Category Archives: मध्य प्रदेश

डीजीजीआई ने शराब कारोबारी सोम ग्रुप पर छापा मारा

डॉयरेक्टर जनरल आॅफ जीएसटी इंवेस्टीगेशन(डीजीजीआई) ने जीएसटी चोरी के मामले में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के बाद अब शराब कारोबारी सोम ग्रुप पर कार्रवाई की है। ग्रुप के रायसेन स्थित ठिकाने पर छापा मारा जिसमें दो टीमों ने कार्रवाई की। अभी कर चोरी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है लेकिन समूह द्वारा करोड़ों का कर नहीं जमा कराए जाने की जानकारी मिली है।

उज्जैन के होटल मालिक, नगर निगम-राजस्व अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला

उज्जैन के होटल शांति पैलेस के मालिक एवं अन्य द्वारा होटल के अवैध विस्तार हेतु तीन आवासीय संस्थाओं के अध्यक्षों के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। इसमें 31 क्रेताओं / विक्रेताओं एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों से सांठ-गांठ की गई और झूठे दस्तावेजों के आधारों पर छलपूर्वक विकास अनुमति प्राप्त की गई। ईओडब्ल्यू ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली है।

कांग्रेस ने कहा शिवराज सरकार कमल नाथ और उनके नजदीकी लोगों के करा रही फोन टेप

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने आरोप लगाया है कि शिवराज सरकार आउटसोर्स की सरकार है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार को अपहरण और खरीदी हुई सरकार भी कहा। वर्मा और पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कमल नाथ और उनके नजदीकी लोगों के फोन टेप करा रही है।

अर्चना जायसवाल मोर्चा-संगठनों व विभागों की प्रदेश प्रभारी मनोनीत


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा, संगठन और विभागों की प्रदेश प्रभारी के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) अर्चना जायसवाल को मनोनीत किया गया है। पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ ने उनकी नियुक्ति की है। जायसवाल मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार

आदिमजाति कल्याण विभाग ने वर्ष 2019 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को शंकरशाह रानी दुर्गावती योजना में दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की है।

बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 10 की परीक्षा में सतना जिले के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अमित राज कोल को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 51 हजार रूपये की राशि दी गई है। छात्र अमित राज ने 500 में से 487 अंक प्राप्त किये हैa। द्वितीय पुरस्कार शिवपुरी जिले के सरस्वती विद्या पीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कोठी के छात्र दीपक भगत को दिया गया है। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 40 हजार रूपये की राशि दी गई है। दीपक भगत ने 500 मे से 486 अंक प्राप्त किये हैं। छिन्दवाड़ा जिले के नवदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. लता तेकाम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। कु. लता को पुरस्कार स्वरूप 30 हजार रूपये की राशि दी गई है। कु. लता ने 500 मे से 484 अंक प्राप्त किये हैa। बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में बड़वानी के शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कु. नेहा को मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रूपये और मंन्दसौर के शासकीय बालिका हायर सेकेन्ड्री स्कूल की कु. मधुबाला को पांचवा स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया गया है।

कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

आदिमजाति कल्याण विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। श्योपुर जिले के शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कु. रूपा तिग्गा को अनुसूचित जनजाति की मेरिट सूची में उच्च अंक प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 51 हजार रूपये की राशि दी गई है। मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बुरहानपुर के सेवासदन इएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अंकित घाण्डे को 40 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी गई है। सीधी के शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अरविंद सिंह को तृतीय स्थान मिलने पर 30 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में भोपाल के एम.के.एन.गोविन्दपुरा की छात्रा कु. विशाखा पोछाटे को चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर 20 हजार रूपये, दमोह के शासकीय आदर्श मल्टी परपस की कु. प्रियाशी गौंड को मेरिट सूची में पांचवे स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रूपये और भोपाल के नांलदा पब्लिक स्कूल अरेरा कालोनी की कु. मुस्कान घुर्वे को मेरिट सूची में छंटवे स्थान प्राप्त करने कर 10 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।

देश की अखंडता और एकता के लिए डॉ मुखर्जी ने जीवन किया बलिदानः पचौरी

देश की अखंडता और एकता के लिए डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनसे प्रेरणा लेकर हमको भी भारत मां के प्रति अपने कर्तव्य निभाना है। यही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक सदस्य का लक्ष्य होना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित मंडल के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग में कही। इस दौरान डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया.

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार दिल्ली में बैठकें, नतीजा मंगलवार को आने के आसार

मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का मामला बेहद पेचीदा होता जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को समायोजित करने के कारण की कवायद में भाजपा के अपने ही बड़े नेता नाराज होते जा रहे हैं जिससे केंद्रीय नेतृत्व भी दो दिन की बैठकों में कोई फैसला नहीं निकाल पाया है। हालांकि राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ् होने की वजह से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राष्ट्रपति ने प्रभार दिलाया दिया है।

कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के बेटे से जालसाजी करने वाला प्रकाश गुप्ता जेल में

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के बेटे के साथ डेढ़ करोड़ की जालसाजी करने वाले बूटकॉम सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक प्रकाश गुप्ता को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रकाश को अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भारत में चीन के 59 एप पर प्रतिबंध

भारत-चीन सीमा पर तनाव का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है। भारत सरकार ने चीन के भारतीय बाजार को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अत्याधुनिक संचार साधन मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से चीन की आर्थिक कमर तोड़ना शुरू करते हुए चीन के 59 एप को प्रतिबंधित कर दिया है।

बारात के जश्न में चलाई गोली युवक के सिर में लगी

इंदौर के पास नायता मुंडला में एक बारात के जश्न में गोली चलाए जाए जाने से एक युवक के सिर में लग गई। घायल युवक पलकेश शर्मा बारात को देख रहा था। जश्न में गोली चलाने वाला युवक संदीप ठाकुर है। पलकेश को घायल हालत में इंदौर के बाम्बे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today