Category Archives: मध्य प्रदेश

गरीबों को समर्पित पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंः शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक गरीब परिवार में पले बढे़ है। उन्होंने गरीबों के दुख दर्द को समझा है और यही कारण है कि आवास योजना हो या उज्जवला योजना, जनधन योजना हो या आयुष्मान भारत योजना मोदी सरकार की सारी योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए बनी है। गरीब कल्याण के इस अभियान को हमें मिलकर आगे बढ़ाना है। गरीबों के लिए समर्पित प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को हम सेवा सप्ताह के रूप में मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित करें। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के उन तबके तक पहुंचे, जिसके कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी काम कर रहे है।

भारतीय ज्ञान परंपरा की ज्योति से ज्ञान का दीपक जलाकर करें पत्रकारिता: हितेश शंकर

मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी जैसे पत्रकारों ने ही ध्येय्निष्ट पत्रकारिता जैसे शब्द को उसका अर्थ दिया. आज के समाज में जब यह प्रश्न बार बार पुछा जा रहा है कि पत्रकारिता कितनी ध्येय्निष्ट रह गयी है, ऐसे में मामाजी की दृष्टि और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाती है.

न्यू मार्केट बाजार 11 से शाम 8.30 तक खुलेगा

महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने बैठक पश्चात् निर्णय लिया है कि न्यू मार्केट के व्यापारी आगामी मंगलवार से अपने प्रतिष्ठान प्रात: 11 बजे से सायं 8.30 बजे तक स्वेच्छा से खोलेगें।

हरदा से किसान दांडी यात्रा भोपाल आई, पीसीसी पर समापन

हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार व किसान कांग्रेस के नेतृत्व में निकाली गई 4 दिवसीय किसान दांडी यात्रा लगभग 25 कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हरदा से पैदल चलकर आज भोपाल पहुंची, जहां उनका पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने स्वागत किया।

प्रदेश-देश में भाजपा सरकार होने से विकास का अनुकूल वातावरण: राजपूत

आज देश में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में जननायक शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा सरकारें जनहित और विकास कार्यों के कीर्तमान बना रही है, इस प्रक्रिया में हमारे क्षेत्रवासी भी जुड़ गए हैं। अब वह समय दूर नही जब क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति और समस्याओं का अंत होकर रहेगा। यह बात प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने कही। वह मानकी सलैया सेक्टर में कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सबनानी चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित प्रबंध समिति का सह संयोजक नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। दिमनी से रवींद्र सिंह तोमर, अंबाह से सत्यप्रकाश सकवार, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूलसिंह बरैया, करैरा से प्रागीलाल जाटव, बमोरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोकनगर से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजाम, सांची से मदनलाल चौधरी अहिरवार, आगर से विपिन वानखेड़े, हाट पीपल्या से रणवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामकिशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है।

स्वामी अग्निवेश का निधन

जाने-माने आर्य समाज के नेता, स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में अंतिम सांस ली। उन्हें लिवर सिरोसिस हुआ था। वे गंभीर रूप से बीमार थे। मल्टीपल फेल्यूर के कारण उन्हें मंगलवार से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पत्र लिखने पर कांग्रेस में भारी बदलाव, पत्र लिखने वाले हटाए गए

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं में से कुछ को कार्यसमिति से हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

पटवारी ने कहा सिंधिया ज्वलनशील पदार्थ

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा कि वे ज्वलनशील पदार्थ है। वे कहीं भी घुलमिल नहीं सकते। कांग्रेस से इससे बच गई है। पटवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल सन्तोष द्वारा भोपाल प्रवास के दौरान सिंधिया को लेकर की गई कथित टिप्पणी का उल्लेख करते हुए यह बात कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today