Category Archives: मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

छिंदवाड़ा में बुधवार की रात को 2 और लोगो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन्हें मिलाकर छिंदवाड़ा में चार लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं और एक की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव चारों व्यक्ति आपस में रिश्तेदार ही हैं।

विद्युत उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड व्हाट्सअप पर मिलेगा बिल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उनके रजिस्टर्ड व्हाट्सअप नंबर पर बिजली बिल प्रदान करने की सुविधा शुरू कर दी गयी है। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनज़र उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन तकनीक द्वारा बिल प्रदान किया जाने का निर्णय लिया गया है| उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड Whatsapp नंबर पर हर माह बिजली का बिल उपलब्ध कराया जायेगा, इससे उपभोक्ताओं को बिल मिलने में विलम्ब की समस्या दूर होगी।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

आपत्तिजनक पोस्ट, फारवर्ड तथा लाईक करने पर प्रतिबंध

लोकशांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सामजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने या शेयर करने पर प्रतिबंध लगाया है।

आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव के लिये समिति गठित

राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव देने के लिये 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन को समिति का समन्वयक बनाया गया है। समिति से 15 अप्रैल, 2020 तक सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया है।

15 जून से पहले समाप्त करें सड़क संधारण कार्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश की सड़कों को बेहतरीन बनाया गया है। गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाई गई हैं। अब  अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन सड़कों का नियमित रूप से संधारण हो एवं समय-समय पर आवश्यक मरम्मत आदि की जाए, जिससे सड़कें खराब ना हों। उन्होने कहा कि हर हाल में 15 जून, 2020 से पहले ये कार्य समाप्त कर लिये जाएं।

न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संदेश दिया है कि ‘न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है।

भोपाल में सात और कोरोना संक्रमित मरीज मिले

भोपाल में बुधवार दोपहर तक कोरोना संक्रमित 8 नए मरीज मिले हैं। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 8 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में अभी तक 91 लोग इस संक्रमण के पाए गए है जिनमें से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक संक्रमित व्यक्ति को मृत्यु हुई है।

मध्यप्रदेश सरकार ने एस्मा लगाया

कोरोना संकट में चल रहे लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश सरकार ने अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण कानून (एस्मा) को लागू कर दिया है। इससे अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का सेवा पर उपस्थित रहना अनिवार्य हो गया है। हालांकि सरकार के इस आदेश का कांग्रेस ने विरोध किया है।

कोरोना ड्यूटी में पांच दिन बाद घर पहुंचने वाले सीएमएचओ डॉ. डेहरिया का तबादला

कोरोना लॉकडाउन घोषित होने के बाद लगातार ड्यूटी करने पर सोशल मीडिया में जबरदस्त ट्रोल किए गए भोपाल के सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया का सीहोर तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर सीहोर के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी की पदस्थापना की गई है। मध्यप्रदेश शासन ने इस संबंध आदेश जारी कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today