Category Archives: मध्य प्रदेश

टैगोर की छवि दिखाकर बंगाल जितना चाहते हैं मोदी: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में वर्चुअल रैली करने पर से पूर्व मोदी पर निशाना साधा है अपने ट्वीट के माध्यम से श्री वर्मा ने लिखा कि “कई बार मन में विचार आया कि दाढ़ी क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी जी?? बंगाल चुनाव के लिए??” श्री वर्मा ने आगे लिखा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई रवींद्रनाथ टैगोर नहीं बन सकता!! ऐसे कर्म करना होते हैं जो महान बनाए! बंगाल के लोग समझदार हैं मोदी जी! आपके रूप के मायाजाल में नहीं फंसेगे??

सिंधिया ने इसी मंच से किसान कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे थे , आज झूठ परोस रहे: कमल नाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव व शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री हरीवल्लभ शुक्ला के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान बनाया था और उसमें प्रावधान किया था कि यदि किसी विधायक या सांसद का निधन हो जाता है तो उपचुनाव होंगे लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सौदेबाजी व बोली के कारण भी उपचुनाव होंगे ,उन्होंने इसका कोई प्रावधान उन्होंने नहीं रखा था।

शिवराज ने सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा का दोहन किया: अजय सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज बड़ा मलहरा में साध्वी रामसिया भारती के पक्ष में भगवा, बम्हौरी और रानीताल में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया| उन्होंने कहा कि कमलनाथ एक असाधारण व्यक्ति हैं| जब वे मुख्यमंत्री के रूप में एक विकसित मध्यप्रदेश का सपना गढ़ रहे थे, जब उन्होंने बड़े बड़े काम शुरू किए तो शिवराज सिंह चौहान चिंता में पड़ गए| शिवराजसिंह और उनके लोगों के मन में अच्छी ख़ासी चल रही कमलनाथ सरकार को गिराने का षड्यंत्र चलने लगा| उन्होने विचार किया कि कांग्रेस में ऐसा कौन व्यक्ति है जिसकी असीमित महत्वाकांक्षा है| उन्हें सिंधिया के रूप में वह व्यक्ति मिल गया जिन्होने 22 विधायकों को साथ में लेकर कमलनाथ को धोखा दिया और सरकार गिरा दी|

प्रदेश के युवाओं को चाहिए कमल नाथ का विज़न – सज्जन सिंह वर्मा

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा आज आगर विधानसभा के दौरे पर पहुंचे और गांव गांव घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में जनसंपर्क किया। श्री वर्मा ने किसानों के बीच जन सभाओं को भी संबोधित किया और कहा कि शिवराज का झूठ अब प्रदेश का किसान पहचान गया है। शिवराज अपनी सभाओं में जाकर झूठ बोल रहे हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ जबकि उनकी सरकार ने ही विधानसभा में कांग्रेस के प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी कि प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों का साड़े 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है जो कमलनाथ सरकार ने किया।

महिला का अपमान करने वाले दंभी नेता को पार्टी से बाहर करें सोनिया गांधी: इमरती देवी

जिस प्रकार से डबरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से एक दलित महिला का अपमान किया, उसका बदला 3 नवंबर को मेरे क्षेत्र की जनता लेगी। इस उपचुनाव में पूरे मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। पांच महीने में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डबरा के विकास के लिए 650 करोड़ रुपए दिए,वहीं पुत्र मोह में अंधे होकर कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा का विकास करते रहे। उन्होंने प्रदेश के लिए खजाना खाली दिखा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक महिला का अपमान करने वाले अहंकारी कमलनाथ को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

कांग्रेस के पास बताने को कोई उपलब्धि नहीं: नरेंद्र सिंह तोमर

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। इन सभी 28 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी, क्योंकि कांग्रेस के पास इस चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने अपने 15 महीनों के शासन में कोई एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिसे कांग्रेस के लोग इस चुनाव में जनता को गिना सकें। ये मध्यप्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाले चुनाव हैं, जिसमें फैसला आप को करना है।

चलो-चलो… वाले कमलनाथ को जनता ही चलता करेगीः चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से उनके मंत्री-विधायक कहते थे कि अस्पताल का उन्नयन कर दो तो वे कहते थे कि चलो…चलो…। कोई उनसे अपने क्षेत्र में बांध मांगता था तो वे कहते थे कि चलो…चलो…। कोई उनसे कहता था कि उनके क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब हो गईं हैं मुआवजा दे दो, तो वे कहते थे कि चलो…चलो…। अब ये चलो…चलो… वाले कमलनाथ को तो प्रदेश की जनता की चलता करेगी। इन्होंने जनता की भलाई के लिए चलाई गई भाजपा सरकार की योजनाओं को ही बंद कर दिया था। विकास के काम ठप्प कर दिए।

धनुष यज्ञ, रामविवाह और कैकेयी दशरथ संवाद प्रसंगों का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत  पाँच दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को रामलीला के दूसरे दिन धनुष यज्ञ, रामविवाह और कैकेयी दशरथ संवाद प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों में मिथिला के राजा जनक अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए धनुष यज्ञ का अनुष्ठान करते हैं और राजा जनक यज्ञ में पधारे सभी राजाओं को सामने ये शर्त रखते हैं की जो भी राजा इस शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, सीता उसी के गले में वर माला डालेगी|

विकास के लिए समाज में शांति सद्भाव जरुरी: श्रीमती पटेल

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि समाज में शांति सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को मजबूत रखने से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्व एवं राष्ट्र द्रोही ताकतों का पूरी कठोरता के साथ दमन करें। यह भी सुनिश्चित करें कि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो। श्रीमती पटेल आज पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम को लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने देश और प्रदेश के सभी शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी।

अजयसिंह ने लोकयुक्त से मिलकर शपथ पत्र सहित शिकायत की

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज सुबह लोकयुक्त से मिलकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराजसिंह चैहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, उमाशंकर गुप्ता और विश्वास सारंग के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने के लिए शपथ पत्र सहित शिकायती पत्र दिया है। पत्र में लिखा है कि इन सभी ने अपने लोकसेवक होने का दुरुपयोग किया हैद्य उन्होंने लोक कर्तव्य का पालन नहीं किया हैद्य यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा सात के अंतर्गत अपराध हैद्य साथ ही धारा आठ के अंतर्गत दंडनीय हैद्य इसमें सात वर्ष का कारावास और जुर्माना दोनों लगाया जा सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today