Category Archives: मध्य प्रदेश

बुल मदर फार्म का निरीक्षण करने पहुँचे प्रोटेम स्पीकर

गौ सेवा में विशेष रुचि रखने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को हुज़ूर विधानसभा के ग्राम मेंडोरी में स्थित बुल मदर फार्म का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बुल मदर फार्म की एक व्यवस्था का अवलोकन किया । इस दौरान उनके साथ प्रबंध संचालक एचएस भदौरिया उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस रोजगार की मांग को लेकर बड़ा अभियान चलाएगी: कुणाल चौधरी

भारतीय युवा कांग्रेस अपने 60 वां स्थापना दिवस की मौके पर 9 अगस्त को पिछले छह सालों से सत्ता में बैठी बीजेपी की सरकार के दौरान करोड़ो युवाओं के बेरोज़गारी का मुद्दा उठाने जा रही है. इस अभियान में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 40 हजार बेरोजगार युवाओं का संदेश ट्विटर पर ट्रेंड में वीडियो के माध्यम से भेजा जायेगा.

लक्ष्मीकांत बाजपेयी की राज्यपाल नियुक्ति की दिनभर अफवाहें चलीं

उत्तरप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। यह चर्चाएं महज अफवाह साबित हुई।

डिलेवरी के दौरान नर्स ने बनाया कथित वीडियो, महिला ने पुलिस में की शिकायत

भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र फंदा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर गर्भवती महिला की डिलेवरी के दौरान कथित तौर पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह आरोप गर्भवती महिला ने डिलेवरी के बाद लगाया तो नर्स और अन्य चिकित्सा स्टाफ ने घटना से इनकार किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत की है।

कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान में रविवार को कवि सम्मेलन

मप्र के खेल संचालक व देश के जानेमाने कवि पवन जैन की पहल पर 9 अगस्त, रविवार को ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कोरोना योद्धाओं को समर्पित होगा। बसंल न्यूज टीवी शाम 7.30 बजे से इसका सीधा प्रसारण करेगा।

दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर सरसंघचालक मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत  09 एवं 10 अगस्त को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। यहाँ वे क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संवाद करेंगे तथा कोरोना संकट में स्वयंसेवकों द्वारा किये गए सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही भविष्य के सेवा कार्यों की योजना पर भी विस्तृत चर्चा होगी। अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह ठेंगडी भवन में मध्यभारत व मालवा प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा सत्रों में भाग लेंगे।

पुलिस द्वारा पिटाई के वीडियो वायरल होने पर दो निलंबित

बडवानी जिले में पलसूद में पुलिसकर्मियों ने वाहन चैकिंग के दौरान दो युवकों की पिटाई की और जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो विपक्षी दल कांग्रेस ने आलोचना की। इसके बाद गुरुवार देरशाम पुलिस अधीक्षक बड़वानी निमिष अग्रवाल ने सहायक उपनिरीक्षक सीताराम भटनागर एवं प्रधान आरक्षक मोहन जमरे को तत्काल निलम्बित कर दिया है। साथ इस घटनाक्रम की जाँच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर को सौंपी है।

मार्च से 6 माह पूर्व के मंत्रि-परिषद के निर्णयों की समीक्षा

कमल नाथ सरकार के अंतिम छह महीने के मंत्रिमंडल के फैसलों की पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद समिति समीक्षा करेगी। इसके पहले भी शिवराज सरकार ने कमल नाथ सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए तीन मंत्रियों की मंत्रिपरिषद समिति बनाई थी लेकिन उसकी कुछ बैठकें ही हो सकीं।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का 3 वर्ष में हासिल कर लेंगे लक्ष्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आगे रहकर देश में अलग उदाहरण प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए गत चार माह में किए गए प्रयासों को अब और अधिक व्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है। इस उद्देश्य से वेबीनार्स श्रृंखला आज प्रारंभ हुई है। आने वाले तीन वर्ष में मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बेहतर रोड मैप की आवश्यकता है जो वेबीनार्स में विद्वानों से प्राप्त सुझाव और मंथन के फलस्वरूप तैयार होगा। इसी सप्ताह इस रोड मैप की खूबियों से प्रदेश की जनता को अवगत करवाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आमजन, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए तैयार की गई विस्तृत रणनीति को जान सकेंगे। हम अपने संकल्प से तीन साल में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। प्रदेश में त्रिस्तरीय योजना बनाकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की लक्ष्य प्राप्ति की जाएगी।

सिटी बस खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचारः दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिटी बस खरीदने में कराड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसको लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today