना वायरस संक्रमण पर वीडियो कांफ्रेंसिंग

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर पूरा देश ही नहीं विश्व चिंतित है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इसको लेकर चिंतित हैं। उन्होंने शुक्रवार को सभी राज्यों के राज्यपालों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करने का फैसला किया। राज्यपाल लालजी टंडन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी और इस पर नियंत्रण के लिये किये जा रहे कार्यों और चिकित्सा प्रबंधों के बारे में बताया।

शिवराज सरकार की प्रशासनिक जमावट

मध्यप्रदेश में सरकार बदलते ही प्रशासनिक जमावट बदल दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जांच के बाद बंद हुए मामले को खोलने वाले एडीजी सुशोभन बनर्जी व एसपी अरुण मिश्रा पर गाज गिरी है और दोनों को हटा दिया है। सीआईडी एडीजी राजीव टंडन को यहां ईओडब्ल्यू में मुखिया बनाया है।

कोरोना वायरस संक्रमण पर आरबीआई की राहत

घर बनाने के लिए बैंकों से ऋण लेने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण से उपजी परिस्थितियों में आरबीआई ने राहत भरी खबर दी है। इन लोगं को टर्म लोन की ईएमआई पर तीन महीने की रोक लगा दी है। तीन महीने तक ईएमआई नहीं देने पर जुर्माना नहीं लगेगा। साथ ही एक मार्च से तीन महीने तक राहत दी जाएगी।

सीहोर में आकाशीय बिजली गिरी, दंपति की मौत

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुंडीखाल में गुरुवार की रात एक खेत के खलिहान में आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी चपेट में आए दंपति की मौत हो गई। प्रशासन ने उसे तत्काल दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करा दी है।

रामायण का दूरदर्शन पर फिर प्रसारण शुरू

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन पर रामायण एपिसोड का फिर से प्रसारण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने जनता की मांग यह फैसला लिया गया है।

पौरुषेंद्र कौरव महाधिवक्ता बनाए गए

मध्यप्रदेश सरकार ने एकबार फिर पौरुषेंद्र कौरव को महाधिवक्ता बनाया है। इसके पहले शिवराज सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी वे महाधिवक्ता रह चुके हैं। कमल नाथ सरकार ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के बाद हटा दिया था।

राजभवन कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में वेतन देने की घोषणा

प्रदेश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने में आर्थिक सहयोग देने के लिये राजभवन कर्मियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में वेतन देने की घोषणा की है। राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे एक माह का वेतन और शेष कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दे रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today