Category Archives: मध्य प्रदेश

जनता को गरीब और भूखा ही छोड़ दिया: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि शिवराज जी व भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसीलिए वह चुनाव को विकास के मुद्दों की बजाय भावनात्मक मुद्दों पर ले जाना चाहते हैं। एक बयान को भाजपा व शिवराज मुद्दा बनाने का काम कर रहे हैं और चुनाव को उस ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो वह यह जान ले प्रदेश की जनता बहुत समझदार है और भाजपा की इस घृणित राजनीति को भलीभांति समझती है व चुनाव में इसका भाजपा को कड़ा जवाब भी देगी।

भाजपा के डिजिटल रथों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया

प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कन्यापूजन के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने आज डिजिटल रथों को रवाना किया। यह डिजिटल रथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां लेकर 28 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे।

शिवराजजी, आप भले कहे प्रदेश की जनता आपकी भगवान है लेकिन जनता सच्चाई जानती है:कमल नाथ

“कलाकारी में माहिर शिवराज जी कभी घुटनों के बल बैठ जाते हैं, कभी कहते हैं कि प्रदेश की जनता मेरी भगवान और मैं उसका पुजारी, अरे शिवराज जी प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि आपकी नज़र में जनता असली भगवान नहीं, आपकी नज़र में तो माफिया और मिलावट खोर भगवान हैं और आप उनके पुजारी है।

गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर ‘वो शाम कुछ अजीब थी’ कार्यक्रम

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा बहुविधि कलानुशासनों की गतिविधियों एकाग्र ‘गमक’ की दूसरी श्रृंखला में आज विख्यात पार्श्व गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गीतों पर एकाग्र ‘वो शाम कुछ अजीब थी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में हरफन मौला गायक कलाकार किशोर कुमार का भावपूर्ण स्मरण उनके यादगार गीतों से  किया गया |

कला विविधताओं का प्रदर्शन ‘गमक’

संस्कृति संचालनालय द्वारा- आयोजित कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के समापन दिवस,आज सुप्रसिद्ध मालवी गायक सुन्दरलाल मालवीय, उज्जैन द्वारा ‘मालवी गायन’ की प्रस्तुति हुई | मालवीय ने अपने चित-परिचित अंदाज में मालवा की ठेठ परम्परा में बहुविध गीतों का गायन किया|

कड़ेल ने हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक का पदभार ग्रहण किया

उज्जैन के वरिष्ठ शिक्षाविद श्री अशोक कड़ेल ने मंगलवार को हिन्दी ग्रन्थ अकादमी मे संचालक पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं हिन्दी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष डॉ मोहन यादव, कृषि मंत्री कमल पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

28 विधानसभाओं में कन्यापूजन के पश्चात रवाना करेंगे डिजिटल रथ

उपचुनाव को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

वादा खिलाफी के कारण गिरी कमलनाथ सरकारः सिंधिया

यह उपचुनाव ग्वालियर संभाग के अस्मिता एवं मान सम्मान का चुनाव है। जहां-जहां कार्यकर्ताओं का पसीना टपकेगा वहां मेरा खून बहेगा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था और जो वादा खिलाफी उन्होंने की थी उसी कसूर के कारण उनकी सरकार गई है।

राजमाता की स्मृति में 100 रूपए का स्मृति सिक्का जारी

राजमाता राजसी वैभव छोड़कर लोकमाता बनीं और जनसेवा का मार्ग चुना। आदर्श और श्रद्धा की प्रतिमूर्ति राजमाता सिंधिया ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को अपनी मेहनत और त्याग के बल पर सींचा है। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे राजनीतिक संगठन बना है, तो उसमें राजमाता का योगदान अविस्मणीय है।

शिवराज जी राजमाता के आदर्शों पर चलकर जनसेवा कर रहे हैः सिंधिया

स्व. राजमाता जी नारी सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहीं। आज देश की महिलाएं सेनाओं में शामिल होकर देश की सुरक्षा कर रही हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून राजामाता के उसी संघर्ष की परिणति है। उन्होंने कश्मीर से धार 370की समाप्ति के लिए जो संघर्ष किया, उसकी परिणति हम धारा 370 की समाप्ति के रूप में देख रहे हैं। राम जन्मभूमि के लिए उनका संघर्ष भी उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पूरा हो गया है। सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत उनका सपना था और उनके इस सपने को हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ के माध्यम से साकार करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today