Category Archives: मध्य प्रदेश

झूठे, एडिटेड व फ़ेक वीडियो का सहारा लेकर कांग्रेस को बदनाम कर रही: सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने एक जारी बयान में बताया कि आगामी उप चुनावो में अपनी संभावित हार से बोखलाकर भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है। झूठे, एडिटेड व फ़ेक वीडियो का सहारा लेकर वह कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रही है।

प्रशासनिक मशीनरी के राजनीतिक इस्तेमाल की लत कांग्रेस को है: विजयवर्गीय

यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि नेहरू जी और इंदिरा जी के समय से ही कांग्रेस को प्रशासनिक मशीनरी के राजनीतिकरण और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रशासन के इस्तेमाल की गंदी आदत रही है। प्रदेश में भी 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने इसी परंपरा को बिना संकोच आगे बढ़ाया। लेकिन अब सरकार चले जाने के बाद जब कांग्रेस को अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रशासन का सहारा मिलना बंद हो गया है, तो बौखलाए कमलनाथ अधिकारी/कर्मचारियों पर ही आरोप लगा रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं।

महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मिंटो हॉल के प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने माल्यार्पण किया। चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को सांझा किया।

विधानसभा में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुस्तकालय में शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बंद करो मतदान का बटन मतदाता को उपलब्ध कराया जाए- मिश्र

एंटी हॉर्स ट्रेडिंग फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक हरीश मिश्र ने भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष पीड़ित पक्षकार ” हम भारत के लोग ” की तरफ से एक याचिका दायर कर आयोग से अपील की है कि मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में 22 सीटों पर जहां पर इस्तीफा देकर विधायकों ने अनावश्यक उपचुनाव थोपे हैं । उन क्षेत्रों में “नोटा” की तरह ” बंद करो मतदान ” का बटन भी वैकल्पिक रूप से मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाए। निर्वाचन आयोग ने पीड़ित पक्ष की याचिका सुनवाई हेतु स्वीकार की है ।

सरकार द्वारा किए गए स्थानांतरणों को निरस्त करने की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थान्तरण को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जे.पी.धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए आचार संहिता लगने के बाद भी भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे स्थान्तरण पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए जिन विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हो रहे है वहाँ शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थान्तरण को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई आचार संहिता का उलंघन बताया है।

दिग्विजय सिंह के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत दर्ज

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज सिंह डाबी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा ट्विटर एकाउंट पर हाथरस की पीडित बालिका की तस्वीर सार्वजनिक करने के खिलाफ ़पुलिस अधिक्षक ग्वालियर को शिकायत दर्ज कराई है। 1 अक्टूबर को श्री दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर पीड़ित बालिका की तस्वीर पोस्ट कर सार्वजनिक किया था।

भाजपा के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलन गांधी व शास्त्री जयंती से

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्टूबर से किया जाएगा। ये सम्मेलन सभी मंडलों में 15 अक्टूबर तक चलेंगे।

सांसद राकेश सिंह ने सिंधिया से मुलाकात की

राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुरुवार को दिल्ली में भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष राकेश सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चाय के दौरान प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की और आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव पर संवाद किया। गौरतलब है कि ग्वालियर अंचल में सबसे ज्यादा 16 सीटों पर उपचुनाव होना है और भाजपा में जाने के बाद सिंधिया के लिए बड़ी चुनौती है।

सुरेश पचौरी के भाई का निधन

पूर्व केंद्रीय़ मंत्री सुरेश पचौरी के बड़े भाई रमेश पचौरी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। रमेश पचौरी अध्यापक थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका भोपाल के एम्स में इलाज चल रहा था। बुधवार-गुरुवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका ओबेदुल्लागंज के गृह क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today