Category Archives: मध्य प्रदेश

चौहान ने कारगिल दिवस पर किया शहीदों को नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल दिवस के अवसर पर भारत की जीत के क्षणों को याद करते हुए देश के सभी शहीदों को सादर नमन किया है।

कोविड जागरूकता के लिये स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने की जागरूकता के लिये स्वयंसेवी संगठनों और संस्थाओं को जोड़ें। इसके लिये आउट लाइन बनाये और शीघ्र ही उसका इम्पलीमेंटेशन भी करें। समाज के सहयोग से अभियान चलाकर कोरोना के प्रति जागरूकता लायी जा सकती है। इसके लिये अकेला सरकारी तंत्र काफी नहीं है। समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों को इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे लोग इसकी गंभीरता को समझते हुए जगह-जगह संवाद कर जागरूकता के प्रयास करें। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने की समझाइश दें।

फेल विद्यार्थी निराश न हो: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 2020 परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हो। उनके लिये ‘रूक जाना नहीं’ योजना लागू की गई है। इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थी कक्षा 10 के लिये 28 जुलाई और कक्षा 12 के लिये 5 अगस्त तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा के लिये पंजीयन करा सकेंगे।

महाकाल की भस्म से होगा राममन्दिर का भूमि पूजन

महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने बताया कि वे 2-3 तारीख को उज्जैन शिप्रा नदी में स्नान, ध्यान, पूजन के बाद महाकाल वन से मिट्टी और महाकाल मंदिर से भस्म लेकर अयोध्या रवाना होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने दी।

सोशल लेजिसलेशन एवं अदर एक्‍टस पर कार्यशाला संपन्न

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 20 जुलाई से 25 जुलाई तक”सोशल लेजिसलेशन एवं अदर एक्ट्स” विषय पर 6 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशि‍क्षण श्रीमती अरूणा मोहन राव द्वारा किया गया था। इस कार्यशाला में 2014, 2015, 2016 और 2017 बैच के आईपीएस अफसर एवं 37 एवं38 वे बैच के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 69 अधिकारी उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमित हुए

कोरोना वायरस संक्रमण मध्यप्रदेश में जिस तेजी से फैल रहा है, उसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वे चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है और कोरोना महामारी की समीक्षा के लिए उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग और प्रभूराम चौधरी को अधिकृत किया है।

हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम 4 अगस्त

शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान विषय पर ”हेलो आशा फोन इन” कार्यक्रम मंगलवार 4 अगस्त 2020 को दोपहर 1.00 से 2.00 बजे के मध्य आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा।

अवैध खनन तथा परिवहन करने वालों पर कार्यवाही

जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा दिए गए हैं। ग्राम अलीगंज में रेत के अवैध खनन और परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए राजस्व, खनिज तथा पुलिस विभाग के दल द्वारा रेत से भरे 6 डंफर जप्त किए गए।

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकरणों को देखते हुए सभी जिलों में कोरोना संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। जिलों में प्रभारी अधिकारी एवं सभी कलेक्टर्स कोरोना रणनीति आई.आई.टी.टी. (आईडेंटिफाई, आयसोलेट, टेस्ट एण्ड ट्रीट) का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिन जिलों में टैस्टिंग कम है, वहां टैस्टिंग बढ़ाई जाए। जिलों की परिस्थिति अनुरूप होम क्वारेंटाइन व संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाए। कोरोना अस्पतालों में सर्वोत्तम इलाज किया जाए। जनता को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने, भीड़ न लगाने आदि के लिए जागरू‍क किया जाए तथा ऐसा न करने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री चौहान को एग्रो निगम द्वारा लाभांश चेक भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में  एग्रो इंडस्ट्रीज निगम द्वारा 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 618 रुपए  का लाभांश चेक भेंट किया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य  मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से लाभांश का चेक भेंट किया। राज्य सरकार के इस सरकारी उपक्रम की कुल प्रदत्त समता अंश पूंजी 3 करोड़ 29 लाख 49 हजार 800 रुपए है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today