Category Archives: मध्य प्रदेश

10 नवंबर को प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज अपने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि आगामी 10 नवंबर को मतगणना के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। वर्मा ने कहा कि मतगणना के चुनाव परिणाम के बाद सरकार बनाने की रणनीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ ने 11 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में अन्य गैर भाजपा विधायक जी सम्मिलित होंगे।

महिला नक्सली शारदा को बालाघाट पुलिस ने मार गिराया

मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए बालाघाट और हॉकफोर्स ने एक ईनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। मारी गई महिला नक्सली शारदा उर्फ पुज्जे पर आठ लाख रुपए का ईनाम था और वह खटिया मोचा दलम की सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर थी।

कांग्रेस-भाजपा से जुड़े लोगों के यहां आयकर के छापे

मध्यप्रदेश में आयकर विभाग ने विज्ञापन और इवेंट से जुड़े कुछ लोगों के यहां छापे मारे। इनमें भाजपा से जुड़े संजय प्रकट तो कांग्रेस से जुड़े मुकेश श्रीवास्तव और इवेंट गतिविधियों से जुड़े एक अन्य टेंट व्यवसायी के हैं। संजय प्रकट का नाम मध्यप्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के समय विभिन्न आयोजन कराने के लिए काफी काम मिला था तो मुकेश श्रीवास्तव कमल नाथ सरकार के समय इसी तरह सरकारी विज्ञापन में चर्चा में रहे हैं। टेंट व्यवसायी को सरकारों ने अपने आयोजनों के लिए जमकर काम दिया था।

दादुलाल डाण्डोलिया द्वारा बधाई एवं नौरता नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक:रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा आज 06 नवम्बर, 2020 को श्री मंशाराम द्वारा कोरकू गदली और थापटी श्री दिनेश भार्वे द्वारा गुदुमबजा श्री दादुलाल डाण्डोलिया द्वारा बधाई एवं नौरता नृत्य की प्रस्तुति हुई| प्रस्तुति की शुरुआत भारिया जनजाति के सर्वाधिक लोकप्रिय समूह नृत्य भड़म से हुई,

विश्वरंग में गूंजा देशराग: वृन्दगान व नाट्य रूपक ‘अभ्यास’ की प्रस्तुति

टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केन्द्र द्वारा इफ्तेख़ार क्रिकेट अकादेमी के सहयोग से आयोजित ‘विश्वरंग’ की सांस्कृतिक गतिविधियों का तीन दिवसीय उत्सव शुक्रवार को चरम पर पहुँचा। इस मौके पर टैगोर चित्रकला प्रदर्षनी एवं प्रतियोगिता के बहुरंगीय पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।

2031 तक ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के नागरिक 1.4 मिलियन हो जाएंगेः लूथरा

15 से अधिक देशों की संस्कृति, कला और साहित्यिक विरासत को मनाने वाले विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2020 की शुरुआत 6 नवम्बर (शुक्रवार) को   ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और यूएई में हुई। 

भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने कहा- जिस पार्टी में कमल नाथ जैसा नेता हो, वहां कोई महिला न जाए:

जिस पार्टी में कमलनाथ जैसे नेता हों,  उसमें किसी महिला को शामिल नहीं होना चाहिए। कमलनाथ के बयान के बाद से ही हमने भाजपा की सदस्यता लेने का मन बनाया है। अब पूरे प्रदेश में महिलाएं कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं और कटनी से निकली यह चिंगारी जल्द ही पूरे प्रदेश में पहुंचेगी।

केलकर को मानस भवन में श्रद्धांजलि अर्पित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. प्रभाकर राव केलकर जी को मानस भवन में गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जनता को भूलकर सौदेबाजी की सरकार फिर लगी सौदेबाजी में: कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि उप चुनावों में जनता द्वारा सच्‍चाई का साथ देने के कारण अपनी हार को सुनिश्चित देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने येन-केन प्रकारेण सरकार में बने रहने के लिए सौदेबाजी और बोलियां लगाने की राजनीति फिर शुरू कर दी है। श्री नाथ ने कहा कि उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्‍त हो रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

कांग्रेस ने छतरपुर में दलित की हुई हत्या पर तीन सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की

छतरपुर के थाना भगवा क्षेत्र अन्तर्गत दबंगो द्वारा की गई दलित परिवार के स्व.रखुआ अहिरवार की हत्या की घटना को म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांग्रेस अजा.विभाग के चैयरमेन श्री सुरेन्द्र चौधरी ने गम्भीरता से लेते हुये घटना की जाँच हेतु  म.प्र.कांग्रेस अजा.विभाग की ओर से तीन सदस्सीय जाँच कमेटी गठित की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today