Category Archives: मध्य प्रदेश

गंगवानी द्वारा ‘गीत-संगीत’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत  युवा गायक कलाकार सुश्री प्रिया ज्ञानचंदानी एवं श्री नीलेश गंगवानी, भोपाल द्वारा‘गीत-संगीत’ की प्रस्तुति दी गई| प्रस्तुति की शुरुआत कलाकारों द्वारा झुलेलाल की प्रार्थना-बेड़ी पार उतार लालण से हुई.

15 माह में हमने अपनी नीति-नीयत का परिचय दिया, जनता इसकी गवाह: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज रायसेन जिले की सांची विधानसभा के गैरतगंज में व सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बिलहरा में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा हैः प्रहलाद

कांग्रेस के विधायक कमलनाथ और उनकी पार्टी से त्रस्त होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं तो अब वे उनका भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। वे लोकतंत्र की रक्षा और विकास के लिए एक बार फिर से जनता की अदालत में हैं और जनता को इस बार लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें फिर से विधायक बनाना है।

कोविड के दौर में भी राधारमण समूह अव्वल

कोविड के बीच विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा का स्तर बरकरार रखने के लिए मध्यभारत का अग्रणी हायर एजूकेशन संस्थान राधारमण समूह पूरी तरह से सक्रिय है। यह बात हाल ही में जारी सेमेस्टर परिणामों में राधारमण विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणामों के द्वारा सिद्ध हुई है। समूह द्वारा लॉकडाउन के तुरंत बाद वैकल्पिक उपाय के तौर पर ऑनलाइन क्लासों का सिलसिला आरंभ किया गया था जिसमें फैकल्टी मेम्बर्स ने विद्यार्थियों को घर बैठे ही वह शिक्षा प्रदान की जोकि उन्हें कॉलेज आने पर ही मिलती थी। 

गांव के युवा भी समझदार और जागरूक हैं: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने युवाओं के मुद्दे पर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि शिवराज युवाओं को फिर झूठे प्रलोभन दिखा रहे हैं, जहां जाते हैं वहां युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखा रहे हैं,लेकिन उन्हें यह नहीं बता रहे कि पिछले 15 सालों में उन्होंने खुद युवाओं के लिए क्या किया? शिवराज को लगता है कि गांव के युवा उनके झांसे में आ जाएंगे, लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि गांव के युवा भी आज जागरूक और समझदार है वे अच्छे बुरे का फैसला कर सकते हैं। उन्होंने 15 सालों के शिवराज के कुशासन को भी देखा है और साढ़े 11 महीने कमलनाथ सरकार के विजन को भी देखा और समझा है।

मप्र को नंबर वन राज्य बनाने का सपना पूरा करेगी भाजपा : उमा

भारतीय जनता पार्टी लोगों के दिलों में बसने लगी है। भाजपा की रीति, नीतियों के कारण आमजन भाजपा से जुड़ गया है। कांग्रेस ने प्रलोभन, झांसा देकर सत्ता भले ही हासिल कर ली,  परन्तु कांग्रेस सरकार धराशायी हो गई। अब लगने लगा है कि कांग्रेस लंबे समय के लिए सत्ता से बाहर हो गई है। हम सब मिलकर शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का सपना पूरा करेंगे।  

वचन तो भूल गए, लेकिन गाली देना याद हैः शिवराज

कमलनाथ-कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कई वचन दिए। उन्होंने वचन-पत्र बनाया और उस वचन-पत्र में किसानों की 2 लाख रूपए की कर्जमाफी, युवाओं को 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता, बेटियों को कन्यादान के लिए 51 हजार रूपए, बुजुर्गों-निःशक्तजनों को पेंशन सहित कई वचन दे दिए। कमलनाथ-कांग्रेस ने इन वचनों को तो पूरा नहीं किया। वे वचन देकर उन्हें भूल गए, लेकिन उन्हें गाली देना याद रहा। कमलनाथ और उनके नेता हमें नंगा-भूखा कह रहे हैं, कमीना कह रहे हैं, नालायक कह रहे हैं और भी न जाने क्या-क्या कह रहे हैं।

बिजली मीटर, जनसंपर्क घोटाला, आइफा के नाम पर उगाही किनके इशारों पर हुई ?: विष्णुदत्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कमलनाथ सरकार के 15 महीने का हिसाब न देकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा नेताओं पर अनर्गल आरोप प्रत्यारोप लगाकर जनता का ध्यान मुद्दे से हटाने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ को 15 महीने के कार्यकाल का जनता के सामने हिसाब देना चाहिए न कि हार की बौखलाहट में अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाहिए।

सुरखी उपचुनाव में विकास का मुद्दा, छह महीने में 500 करोड़ के काम कराने का दावा

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव में से सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। सुरखी में छह महीने में करीब 500 करोड़ रुपए के विकास के काम शुरू करने का दावा कर रहे भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मतदाताओं के पास जा रहे हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू दलबदल कर सरकार गिराने के आरोपों से राजपूत को घेरते हुए जनता के बीच जा रही हैं।

‘पंजाबी सूफी गायन’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत बुधवार को इंदौर के गुरुमीत सिंह डंग द्वारा ‘पंजाबी सूफी गायन’ की प्रस्तुति दी गई| प्रस्तुति की शुरुआत डंग के स्वरचित गीत- सुन अरदास से हुई, उसके बाद ‘बंद जुबाना दस खाओ मैनू’, ‘मैनू बोहता ना समझाओ तुसी’, ‘छल्ला’, ‘नी मैं शगन मनावा’, ‘जे तु अखियों दे सामने’, ‘इश्क बुल्ले नू नचावे यार’, ‘अखियाँ उड़ीकदीया दिल वाजा’, ‘हाणिया-जाणिया’, ‘तू माने या ना माने दिलदारा’, ‘नित्त खैर मंगा सोणेया’ आदि गीत प्रस्तुत किये और ख्यात गीत- हो लाल मेरी पत रखियो से प्रस्तुति को विराम दिया.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today