Category Archives: मध्य प्रदेश

निजी स्कूल ट्यूशन फीस जमा नहीं होने पर ऑनलाइन क्लास से वंचित नहीं करें

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि जिले में चल रहे अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालय ऑनलाइन अध्यनरत विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस (शुल्क) समय पर जमा नहीं करने पर ऑनलाइन क्लास से नहीं रोक सकते हैं। फीस जमा नहीं होने पर बच्चो की शिक्षा पर गलत असर नहीं पड़ना चाहिए, फीस जमा नहीं होने पर भी उन्हें ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई जारी रहे। उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं। यह निर्देश कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपन्न हुई समय-सीमा बैठक में दिये।

कमल नाथ ने कहा बासमती में मप्र को जीआई टैग मिले

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा है कि वे हमेश चाहते रहे हैं कि बासमती का जीआई टैग मध्यप्रदेश को मिले। उन्होंने अपनी 15 महीने की सरकार में इसके लिए काफी प्रयास किए। भाजपा झूठा प्रचार कर रही है और भाजपा-कांग्रेस की राज्य सरकारों की राजनीति में उलझा रही है। इसके लिए भाजपा सरकार को प्रयास करना चाहिए।

भोपाल-इंदौर में मेट्रो रेल अगस्त- 2023 से पहले शुरू करें: मंत्री

भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल निर्धारित समय अगस्त-2023 से पहले शुरू करने का लक्ष्य तय करें। सभी कार्यों की समय-सीमा निर्धारित करें और उसी अनुसार कार्य करें। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश मेट्रो रेल के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये।

जिन 117 हितग्राहियों की राशि जमा, उनकी लॉटरी 21 को

विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने आज विधानसभा के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों हेतु भोपाल के रचना नगर में आवास संघ द्वारा बनाये जा रहे आवासों का स्थल निरीक्षण किया तथा विधानसभा, आवास संघ,नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

चुनाव आयोग श्रीलंका की तर्ज पर उपचुनाव कराए: सज्जन

सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग से श्रीलंका की तर्ज पर उपचुनाव कराने की मांग की। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग तथा भारत के महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर श्रीलंका की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी उपचुनाव शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।

अदालतों में 15 अगस्त तक वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अदालतों में 15 अगस्त तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ही सुनवाई होगी। इस संबंध में अधिवक्ता संघों ने मांग की थी कि व्यक्तिगत सुनवाई को शुरू किया जाए लेकिन न्यायाधीशों की एक समिति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही सुनवाई जारी रखने के फैसले को जारी रखने को कहा।

श्रीराम मंदिर शिलान्यास की खुशी में कहीं सुंदरकांड तो कहीं राम दरबार सजा

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में शिलान्यास होने पर मध्यप्रदेश में भी जगह-जगह खुशियां मनाई गईं। भाजपा हो या कांग्रेस के दफ्तर या मंत्रियों के बंगले या फिर आमजन के घर सभी जगह दीपोत्सव जैसी धूमधाम रही। भाजपा-कांग्रेस दफ्तर में विद्युत साज सज्जा की गई तो आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री निवास भी विद्युत साज सज्जा से जगमगा उठा।

मुख्यमंत्री-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रामदरबार के सामने दीपक जलाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चिरायु अस्पताल में ही भगवान प्रभु श्रीराम की फोटो रखकर पूजन पाठ किया। मुख्यमंत्री ने चिरायु अस्पताल परिसर में रामदरबार के सामने हम दीपक जलाए। सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

कमलनाथ के निवास पर हनुमान चालीसा के पाठ संपन्न

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भोपाल स्थित निवास पर आज प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि, उन्नति व प्रदेशवासियों के स्वस्थ्य रहने की कामना को लेकर ग्यारह पंडितांे द्वारा राम दरबार सजाकर हनुमान चालीसा के पाठ का भव्य आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मधुर भजनों द्वारा हनुमान जी की स्तुति की गई, हनुमानजी का पूजन किया गया। तत्पश्चात आरती कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि उन्नति की सभी ने सामूहिक रूप से कामना की।

कोरोना को लेकर गृह मंत्री का बयान गैर-जिम्मेदाराना: पटवारी

मध्य प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना को लेकर पहली बार सच्चा बयान दिया है।
उन्होंने प्रदेश की जनता को कह दिया है कि ‘तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा।’ जिसका अर्थ यही जान पड़ता है कि अब कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शिवराज सरकार ने जनता को अकेला छोड़ दिया है और अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today