Category Archives: मध्य प्रदेश

यह गरीबों के हितों, माता-बहनों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव: शर्मा

आने वाला चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है। यह गरीबों के हितों को बचाने और माताओं बहनों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर बूथ-बूथ पर निकले और पार्टी के उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाए।

कथनी-करनी में फर्क नहीं, संकल्प पूरे करती है भाजपा: तोमर

धारा 370 को हटाना भाजपा का सिर्फ नारा नहीं था, बल्कि संकल्प था। इसे पूरा करना हमारा ध्येय था और 1953 में लिये गए इस संकल्प को 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसे 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर का भूमिपूजन कर पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में एकरूपता है। पार्टी जो कहती है, उसे करती भी है।

सीबीआई पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने खुदकुशी की. अश्विनी कुमार हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे हैं. कुमार नागालैंड मणिपुर के राज्यपाल भी रहे हैं. शिमला में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की.

कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों को वोट बैंक माना

कांग्रेस लगातार सत्ता में रही लेकिन उसने कभी भी पिछडा वर्ग की चिंता नहीं की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2012 में अलग से पिछडा वर्ग मंत्रालय बनाकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। कांग्रेस के कई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने लेकिन कभी भी उन्होंने पिछडा वर्ग के नेता को आगे नहीं आने दिया। पिछडा वर्ग आयोग बनाकर कांग्रेस ने इस वर्ग को झुनझुना थमाया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर इस उसे अधिकार संपन्न बनाया। प्रदेश सरकार ने भी पिछडा आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर उनके अधिकारों का संरक्षण किया है।

विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो रथ मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष करेंगे रवाना

2 अक्टूबर से प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के मंडल सम्मेलन शुरू हो चुके हैं, जो 12अक्टूबर तक चलेंगे। इन सम्मेलनों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वीडियो रथ 28विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले सम्मेलनों में 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण रवाना करेंगे।

कांग्रेस ने 15 महीने में प्रदेश को बर्बाद किया : कुलस्ते

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पैसा का रोना रोते थे। विकास कार्य ठप्प थे। किसान, मजदूर, नौजवान, माताओं, बहनों को कांग्रेस सरकार ने छलने का काम किया। प्रदेश में सिर्फ छिंदवाड़ा को छोड़कर कहीं विकास कार्य नहीं हुए। आपने 15 साल की भाजपा सरकार और 15महीने की कमलनाथ सरकार भी देखी है। मात्र 6 महीने की भाजपा सरकार में करोड़ों रूपए के काम हो चुके है। कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह से काम के लिए मिलते थे तो वे कहते थे काम की बात मत करना, आप ट्रांसफर के काम करवा लीजिए। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का काम किया। कांग्रेस ने 15 महीने में ही प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बदली हुई परिस्थिति और परिवेश में पुलिस अकादमी ने देश में बनाई विशिष्ट पहचान: गृहमंत्री

मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल में आज अनुसचिवीय संवर्ग मूलभूत प्रशिक्षण 2014, 2018 और 2019 बैच के लगभग 750 सूबेदार और सहायक उप निरीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ।

सुधा रघुरामन, नरसिंह मेहता का वैष्णव जन, आचार्य शंकर का- आईगिरि नंदिनी की प्रस्तुति

कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के सातवे दिवस, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आज सुश्री सुधा रघुरामन, दिल्ली द्वारा संत तुलसीदासजी द्वारा रचित गणेश वंदना, राग हमसाध्वनि वसंती, ताल आदि में, आचार्य शंकर का- भज गोविन्दम, राग मालिका, ताल आदि में, ओथुकुडु विशकटसुबियार का- स्वागतम् कृष्णा, राग भूप, ताल आदि में, अष्टपदी जयदेव, ताल खंडचपु, मीरा भजन- गुंजनबन चढ़ी हे माधो, राग यमुना कल्याणी, तालआदि, नरसिंह मेहता का वैष्णव जन तो एवं आचार्य शंकर का- आईगिरि नंदिनीआदि की प्रस्तुति हुई | 

सौदेबाजी-बोली लगाकर सरकार बनाने वाली भाजपा को मुहतोड़ जवाब दें: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आज उनके निवास पर इंदौर जिले के भाजपा एवं आम पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर नाथ ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र को बचाने की व सौदेबाजी कर ,बोली लगाकर सरकार बनाने वाली भाजपा को मुहतोड़ जबाव देने की है।

भाजपा के 28 प्रत्याशी घोषित, ब्यावरा छोड़ कांग्रेस ने अन्य सीटों पर उम्मीदवार तय किए

मध्यप्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भाजपा ने सभी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है तो कांग्रेस ने ब्यावरा को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है तो निधन की वजह से रिक्त हुई जौरा में सूबेदार सिंह, आगर में मनोज ऊंटवाल व ब्यावरा में नारायण सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने ब्यावरा में अपने विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद अभी दूसरे प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। मुरैना से राकेश मवाई, मेहगांव में हेमंत कटारे, बड़ा मलहरा में रामसिया भारती के साथ बदनावर से टिकट बदलकर कमल पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today