Category Archives: मध्य प्रदेश

इंदौर में 17 और कोरोना संक्रमित मिले तो भोपाल में एक मरीज की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर के मामलों की भोपाल में जांच रिपोर्ट आने पर 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसको लेकर अब इंदौर में शासन-प्रशासन ने लॉक डाउन को लेकर और सख्ती कर दी है। इंदौर में कोराना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 44 मरीज पहुंचने की प्रशासन ने पुष्टि की है। वहीं, भोपाल में सोमवार की रात से इलाज के लिए एक बीमार व्यक्ति को लाया गया था जिसे एंबुलेंस से सीधे एम्स ले जाया गया। एम्स में उस व्यक्ति की मौत हो गई है इसकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। प्रदेश में अब तक 66 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना वायरस ड्यूटी में पांच दिन बाद घर पहुंचे डॉ. डेहरिया, सोशल मीडिया पर छाये

भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया सोमवार को पांच दिन की ड्यूटी के बाद अपने घर पहुंचे और परिवारजन ने बाहर ही उन्हें चाय पिलाकर ड्यूटी के लिए फिर विदा कर दिया। उनकी यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तो उसकी आम आदमी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली में आप नेता मनीष सिसौदिया आदि ने सराहना की। उनके जज्बे को सलाम किया। यह वही डॉक्टर हैं जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने हटा दिया था लेकिन जब उनके काम का फीडबैक लिया तो कुछ घंटे बाद ही दोबारा पदस्थ कर दिया था।

जिस तरह तीन साल स्वस्छ शहर बनाया है, वैसे कोरोना से लड़ेंः शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लोगों को संदेश दिया है कि उन्होंने जिस तरह स्वच्छता के लिए अपने शहर का नाम किया और लगातार तीन साल तक देश में अव्वल स्थान दिलाया। उसी तरह वे कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें और कोरोना वायरस को भगाने संपर्क चैन को तोड़ने के लिए घर पर ही रहें।

प्रदेश के कर्मचारी 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करेंगे

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी कटिहार एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आवाहन पर प्रदेश के लाखों तृतीय वर्ग कर्मचारी करोना वायरस के संकट से निपटने के लिए मध्य प्रदेश की राज्य सरकार को मदद करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना एक दिन का वेतन जमा करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया भेल-पुराने भोपाल क्षेत्र का भ्रमण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोशल डिस्टेंसिंग के तय कायदों का इस्तेमाल करते हुए भोपाल के भेल क्षेत्र और ओल्ड सिटी के कुछ स्थानों का भ्रमण कर लॉक डाउन में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले भेल क्षेत्र में स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा संचालित त्रिवेणी वूमेन हॉस्टल का अवलोकन किया। यहां रह रही कामकाजी महिलाओं ने बताया कि उन्हें आवश्यक सामग्री प्राप्त हो रही है।

प्रदेश में कोरोना नियंत्रण और बचाव के महत्वपूर्ण नंबर

प्रदेश में कोरोना नियंत्रण और बचाव कार्य के लिए राज्य स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम्स एवं कॉल सेंटर के नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर आम लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। सी.एम. हेल्पलाईन (वर्तमान में कोरोना के लिए उपयोग) – 181, स्वास्थ्य हेल्पलाईन (पूर्णत: कोरोना के लिए उपयोग) – 104। इसी प्रकार राज्य बाहर फंसे हुए मध्यप्रदेश के निवासी मदद की जरूरत होने पर फोन नंबर 2411180 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों को ट्रांसफर की 88 करोड़ राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में कुल 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रूपए की आपदा राशि एक क्लिक से ट्रांसफर (अंतरित) की। इससे 8 लाख 85 हजार 89 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक को एक हजार रूपये प्राप्त होंगे। 

राज्यपाल ने चखा गरीबों का भोजन, स्वच्छता-शुद्धता भी देखी

राज्यपाल लालजी टंडन ने गरीबों को वितरण के लिये राजभवन में बनाये जा रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आज सुबह राजभवन के रसोई घर में भोजन पैकेट में रखी जाने वाली खाद्य सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने भोजन निर्माण में स्वच्छता और शुद्धता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही, रसोई घर और पैकिंग व्यवस्थाओं की शुद्धता, स्वच्छता और सेनेटाइजेशन की व्यवस्थाएँ देखी। राज्यपाल ने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी जानी।

लॉक डाउन से रोज-कमाने खाने वाले परेशान, यंग जनरेशन ने की मदद

सेमरा के रहने वाले रणधीर बेलदारी का काम करते हैं. लॉक आउट होने की वजह से उनका काम बंद हो गया है. खाने के लाले पड़ गए हैं. ऐसी विषम परिस्थिति में यंग जनरेशन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने उन्हें राशन किट दिया. राशन किट में 5 किलो आटा 3 किलो चावल 1 किलो दाल, 2 किलो शक्कर, 500 ग्राम सरसों का तेल , डिटॉल साबुन के अलावा हल्दी, धनिया, मिर्ची नमक का पैकेट शामिल है.

आरक्षक ने रक्तदान कर बचाई महिला श्रमिक की जान

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई के बीच देवास पुलिस के एक आरक्षक ने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। वाकया यूँ है राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल-पैदल आ रही देवास निवासी एक महिला श्रमिक श्रीमती सोनाली बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने बताया कि इस महिला को तत्काल एक यूनिट ‘ए’ पॉजीटिव्‍ह खून चढ़ाने की जरूरत है। देवास में पदस्थ आरक्षक वा‍हन चालक धर्मेन्‍द्र भिलाला ने आगे आकर कहा कि मेरा ब्लड ग्रुप ‘ए’ पॉजीटिव्ह है और में रक्तदान करने को तैयार हूँ।

उसने अस्पताल जाकर रक्तदान किया और इससे उस महिला की जान बच सकी। देवासवासी कोरोना संकट के समय पुलिस जवान द्वारा दिखाई गई मानवता की सराहना कर रहे है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today