Category Archives: मध्य प्रदेश

विधानसभा की सीमांकित भूमि मास्टर प्लान तैयारी की समीक्षा

विधानसभा की सीमांकित भूमि का मास्टरप्लान तैयार किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और प्रमुख सचिव एपीसिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक मे भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और आईसीएसआई के मध्य एमओयू

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज (आईसीएसआई) के मध्य शैक्षणिक सहयोग के लिये एमओयू किया गया। इस एमओयू का
उद्देश्य विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय संस्थानों के मध्य ज्ञान का आदान प्रदान करना तथा
शिक्षाविद व पेशेवरों के कौशल को बढ़ावा देना है।

एआईकेएससीसी ने कहा सुप्रीम कोर्ट का सुझाव किसानों की नैतिक जीत

एआईकेएससीसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि कोर्ट द्वारा सरकार को सुझाव किसानों की नैतिक जीत है। किसान हमेशा ही अपनी राय रखने के लिए तैयार रहे हैं पर अगर कोई कमेटी बनती भी है तक भी दिल्ली का आन्दोलन 3 कानून व बिजली बिल वापस होने तक जारी रहेगा। कमेटी का बनना तब उपयोगी होगा अगर पहले ये कानून वापस लिए जाएं और कमेटी में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय किसान संगठनों के प्रतिनिधि प्रभावी रूप में शामिल किए जाएं तथा कमेटी कानून वापसी के बाद बने। विस्तारित राय आदेश पढ़ कर दी जाएगी।

खण्डवा जिले के हनुवंतिया में पांचवें जल महोत्सव का शुभारंभ

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने खंडवा जिले के हनुवंतिया में टेंट सिटी में हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर हनुवंतिया महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि सिंगापुर भ्रमण के दौरान सेंटोसा द्वीप देखकर उनके मन में मध्यप्रदेश में भी टापूओं को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने का विचार मन में आया था, जो कि हनुवंतिया में साकार हो गया है।

कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेस प्रदेश में आंदोलन करेगी

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्रीय कृषि बिलो के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। यह ऐलान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों से चर्चा में यह घोषणा की। कांग्रेस जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन करेगी।

गोंड जनजातीय ‘बाना वादन-गायन’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सरस कथा प्रवक्ता श्री गुरुप्रसन्न्दास और साथी, खजूरीताल(सतना) ने ‘भक्ति संगीत’ एवं श्री धरमसिंह बरकड़े और साथी, डिंडोरी ने गोंड जनजातीय ‘बाना वादन-गायन’ की प्रस्तुति दी | 

भूमाफिया महेश यादव और विनेश यादव का ढाबा एवं दुकानें जमींदोज

जबलपुर में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के तहत शराब माफिया और डोलामाइट खदान में अवैध खनन करने वाले महेश यादव व विनेश यादव पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस टीम ने थाना तिलवारा अंतर्गत जोधपुर तिराहे पर ग्राम घुंसौर के महेश यादव एवं विनेश यादव के 20 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर बने निर्माण को जमींदोज कर दिया। लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से इस भूमि पर अवैध रूप से पक्की शटर लगी हुई आठ दुकानें, दो ढाबे, दो पान के टपरे और एक पंचर की दुकान बना ली गई थीं।

निगम मंडलों की गतिविधियों को भी गति दें मंत्रीगण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रीगण अपने विभाग से जुड़े निगम मंडल की गतिविधियों को भी गति प्रदान करें। आम जन के हित में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए। विभाग के कार्यों पर निरंतर नजर रखें। पूरे परिश्रम से दिन-रात कार्य कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य पूर्ण करना है।

उन्हें अन्नदाता दलाल, देशद्रोही, साँप, बिच्छू, नेवला, कुकुरमुत्ता क्यों नज़र आ रहा है: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन काले किसान विरोधी कृषि कानूनों के समर्थन में मध्य प्रदेश की भाजपा द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान ,किसान चौपाल , किसान सम्मेलनों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब एक तरफ़ पूरे देश का किसान सड़कों पर आकर इन काले कानूनों का खुलकर विरोध कर रहा है. देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 19 दिन से सड़कों पर , कड़ाके की ठंड पर बैठकर आंदोलन कर रहा है. किसानो के समर्थन में खड़े होने की बजाय बेहद शर्मनाक है कि खुद को सच्चा किसान हितेषी बताने वाली मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इन काले कानूनों के समर्थन में जन जागरण अभियान , किसान चौपाल व किसान सम्मेलन आयोजित कर रही है?

किसान को साँप- बिच्छू कहने वाले कृषि मंत्री किसान सम्मेलन के मंच पर: सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कृषि मंत्री कमल पटेल को लेकर कहा कि बड़े शर्म की बात है कि किसान सम्मेलन के मंच पर प्रदेश के वे बैठाए गए जबकि एक दिन पूर्व ही उन्होंने किसानों व किसान संगठनो को दलाल ,देशद्रोही ,सांप ,बिच्छू ,कुकुरमुत्ता ,नेवला बताया था। प्रदेश के किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें बग़ल में बैठाया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today