Category Archives: मध्य प्रदेश

अतिथि विद्वानों की आमंत्रण अवधि में वृद्धि

उच्च शिक्षा विभाग ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिये अतिथि विद्वानों को आमंत्रित किया है। विभाग द्वारा कोविड संक्रमण के मद्देनजर आमंत्रित अतिथि विद्वानों की उपस्थिति दिनांक में परिवर्तन किया गया है। अब अतिथि विद्वानों की उपस्थिति 15 जुलाई, 2020 तक तथा रिक्त पदों की जानकारी ऑनलाइन मॉड्यूल में दर्ज करने की तिथि 18 जुलाई, 2020 तक की गई है। पूर्व में अतिथि विद्वानों की उपस्थिति 8 जुलाई तक तथा रिक्त पदों की जानकारी 13 जुलाई तक अपलोड किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोपाल अविनाश लवानिया ने रोगी को सड़क पर छोड़कर जाने की घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिये हैं। जाँच अपर जिला मजिस्ट्रेट सतीश कुमार द्वारा की जाएगी।

विधानसभा के मानसून सत्र में चिन्हित जगह पर नहीं बैठेंगे विधायक

मध्यप्रदेश विधानसभा के 16 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के तहत विधायकों की बैठक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विधायकों को सदन के भीतर शारीरिक दूरी मापदंडों का पालन करते हुए कम से कम दो गज की दूरी बनाकर बैठाने पर मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतकों के साथ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की बैठक हुई।

भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने और प्रदेश के भविष्य को संवारने का चुनाव: भाजपा

15 महीने रही कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना दिया। इस सरकार ने गरीबों के हित की योजनाएं बंद कर दीं। झूठ बोलकर सत्ता में आई इस सरकार ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की। आने वाले उपचुनाव इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का चुनाव है। यह साधारण चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को संवारने का चुनाव है।

आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए 19 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन

आई.टी.आई. में प्रवेश की प्रक्रिया प्रांरभ हो चुकी है। विद्यार्थी आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए 19 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में पूरी जानकारी वेबसाइट iti.mponline.gov.in और www.dsd.mp.gov.in पर उपलब्ध है। यह प्रवेश प्रक्रिया सत्र- 2020 हेतु सभी शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. के लिए शुरू की गयी है।

टाईगर की जुबान में लोकतंत्र का खून लग गया है, जनता उपचुनाव में करेगी शिकार: वासनिक

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश, जिला एवं शहर प्रवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा हमारा ध्येय कोई भी हो, जो हमारे दिल-दिमाग में है, उसे हमें लोगों के दिलों में उतारने की आवश्यकता है, यदि हम अपनी बात को मीडिया के माध्यम से लोगों के दिमाग में नहीं उतार पाये तो चाहे कितनी भी अच्छी नीतियां हों, कितने भी अच्छे कार्यक्रम हों वे सब बेअसर रह जाते हैं। हमारी बातों को लोगों के दिलो-दिमाग में पहुंचाने से ही हमें कामयाबी मिलती है और वह व्यक्ति हमारे साथ खड़ा होता है, जिसने हमारी बात दिल से सुनी हो।

रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना पीएम राष्ट्र को समर्पित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के. सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को रीवा में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पावर प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य सर्वे हुआ

प्रदेश में चल रहे किल कोरोना अभियान में डोर टू डोर सर्वे के साथ चिन्हित हो रहे रोगियों के उपचार की व्यवस्थायें भी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आम नागरिक भी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में 1776 और ग्रामीण क्षेत्र में 8975 सर्वे दलों द्वारा कार्य किया।

मप्र के चम्बल संभाग में शीघ्र सैनिक स्कूल खोला जायेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के उपरांत केन्द्रीय रक्षा मंत्री से चौहान की यह पहली सौजन्य भेंट है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की।

शेष 6.45 लाख मीट्रिक टन उपार्जित गेहूं केन्द्रीय पूल में, किसानों को भुगतान शीघ्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान के निवास पर मुलाकात कर गेहूं उपार्जन, बोनस और प्रवासी मजदूरों के राशन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today