Category Archives: मध्य प्रदेश

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुँचा रहीं रेडी टू ईट पोषण आहार

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए टोटल लॉकडाउन के दौरान भी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने कर्त्तव्यों का निर्बाध रूप से पालन कर रही हैं। आँगनवाड़ी केन्द्रों के बंद रहने की स्थिति में आँगनवाड़ी सेवा से सम्बद्ध 6 माह से 6 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती/धात्री माताओं को ‘टेक होम राशन’ और ‘रेडी टू ईट’ पूरक पोषण आहार प्रदाय किया जा रहा है।

गरीबों को राशन वितरण की 25 श्रेणियाँ घोषित

राज्य शासन ने राशन कार्ड विहीन राज्य की निर्धारित श्रेणी के 32 लाख परिवारों को कोरोना कोटा में एक माह का राशन 5 किलो प्रति व्यक्ति (04किलो गेंहू, 01 किलो चावल, या 05 किलो गेहूं) निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया है। इन परिवारों को केन्द्र सरकार द्वारा भी 3 माह का निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।

न्यायाधीश ने उपलब्ध कराये 1000 मास्क

कोर्ट में विभिन्न मामलों में निर्णय देकर न्याय करने वाले न्यायाधीश भी संकट के मौके पर अपना योगदान देकर अपने सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निभा रहे हैं।

कोरोना से बचाव की लड़ाई में ग्रामीण महिलाओं का योगदान

कोरोना से बचाव और सुरक्षा के कार्य में जहां अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग का अमला, पुलिसकर्मी, जन-प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि समर्पित भाव से जुटे हुए है, वही इस लड़ाई में नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ भी अपना योगदान दे रही है।

मुरैना मदद के लिये आगे आएं नन्हे योद्धा

पूरा देश इस समय कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। इसका असर मुरैना के लोगों को भी झेलना पड़ रहा है। ऐसे समय में असहाय लोगों की मदद के लिये कई लोगों ने हाथ आगें बढ़ायें है। ऐसे में एक भाई-बहन ने गरीबों की मदद कर मिसाल पेश की है।

दमोह जिला अस्पताल में ही रहकर सेवा दे रहें है डॉक्टर्स

दमोह जिले का स्वास्थ्य अमला कोरोना वायरस के मद्देनजर सजग और एलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी तन्मयता से काम को अंजाम दे रहे है। वहीं डॉक्टर्स और उनके साथी स्टाफ भी दिन-रात काम पर पूरे उत्साह के साथ जुटे है।

भाजपा विधायक शर्मा की कांग्रेस कार्यालयों को आइसोलेशन सेंटर बनाने की मांग

भोपाल के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि जमातियों के लिए वे सभी कांग्रेस कार्यालयों को आइसोलेशन सेंटर बना दें। शर्मा ने यह पत्र कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा आइसोलेशन सेंटरों को डिटेंशन सेंटर कहे जाने पर लिखा है। उन्होंने सोनिया गांधी से कहा है कि वे दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को जमातियों की खुशामदी के लिए नियुक्त कर दें।

सिंधिया का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाने की सायबर पुलिस को शिकायत

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से बुदनी के किसी व्यक्ति ने ट्विटर एकाउंट खोल लिए जाने की शिकायत सायबर पुलिस अधीक्षक को की गई है। इसके माध्यम से सूचनाएं भेजी जा रही थीं जिसका पता चलने पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने सायबर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिवराज ने मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और उमा भारती से सुझाव मांगे हैं। चौहान ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोबाइल लगाकर उनसे चर्चा की है। उनसे सुझाव देने को कहा है।

राज्यपाल टंडन नहीं मनाएंगे जन्मदिन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उनका 12 अप्रैल को जन्मदिन है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बिगड़ी हुई स्थिति के कारण राज्यपाल ने यह फैसला किया है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से पुन: अपील की है कि कोरोना केयर के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कोष में दान दें। उल्लेखनीय है कि लालजी टंडन ने एक वर्ष तक राज्यपाल के रूप में मिलने वाले वेतन का 30 प्रतिशत कम लेने का निर्णय लिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today