Category Archives: मध्य प्रदेश

उन्होंने किसान को बर्बाद किया, हमने कल्याण की शपथ ली है: शिवराज

जिन कांग्रेसियों ने अपने शासन के दौरान 75 सालों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया, कर्जमाफी के नाम पर उन्हें सरेआम धोखा दिया, उनका मुआवजा खा गए और राहत के तौर पर कभी एक धेला नहीं दिया, आज वो खुद को किसानों का समर्थक और सबसे बड़ा शुभचिंतक बता रहे हैं। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानूनों के जरिये किसानों को उनकी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार दिया है, उन्हें सशक्त बनाया है। वो विपक्षी लोग जो मैदान में मोदी जी मुकाबला नहीं कर सकते, किसानों को गुमराह करके उन्हें भड़का रहे हैं।

निजी शिक्षण संस्थानों का 16 दिसम्बर को निर्धारित धरना -प्रदर्शन स्थगित

प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर संचालको एवं सरकार के मध्य बातचीत रंग लाई है। 14 दिसम्बर को देर शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 दिसम्बर से कक्षा नौवीं से बारहवीं हेतु विद्यालय खोलने की अनुमति जारी कर दी साथ। उच्च शिक्षा विभाग ने भी 1 जनवरी से कुछ शर्तों के साथ कॉलेज खोलने का एलान कर दिया है। तकनिकी शिक्षा सचिव ने भी अन्य कॉलेजों के साथ इंजिनीरिंग एवं अन्य सभी व्यावसायिक कॉलेज खोलने का प्रस्ताव आदेशार्थ भेज दिया है।

प्रदेश के 5 संभाग केंद्रों पर 16 दिसंबर को किसान सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत 16 दिसंबर को प्रदेश के 5 संभाग केन्द्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण अलग-अलग संभागों में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

राजकुमार संतोषी की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात

भोपाल में फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार संतोषी ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। संतोषी ने मुलाका के बाद बयान दिया कि भोपाल में कुछ फिल्में बनाने और अकेडमी खोलने का विचार है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के सहयोग और मदद से ही प्रदेश में फिल्मो की शूटिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं।

विधानसभा सत्र के लिए बैठक व्यवस्था का सत्ता पक्ष व विपक्ष ने लिया जायजा

विधानसभा के आगामी सत्र और कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सत्र में विधानसभा सदस्यों की सदन में बैठक व्यवस्था के संबंध में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस करेगी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: चन्द्र प्रभाष शेखर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती के साथ वापसी की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस के सभी नेता सरकार जाने और फिर उपचुनाव में उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बावजूद पूरी लगन, निष्ठा और एकजुटता के साथ फिर से 2018 की ही तरह बीजेपी को पटखनी देने की रणनीति में जुट गए हैं।

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सब जगह लूट खसोट चल रही है तथा प्रदेश में ऐसा महसूस होता है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ही वेंटिलेटर पर है।

10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं 18 से संचालित होंगी – राज्यमंत्री परमार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगी । यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के लिए विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।

कानूनों के जरिए मोदी सरकार ने किया किसानों को सक्षम बनाने का काम: विष्णुदत्त शर्मा

ऐसे लोग किसान आंदोलन की तरफदारी कर रहे हैं, जो कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को धोखा देते हैं। भय और भ्रम फैलाकर अपना राजनीतिक एजेंडा चलाने वाले इन लोगों से मैं पूछना चाहता हूं कि देश के किसानों को अपनी उपज का दाम तय करने का अधिकार होना चाहिए या नहीं? उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार बाजार तलाशने का अधिकार होना चाहिए या नहीं? दलाली खत्म होना चाहिए या नहीं? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या किसानों को चुंगी और टैक्स की चक्की में पिसने के लिए छोड़ देना चाहिए? मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों से अगर किसानों की तकलीफें कम हो रही हैं, तो इन्हें परेशानी क्यों हो रही है?

आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र भोपाल के छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले में मॉडल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गए है, जिनको
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कहा जाता है। भोपाल के होशंगाबाद रोड के स्कोप कैंपस में स्थित पीएमकेके लगातार युवाओ के रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट हेतु कार्य कर रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today