Category Archives: मध्य प्रदेश

प्रदेश में पहली बार 28 जुलाई को वर्चुअल केबिनेट मीटिंग

कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में पहली बार 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से केबिनेट मीटिंग वर्चुअल होगी। केबिनेट मीटिंग में मंत्रि-मण्डल के सदस्य कहीं से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं।

अपराधियों में खौफ जरूरी, सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधियों में खौफ होना जरूरी है। उनसे सख्ती से निपटा जाये, किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाये। प्रदेश में अपराधी तत्वों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को निरंतर जारी रखें। इस अभियान को प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से गति दें। मुख्यमंत्री चौहान आज अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं कोरोना नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

स्नातक फाइनल, पीजी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा ओपन बुक से

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उनके कैरियर एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को गत वर्ष के परीक्षा परिणाम तथा वर्तमान सत्र के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर आगामी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए उनकी परीक्षाएं निवास में ही रहकर ओपन बुक प्रणाली से करवाई जाएंगी।

गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉ. मुरली लालवानी रिश्वत लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने डॉक्टर लालवानी को करीब 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डॉ. लालवानी ने डेढ़ लाख की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत एमबीबीएस की परीक्षा पास कराने के लिए मांगी थी। डॉ. लालवानी ने गांधी मेडिकल कालेज के फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी हैं।

एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत

छतरपुर पन्ना रोड पर जखीरा टेक मंदिर के पास एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्कॉर्पियो पन्ना की तरफ जा रही थी और तीन मोटरसाइकिलें पन्ना की तरफ से छतरपुर की तरफ जा रही थी। जो आपस में टकरा गई। एक बच्ची का सर धड़ से अलग हो गया। जखीरा टेक चंद्रनगर के पास की घटना दोपहर करीब 1:00 बजे। थाना बमीठा जिला छतरपुर।

विधायक ठाकुरदास नागवंशी कोरोना पॉजिटिव

होशंगाबाद- पिपरिया से भाजपा विधायक ठाकुर दास नागवंशी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मंत्री भूपेंद्र सिंह की कोरोना टेस्ट जांच निगेटिव बताई है।

अमित शाह ने शिवराज से स्वास्थ्य की जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय खाद्य एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा से फोन पर चर्चा कर मध्यप्रदेश के लिए अतिरिक्त यूरिया की मांग की है। इसको लेकर के कल सदानंद गौड़ा दिल्ली में एक बैठक लेंगे।.इसमें मध्य प्रदेश को अतिरिक्त यूरिया देने का निर्णय लिया जा सकता है।

चिरायु अस्पताल से सीएम ने चलाई सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमित होने के बाद रविवार को चिरायु अस्पताल में इलाज के साथ सरकार भी वहीं से चलाई। कोरोना समीक्षा की तो माध्यमिक शिक्षा मंडल के सोमवार को घोषित होने वाले हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों को संदेश भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को अस्पताल के बिस्तर ही सुना और उनके संदेश के मुताबिक कोरोना समीक्षा में अफसरों को निर्देश दिए।

मेधावी छात्रों की लैपटॉप देने की योजना फिर शुरू होगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

कर्मचारी वेतन वृद्धि समय पर होगी, भुगतान अभी नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त शासकीय अधिकारी /कर्मचारियों से वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हर अधिकारी/ कर्मचारी को नियत समय से ही वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। यद्यपि इस समय कोविड संकट के चलते जनहित में वेतन वृद्धि का वास्तविक लाभ स्थितियां सामान्य होने पर ही मिल सकेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today