Category Archives: मध्य प्रदेश

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक पन्ने में मध्य प्रदेश का उप चुनाव लिखा जाएगा: कमल नाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 28 उपचुनाव के प्रचार थमने के बाद कहा है कि जब भी भारतीय लोकतंत्र का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें जरूर मध्य प्रदेश के उप चुनाव का एक पन्ना होगा और इसमें गद्दारों का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा।

भाजपा को सबक सिखाकर लोकतंत्र की लाज बचाएं: मुन्नाराजा

छतरपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्नाराजा ने मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि यह उपचुनाव एक सामान्य चुनाव नहंी है बल्कि लोकतंत्र की लाज बचाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में हमें यह तय करना है कि बिकाऊ संस्कृति मप्र में स्थापित होगी या इसे नकारा जाएगा।

आरएसएस की 4 से 7 नवंबर तक भोपाल में बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव जी भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी 4 नवंबर से 7 नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे । इस अवधि में वे संघ की क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.

कांगे्रस ने चुनाव में भाजपा द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी

प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने 28 विधानसभा उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद आज विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा द्वारा बरती गई अनियमितताओं एवं आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करने के लिए चुनाव आयोग के शिकायतें सौंपी,

लगता है कि शिवराज जी नफरत और विद्वेष की प्रतिमूर्ति बन गए: गुप्ता

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मी़डिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पापी कहना निंदनीय और घृणास्पद है। ऐसा लगता है कि शिवराज जी नफरत और विद्वेष की प्रतिमूर्ति बन गए हैं।

कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया: नरेंद्र सिंह तोमर

प्रदेश में सरकार कमलनाथ नहीं बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता बनाएगी। अंचल में जिसके साथ भीड़ है, जिसने विकास किया है,  जिसको लोग सुनना चाहते हैं, जिसको पसंद करते हैं, उसी को वोट देंगे और उसी की सरकार चुनेंगे। कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है।  कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की जनहित वाली सभी योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।

कमलनाथ सरकार ने की थी हर वर्ग से गद्दारी

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, अतिथि शिक्षकों किसी के साथ भी किया गया वादा पूरा नहीं किया। इस सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ गद्दारी की थी, जिसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाली तीन तारीख को दिग्विजयसिंह और कमलनाथ की जोड़ी को देगी, भाजपा प्रत्याशियों पर कमल के फूल बरसाएगी।

कमलनाथ ने सवा साल में सवा रूपए के विकास कार्य भी नहीं कराएः शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और विकास कार्यों का कोई तालमेल नहीं था। यही कारण रहा कि कमलनाथ प्रदेश में सवा साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने सवा रूपए के विकास कार्य नहीं कराए। बल्कि जो काम भाजपा सरकार ने शुरू किए थे उन्हें भी बंद करवा दिया। कमलनाथ ने विकास कार्य तो कोई करवाए नहीं हमारी कई योजनाओं को भी बंद कर दिया। ये योजनाएं प्रदेश के गरीबों, किसानों, माताओं-बहनों, बेटियों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए संचालित थीं, लेकिन कमलनाथ ने उनसे यह हक भी छीन लिया। उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की, छलकपट किया, धोखा दिया। इन उपचुनावों में प्रदेश की जनता के साथ हुए अत्याचारों का बदला लेना है। कमलनाथ और कांग्रेस के नेता हमें गालियां बकते हैं, नालायक कहते हैं, नंगा-भूखा कहते हैं, लेकिन कमलनाथ-कांग्रेस की गालियां भी हमें शुभकामनाएं लगती हैं।

यह चुनाव विकास और विनाश के बीच का : विष्णु दत्त शर्मा

यह चुनाव विकास का और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। एक तरफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने 15 महीने प्रदेश की दुर्दशा की और दूसरी तरफ गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को चालू करने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हैं। यह चुनाव विकास और विनाश के बीच का चुनाव है।

एक तरफ समाज को जोड़ने वाले तो दूसरी ओर तोड़ने वाले दल का चुनाव: विष्णु दत्त

इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं जो राष्ट्रवाद का विचार लिए समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैंं। वहीं दूसरी ओर अनर्गल बयानबाजी कर समाज में विद्वेष फैलाने वाले लोग हैं। एक तरफ देश के लिए काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर आतंकवाद को समर्थन करने वाले लोगों का साथ देने वाली कांग्रेस। यह आप लोगों को तय करना है कि आप किसका साथ देंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today