Category Archives: मध्य प्रदेश

चौहान ने विधायक राणा के निवास जाकर दी सांत्वना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आगर मालवा जिले के सुसनेर पहुँचकर विधायक राणा विक्रम सिंह के बड़े भाई स्व.राणा यशवंत सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

गेहूँ उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुँचा

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुँच गया है। मध्यप्रदेश में अभी तक 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। पंजाब दूसरे स्थान पर है जहाँ कुल गेहूँ उपार्जन 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 473 मीट्रिक टन है।

शासन के सहयोग से फिर से छोटे-छोटे काम धंधे होंगे शुरू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले नागरिक प्रभावित हुए हैं। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ऐसे लोगों का स्व-रोजगार फिर से शुरू करायेगी। गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले नागरिकों को सरकार अपनी गारंटी पर 10 हजार रुपए तक का लोन देगी, जिसका 7 प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार वहन करेगी। इस योजना को सफल बनाने के लिए बैंकों से टायअप कर लिया गया है। वही ऐसे छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले नागरिकों को संबल योजना में भी शामिल कर लिया गया है।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एमवाय अस्पताल परिसर स्थित निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को ‘कोविड हॉस्पिटल’ बनाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, अपर कलेक्टर चन्द्रमौलि शुक्ला, पुलिस अधीक्षक युसुफ साथ थे।

चौहान की इंदौर एयरपोर्ट पर हुई स्क्रीनिंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर पहुँचते ही एयरपोर्ट पर कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग करायी। स्क्रीनिंग के रूप में उनका थर्मल गन से तापमान लिया गया तथा ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल जाँचा गया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशासन को इस कार्य में सहयोग देते हुए तापमान नपवाया और ऑक्सीजन लेवल की जाँच करवाई।

मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा सपना भी और संकल्प भी है और यह सपना उद्योगों की स्थापना के बगैर पूरा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि रोजगार मुहैया कराने में इंडस्ट्रीज सेक्टर अग्रणी है।

प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 68 प्रतिशत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर प्रवास के दौरान वीडियो काँफ्रेंस द्वारा राज्य में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि रिकवरी रेट में वृद्धि के बावजूद टेस्टिंग, अस्पतालों में बेड की व्यवस्था,2क्वांरेंटाइन व्यवस्था, आईसीयू व्यवस्था के कार्य निरंतर होना चाहिये। रोगियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए कान्टेक्ट ट्रेसिंग और कन्टेन्मेन्ट क्षेत्रों में निरंतर सजगता रखी जाये।

पुलिस और होमगार्ड के जवानों को मिलेंगे कर्मवीर योद्धा पदक : मंत्री

गृह, लोक स्वासथ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोविड-19 की लड़ाई में सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस और होमगार्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया जायेगा।

भोपाल में बैडमिंटन, टेनिस, हॉकी और ट्रायथलॉन खेलों की आज से शुरुआत

भोपाल में मंगलवार 9 जून, 2020 से बैडमिंटन, टेनिस, ट्रायथलॉन और हॉकी खेलों की शुरुआत की जा रही है। दूसरे चरण में प्रारंभ होने वाले इन खेलों में 15 से 30 वर्ष तक आयु समूह के खिलाड़ी ही भागीदारी कर सकेंगे। टीटी नगर स्टेडियम में टेनिस, बैडमिंटन और ट्रायथलॉन खेलों में खिलाड़ी अभ्यास करेंगे, जबकि हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर हॉकी खेल का अभ्यास करेंगे। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत खेल एवं युवा विभाग द्वारा गाइड लाइन तैयार की गई हैं जिसमें खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों को शामिल किया गया है।

पलंग से बांधकर रखने वाले सिटी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निलंबित

राजगढ़ जिले के ग्राम रनारा थाना छापीहेड़ा के लक्ष्मीनारायण पिता गुलाब दांगी को शाजापुर के निजी चिकित्सा संस्था सिटी हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान पलंग से बांधकर रखने के कारण सिटी हॉस्पिटल को जारी लायसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। साथ ही संबंधित संस्था के प्रबंधक नितेश शर्मा पिता नारायण शर्मा निवासी गैस गोडाउन शाजापुर के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 342 के तहत कोतवाली थाना शाजापुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today