Category Archives: मध्य प्रदेश

कुवैत से लौटे 18 कोरोना पॉजिटिव आने से एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत

विदेशों से आ रहे भारतीयों में से इंदौर में कुवैत से 240 विमान से लौटे हैं जिनमें से 18 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे इंदौर एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत का माहौल है। बस में उनके साथ आए लोगों में डर का माहौल है।

भाजपा ने उप चुनाव वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों में उतारे विस्तारक

मध्यप्रदेश में एकसाथ 24 विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं जिनके लिए भाजपा और कांग्रेस कमर कसकर तैयारी कर रही हैं। कोरोना लॉकडाउन की वजह से इन दलों की तैयारियां पर्दे के पीछे चल रही थीं लेकिन अब दोनों दल खुलकर सामने आ गए हैं।

लाॅकडाउन: स्कूल व कॉलेज, होटल व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, उड़ानों पर रोक

लाॅकडाउन- 4 पर नई गाइडलाइन जारी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया गाइडलाइन। 31 मई तक देशभर में बढ़ाया गया लॉकडाउन। मेट्रो, स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। होटल व रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी इजाजत नहीं।

आज सेम्पल की रिपोर्ट में 38 लोग कोरोना पॉजिटिव

आज चिरायु हॉस्पिटल से 27 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। अब तक भोपाल में 639 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। आज भोपाल में सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 38 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

कंटेन्मेंट क्षेत्र के बाहर कुछ क्षेत्रो में गतिविधियों के लिये छूट रहेगी

भोपाल जिले में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि होने एवं कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने धारा 144 के अन्तर्गत आदेश जारी किया है। यह आदेश 31 मई 2020 तक लागू रहेंगे ।

प्रवासी मजदूरों पर उमा भारती की कलेक्टर-कमिश्नर को तेरे-मेरे न करने की हिदायत

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, एमपी से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर सीमावर्ती कमिश्नर और कलेक्टरों को हिदायत दी है कि वे तेरे-मेरे की बात नहीं करें। साथ ही संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे समन्वय के लिए आपस में बातें करें औऱ अधिकारियों को राज्यों की मर्यादाओं और नियमों की जकड़न से मुक्त करने मुख्यमंत्रियों को पहल करने की सलाह दी है।

दद्दाजी का निधन, कई लोगों ने किए अंतिम दर्शन

गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी का रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से किडनी और लीवर की बीमारी की वजह से एम्स दिल्ली में भर्ती थे और शनिवार को उनकी तबियत में विशेष सुधार नहीं होने पर पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक अपने विमान में कटनी से ले आए थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में राहत सामग्री-मास्क वितरित किये

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया शहर और आसपास के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को राहत सामग्री और मास्क का वितरण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की समझाईश देते हुए सेनिटाईज़ेशन का महत्व समझाया और लोगों के हाथ भी सैनिटाईज किए।

सड़क दुर्घटना में मृत श्रमिकों के परिवारों को एक-एक लाख की सहायता

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए प्रवासी श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छतरपुर जिले में कल हुई सड़क दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिवार को एक-एक लाख रूपए और घायलों को 25-25 हज़ार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गई है। गत दिवस छतरपुर में हुई सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मृत्यु हुई थी और 16 मजदूर घायल हुए थे। ये मज़दूर उत्तरप्रदेश के निवासी थे और अपने घर लौट रहे थे। 

गरीब, मजदूर, किसान के खातों में 16,489 करोड़ ट्रांसफर

मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले 45 दिनों में 2 करोड़ 94 लाख गरीबों, श्रमिकों और किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता दिखाते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोगों के खातों में सीधे राशि पहुंचाई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today