Category Archives: मध्य प्रदेश

भाजपा के घोटालों की जांच करते तो आज कई सलाखों के पीछे होते: सज्जन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया,श्री वर्मा के साथ अजय सिंह तथा अरुण यादव ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वर्मा ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यहां मौजूद सभी पत्रकार अच्छे से जानते हैं कि 15 सालों में भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश में कितने घोटाले किये, चाहे व्यापम घोटाला हो ईटेंडरिंग हो सिंहस्थ हो, रेत तो जैसे सोना उगल रही। भाजपा के कई लोग हनी ट्रैप मामले में फंस रहे थे|

गोविंद गोयल व्यापारी, सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठजनों की लेंगे बैठकें

वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर दूसरे चरण में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूकर तक उज्जैन, आगर, सुवासरा, बदनावर, सांवेर, मांधाता, इंदौर और हाटपिपल्या में व्यापारी वर्ग, सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठजनांे की बैठकें लेंगे और कांगे्रस के पक्ष में मतदान हेतु आग्रह करेंगे। 

गरीबों की सेवा का आनंद कमल नाथ क्या जानें, वे उद्योगपति हैं: शिवराज

गरीबों की सेवा में जो आनंद आता है उस आनंद की अनुभूति कमलनाथ जैसे नेता नहीं जान सकते। वे तो सेठ हैं, उद्योगपति हैं, वे क्या जानें गरीबों का दुख-दर्द और उनकी मुसीबतें क्या होती हैं। कमलनाथ ने कभी गरीबी नहीं देखी, कभी गांव नहीं देखे, वे तो सिर्फ आसमान में ही देखकर चलते हैं। गरीबों के दुख-दर्द को बांटने और उनकी सेवा का संकल्प लेकर ही हम राजनीति में आए और अब उनकी सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य ही गरीबों की सेवा है।

यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विराधियों के बीच : उमा

28 विधानसभाओं पर हो रहे उपचुनाव सत्य और असत्य के बीच का चुनाव है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने मध्यप्रदेश का विकास किया और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में अंधकार करने वाली और विनाश करने वाली कांग्रेस है। यह उपचुनाव सरकार बनाने का नहीं, एक मजबूत सरकार चलाने का चुनाव है। इसलिए आप सोच-समझकर उस पार्टी को वोट दें जो राष्ट्रवाद से प्रेरित हों। यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है।

हर बूथ जीतकर इतिहास बनाने का संकल्प लें मोर्चा कार्यकर्ताः विष्णदुत्त

साथियो, यह चुनाव अलग प्रकार चुनाव है। यह प्रदेश को बचाने का चुनाव है और इसमें युवाओं की बड़ी भूमिका है। 2018 के चुनाव की तरह छल-कपट का सहारा लेने वाली कांग्रेस की झूठ मंडली फिर सक्रिय हो गई है। इस झूठ मंडली को जवाब देने के लिए युवा मोर्चा सभी 28 सीटों पर अभियान चला रहा है। लेकिन हमें ये चुनाव सिर्फ जीतना नहीं है। जीत तो हम वैसे भी चुके हैं, ये कांग्रेस के नेताओं की बौखलाहट बता रही है। बल्कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 28 सीटों के हर बूथ पर जीत हासिल कर इतिहास बनाने का संकल्प लें।

कांग्रेस का खाली दिमाग शैतान का घर : नरेन्द्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि जिनके पास उपलब्धियां होती है वे उपलब्धियों पर बात करते है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार 15 वर्षों तक मध्यप्रदेश में इतना विकास किया कि आज चुनाव में उन उपलब्धियों को जनता को बता रहे है, लेकिन मध्यप्रदेश में 15 महीने दुर्भाग्य से रही कमलनाथ सरकार ने कोई विकास नहीं किया। इसलिए कांग्रेस का खाली दिमाग शैतान का घर है और यही कारण है कि कांग्रेसी नेता उपचुनाव में अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।

भाजपा ने किया 28 विधानसभाओं में संकल्प पत्र जारी

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं में बुधवार को संकल्प पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ामलहरा, अनूपपुर और सांची में संकल्प पत्र जारी किया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अशोकनगर में संकल्प पत्र जारी किया। इसी प्रकार अलग-अलग विधानसभाओं में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने संकल्प पत्र जारी किया।

भाजपा ने चुनाव आयोग में की दिग्विजय और प्रमोद कृष्णन की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर असत्य आधार पर जनता को भ्रमित करने और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा, अधिवक्ता ओमशंकर श्रीवास्तव, एमएल राय, रमाकांत शर्मा, रवि गोयल शामिल थे।

गरीबों का हक छीनने वाले सबसे बड़े गद्दार, इन्हें धूल चटाता रहूंगाः सिंधिया

इस चुनाव में एक तरफ वह कांग्रेस पार्टी है जिसने 15 माह प्रदेश में शासन कर विकास को दरकिनार कर दिया। जमकर भ्रष्टाचार मचाया। दूसरी ओर भाजपा है जिसने विकास, उन्नति को सर्वोपरि रखते हुए जनता के दिलों का विश्वास जीता है। यदि आपको विकास और उन्नति के रास्ते पर चलना है, तो आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताइये।

चुनाव आयोग व कर्मचारियों पर संदेह जता संविधान का अनादर कर रहे कांग्रेसीः विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस पार्टी को न न्यायालय पर विश्वास है, न चुनाव आयोग पर। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। कमलनाथ और दिग्विजयसिंह ने जिस तरह से प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाया है, जिस तरह से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया है, यह एक आपराधिक कृत्य है और भारतीय जनता पार्टी इन नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today