Category Archives: मध्य प्रदेश

अब लेपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार का नया फ़र्ज़ीवाडा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक ने आज जारी एक बयान में आरोप लगाया कि अब लेपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फ़र्ज़ीवाडा करने जा रही है। इसकी खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता है और इसको लेकर अजीबो-गरीब शर्त रखी गयी है। अब 10 साल पुराने प्रोसेसर का लैपटाप खरीदेंगे 19 हजार पटवारी? लैपटाप की बाज़ार की अनुमानित क़ीमत 20 हजार है लेकिन सरकार इसके लिये करेगी 50 हजार का भुगतान?

कांग्रेस का अजा विभाग प्रदेश में 5 से 9 अक्टूबर तक भाजपा विधायकों-सांसदों को चूड़ियां भेंट करेगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अजा. विभाग देश व प्रदेश की बहन- बेटियों के सम्मान में सड़कों पर उतरेंगी। 05 से 09 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में भाजपा के सांसद/विधायकों को भेंट की जाएगी. मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश, नियुक्त किए प्रभारी।

सरकार को बचाने व टिकाने के लिए कोई सौदा नहीं किया : कमलनाथ

“मुझे कभी पद का लालच नहीं रहा , मुझे मध्यप्रदेश के भविष्य की चिंता थी ,मैं प्रदेश के नागरिकों को ऐसा प्रदेश नहीं सौंपना चाहता था ,जिसमें सौदेबाजी की राजनीति हो इसलिए मैंने अपनी सरकार बचाने व टिकाने के लिए कोई सौदा नहीं किया।

पिछड़ा वर्ग के समाज प्रमुख करेंगे मुख्यमंत्री का सम्मान

मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग पुनर्गठन करने पर पिछड़ा वर्ग समाज के प्रमुख एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 6 अक्टूबर को सम्मान करेगा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग आयोग को प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु आयोग का पुर्नगठन कर संविधान की धारा 338 (बी) में किए गए प्रावधानों शक्तियों एवं कर्त्तव्यों की तरह मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को सशक्त बनाया है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय प्रदेश की लगभग 55 प्रतिशत आबादी के लिए बड़ी सौगात है।

अहंकार-भ्रष्टाचार में डूबी कमलनाथ सरकार अपने कर्मों से गिरी : तोमर

मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने अपने ही सरकार में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और अपमान किया। जिसके कारण कांग्रेस की सरकार अपने कर्मों से गिरी। कर्जमाफी को लेकर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों के 2 लाख रूपए तक के कर्ज को माफ करने की बात कही तो कमलनाथ जी ने अनसुना कर दिया। सिंधिया जी ने वादा पूरा न होने की बात पर सड़क पर उतरने की बात की तो कमलनाथ अहंकार और भ्रष्टाचार में इतना डूब गए थे न उनको सांसद न विधायक नजर आ रहा था। सरकार में बैठे लोग अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर काम कर रहे थे।

कांग्रेस और कमलनाथ ने किया जनादेश का अपमानः मुन्नालाल

आजादी के बाद से देश में ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इन सरकारों ने विकास नहीं किया। इन सरकारों द्वारा लिये गए निर्णयों के विनाशकारी परिणाम आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ केंद्र और राज्य में जब-जब भी भाजपा की सरकारें रही हैं, इन सरकारों ने इतना विकास किया है कि भाजपा विकास का पर्याय बन गई है। अपनी नकारात्मक राजनीति के चलते कांग्रेस आज पूरे देश में अप्रासांगिक होती जा रही है और जैसे ही पार्टी उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी, प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय हो जाएगी।

कमलनाथ जबलपुर में शंकराचार्य स्वरूपानंद का आशीर्वाद लेने पहुचें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज जबलपुर में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुचें उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद रहे| जगदगुरु ने कमलनाथ को आने वाले उपचुनावों में विजयश्री का आशीर्वाद दिया| इसके पश्चात् कमलनाथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे|

कांग्रेस विकास विरोधी, भाजपा विकास को लिए प्रतिबद्ध: तोमर

मध्यप्रदेश में 15 महीने कांग्रेस सरकार रही मगर मुरैना क्षेत्र में कोई भी सडक नहीं बनी। कांग्रेस सरकार जाते ही विकास के काम फिर शुरू हो गए है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में विकास की कोई कसर बाकी नहीं रखी और आने वाले समय में भी बाकी नहीं रहेगी। भाजपा चंबल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

झूठे आयोजनों के लिए मुख्यमंत्री किसानों से मांगें माफी: चौधरी

मध्य प्रदेश के किसानों को शिवराज सरकार किस तरह गुमराह करने और भ्रम फैलाने के लिए शासकीय धन का दुरुपयोग कर रही है उसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चौधरी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस कुचक्र को बेनकाब किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की एक इवेंट जिसमें कि वह किसी बड़े होटल में कुछ किसानों को बैठा कर उनकी फसल की जानकारी लेकर प्रदेश को यह जानकारी देने का प्रयत्न कर रहे थे कि प्रदेश में किसानों के ना केवल उत्पादन में वृद्धि हो रही है बल्कि वह 3 एकड़ के छोटे से खेत में भी लाखों रुपए कमा रहे हैं।

लोकगायिका संजो बघेल द्वारा ‘लोकगायन’ की प्रस्तुति

कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के छठवे दिवस, आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा आज सुप्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री संजो बघेल, जबलपुर द्वारा अपने साथी संगत कलाकारों के साथ ‘लोकगायन’ की प्रस्तुति दी | 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today