Category Archives: मध्य प्रदेश

कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि, उसे सामाजिक भूमिका निभानी होगी: सुमित पचौरी

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के लिए संघर्ष किया, जेल गए और अपना बलिदान दे दिया। ऐसे समय में जबकि दुनिया में पूंजीवाद और साम्यवाद असफल साबित हो रहे थे, हमारे नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानवदर्शन दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए अंत्योदय की अवधारणा दी। कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि है इसलिए उसे भी अपनी सामाजिक भूमिका निभानी होगी। कार्यकर्ता अपनी इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभा सकें, इसके लिए उनका प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने इन्द्रपुरी मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्री कृष्णमोहन सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री छोटू पंडित सहित जिले में निवासरत पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृषि व खाद्य सुरक्षा पर देशव्यापी अभियान की घोषणा की

एआईकेएससीसी ने नए खेत कानून, बिजली बिल तथा देश की कृषि व खाद्य सुरक्षा पर विराट देशव्यापी अभियान की घोषणा की. एआईकेएससीसी ने आन्ध्र प्रदेश व ओडिशा में विरोध कर रहे नेताओं पर दमन की निन्दा की और मांग की कि सभी नेता व कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए.

“ देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीयता के समग्र आयामों के परिचायक थे”

बिहार सांस्कृतिक परिषद् भेल द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, बरखेडा, भेल में श्री रविन्द्रनाथ झा, महाप्रंबधक, भेल, भोपाल के आतिथ्य में कोविड निर्देशों के अनुपालन में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री के नाम जयस ने दिया ज्ञापन

जयस के प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा, प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे, प्रदेश महासचिव गेंदालाल रणदा जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना मोरे रमेश मण्डलोई, पीयूष कन्नौजे व जयस युवा साथी द्वारा प्रस्तावित 40% वनों को निजी हाथों में देने के प्रस्ताव को निरस्त किए जाने एवं जनजातीय कार्य विभाग का नाम पुनः आदिम जाति कल्याण विभाग करने के संबंध में, एवं 89 ब्लॉक में आदिवासी क्रांतिकारियो की मूर्ति स्थापना और अन्य बिंदु को लेकर चर्चा की गई।

बिरसा मुण्डा ने जनजातीय संस्कृति और देश की आजादी के लिए प्राणों की आहूति दी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद भीमा नायक, शहीद टंट्या मामा ने जनजातीय संस्कृति की रक्षा और अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ शोषण, धर्मान्तरण को रोकने और हमारी संस्कृति को बचाने के लिए निरन्तर संघर्ष किया। उन्होंने जनजातियों की पूजा-पाठ की पद्धतियों, जीवन मूल्यों और संस्कृति की रक्षा और आजादी के लिए निरंतर कार्य किया। जिसके कारण हमारी संस्कृति, परम्परा जीवनमूल्य की रक्षा हो सकी। इसलिए जनजातीय वर्ग के शहीदों के स्मारकों पर उनके जन्म दिवस पर हर वर्ष लगेंगे मेले।

ब.व. कारंत के रंग-संगीत की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा  आमोद भट्ट, भोपाल द्वारा ‘व्याख्यान’ और ब.व. कारंत के रंगसंगीत की प्रस्तुति दी गई |

विश्वरंग महोत्सव 2020 का आठवां दिन भरत नाट्यम के साथ शुरू

हिंदी और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में रचित साहित्य और कला को नई पहचान दिलाने के लिए आयोजित किया जाने वाले ‘टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव’ (विश्वरंग) के आठवें दिन की शुरुआत श्वेता देवेन्द्र के भरत नाट्यम के साथ हुई। इस सत्र का संचालन विनय उपाध्याय ने किया। दिन के पहले सत्र में मंगलाचरण कार्यक्रम में श्वेता देवेन्द्र ने शानदार भरत नाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष 29 को करेंगे मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश भर में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं।

विधान सभा का आगामी सत्र 28 से 30 दिसम्‍बर तक

मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधानसभा का अष्टम् सत्र 28 दिसम्‍बर से आरम्‍भ होकर 30 दिसम्‍बर तक आहूत किया गया है । राज्‍यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गयी ।

बुरारी का निरंकारी मैदान किसानों के विरोध के लिए दिया गया

देश के किसानों की मांगों को अभिव्यक्त करने राजधानी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों के विरोध के लिए बुरारी का निरंकारी मैदान घोषित किया और किसानों को दिल्ली में प्रवेश के लिए मुक्त अनुमति दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today