Category Archives: मध्य प्रदेश

14 पूर्व विधायक मंत्रियों को पद से हटाने की मांग की: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग को शिकायत कर प्रदेश के 14 पूर्व विधायक मंत्रियों को पद से हटाने की मांग की है।

मंत्री बिसाहूलाल द्वारा मतदाताओं के खाते में स्वेच्छानुदान राशि जमा कराने की चुनाव आयोग से शिकायत

प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अलग-अलग शिकायतें सौंपते हुए संबंधितों पर आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्री बिसाहुलाल सिंह चुनाव लड़ रहे है।

शिवराज किसानों के खातों में हजारों करोड़ डालने का सफ़ेद झूठ परोस रहे है: कमल नाथ

आज सागर जिले की सुरखी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पारुल साहू के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कभी खुद को मामा कहते हैं ,कभी खुद को किसान का बेटा बताते हैं ,कभी मंच पर घुटनों के बल बैठ जाते हैं ,वह इतनी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं कि उन्हें तो मुंबई जाना चाहिए , वहाँ एक्टिंग में वो शाहरुख और सलमान को भी पीछे छोड़ देंगे , एक्टिंग में वह मध्यप्रदेश का नाम जरूर रोशन करेंगे।

मैं महाराजा नहीं हूं, मैं मामा भी नहीं हूं, मैं झूठ भी नहीं बोलता, मैं तो सिर्फ कमलनाथ हूँ

‘‘मैं आज अशोकनगर की धरती पर यहां की जनता को बधाई देता हूं कि आपने लोकसभा चुनाव में ही सही पहचान कर ली थी और पूरे मध्यप्रदेश को संदेश दे दिया था।आपने बता दिया था अब हम आजाद हो गए हैं।आपने यह संदेश भी दे दिया था कि कांग्रेस महल में नहीं जाती है, महल कांग्रेस में आते हैं।

राजमाता जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री स्मृति सिक्का जारी करेंगे

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी समारोह के समापन का कार्यक्रम 12 अक्टूबर को आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी श्रद्धेय राजमाता की स्मृति में 100 रुपए का एक स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इसी के साथ प्रदेश संगठनात्मक जिलों में स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विकास और विनाश की इस लड़ाई में हर सीट जीतेगी भाजपा : प्रभात झा

आने वाले चुनाव साधारण चुनाव नहीं हैं। ये लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। विकास और विनाश की लड़ाई है। एक उद्योगपति और किसान के बेटे की लड़ाई है। हमारी सरकार ने बीते 6 महीनों में हर वर्ग के लिए काम किए हैं और हमारे कार्यकर्ता पूरे उत्साह से चुनावी समर में उतर चुके हैं। इसलिए इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी हर सीट पर जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम उप चुनावों को लेकर हुई मजबूत

देश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी आईटी तथा सोशल मीडिया टीम को मजबूत बनाते हुए सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय सह-समन्वयक तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी को उपचुनावों में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग तथा सभी 28 विधानसभाओं में प्रत्याशियों की सोशल मीडिया टीम से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है|

15 अक्टूबर से होगी विधानसभाओं में होगी वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय मेंउपचुनाव को लेकर गठित चुनाव प्रबन्ध समिति की बैठक में 28 विधानसभाओं में चल रहें मंडल सम्मेलनों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने समिति सदस्यों के वन टू वन चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से  चर्चा की।

नौजवानों को सिर्फ रोजगार नहीं सुरक्षित रोजगार दूँगा

पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि मैं नौजवानों को सिर्फ रोजगार नहीं सुरक्षित रोजगार दूँगा ताकि वह भरोसे और विश्‍वास के साथ काम करे। उन्‍होंने कहा कि बिजली विभाग में ऑउटसोर्स पर काम कर रहे जिन युवाओं को बेरोजगार किया गया है यह उनके साथ अन्‍याय हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर किसी भी युवा को अपने रोजगार के लिए मांगपत्र देने की जरूरत नहीं होगी क्‍योंकि मैं जानता हूँ कि उनके भविष्‍य को सुरक्षित बनाने के लिए मुझे क्‍या करना है।

जौहरी ने सेवानिवृत्त एडीजी आरके त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today