Category Archives: मध्य प्रदेश

आज भी लोग दाऊ साहब को सम्मान के साथ याद करते हैं: अजय सिंह

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ अर्जुनसिंह के जन्मदिवस पर आज चुरहट में उनके समाधि स्मारक पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह और अन्य स्थानीय नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की|

नगरीय निकायों की मतदाता-सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिक निगम, मुरैना और जिला देवास, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, धार एवं इंदौर के नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता-सूची पुनरीक्षण-2020 की स्थगित प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जा रही है। आयोग द्वारा इन नगरीय निकायों के फोटोयुक्त मतदाता-सूची पुनरीक्षण-2020 के लिये संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 12 दिसम्बर, 2020 को होगा।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जरूरी है दायित्वबोध: सिंह

भारतीय प्रशासनिक सेवा (मध्यप्रदेश संवर्ग) 2019 बैच के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने विधानसभा भवन पहुँच कर विधायिका एवं विधासभा सचिवालय की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

वैशाली गुप्ता के निर्देशन में ‘रंग संगीत’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक:रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत उर्दू अकादमी द्वारा आज सुश्री वैशाली गुप्ता, भोपाल के निर्देशन में  ‘रंग संगीत’ की प्रस्तुति हुई | प्रस्तुति की शुरुआत- महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘वर दे वीणावादिनी’ से हुई.

सूफ़ियाना मौसिकी से महका ‘विश्वरंग’

एक ओर अमन, एकता और आपसदारी का रोमांच जगाता संगीत तो दूसरी ओर नई चुनौतियों के बीच उम्मीद और हौसले को थामकर रंगमंच पर लौटने के सबक। रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिसर में ‘विश्वरंग 2020’ के तहत चल रही गतिविधियों ने गुरूवार (5 नवंबर) को कुछ इस तरह करवट ली।

विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2020 में दिखेगा 15 देशों का कला और साहित्य

15 से अधिक देशों की संस्कृति, कला और साहित्यक विरासत को मनाने वाला विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2020 6 से 8 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव के दूसरे संस्करण के पूर्वगामी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो इस महीने के अंत में हिंदी और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में साहित्य और कला को सबके सामने लाने के लिए आयोजित किया जाएगा।

उपचुनावों में दिखती हार से बौखलाई भाजपा, मसूद को निशाना बनाया: सलूजा

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से प्रदेश की शिवराज सरकार जानबूझकर विधायक आरिफ मसूद के काॅलेज में कार्यवाही कर रही है। विधायक मसूद के काॅलेज पर न्यायालय का स्टे है, उसके बावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर काॅलेज में तोड़फोड़ की गई।

किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

आल इंडिया किसान संघर्ष को-आर्डिनेशन कमेटी (AIKSCC) के कार्यकारी समूह ने किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ आज संकल्प व्यक्त करते हुए देशभर में एकसाथ धरना प्रदर्शन किया। देशभर के 18 राज्यों में करीब ढाई हजार स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए।

कांग्रेस विधायक मसूद के कॉलेज के अतिक्रमण को नगर निगम ने गिराया

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खानूगांव स्थित कॉलेज के अवैध निर्माण को नगर निगम के अमले ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से गिरा दिया। कॉलेज के निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है और विवाद के बाद भी यहां लगातार निर्माण चलता रहा है। हाल ही में यहां एक बड़ा शेड बनाया गया था। नगर निगम के अमले ने शेड और कॉलेज के कुछ पक्के निर्माण के हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी जमकर वकालत की है।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

मध्यप्रदेश संत पुजारी संघ ने पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मांग की है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में संत पुजारी संघ ने पुलिस मुख्यालय में DGP से भेंट कर ज्ञापन भी सौंपा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today