Category Archives: मध्य प्रदेश

चुनाव आयोग द्वारा कमल नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस के अध्य़क्ष नेता कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इसके पहले कमल नाथ को मध्यप्रदेश के उप चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया।

हवाई उड़ान में वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी किराए में छूट

एयर इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को हवाई उड़ान के उपयोग करने के लिए आकर्षित करने एक विशेष योजना लाई है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 फीसदी छूट देने का ऐलान किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को यह छूट जन्म तिथि के पहचान पत्र के आधार पर दिया जाएगा। अगर पहचान पत्र नहीं होगा तो ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य यात्रियों की भांति ही किराया देना होगा।

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रहेंगे नगरीय निकाय चुनाव से दूर

कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक का आज से मध्यप्रदेश का चार दिन का दौरा शुरू हुआ है जिसके पहले दिन यह रणनीति बनाई गई है कि नगरीय निकाय चुनाव में ऐसे नेताओं को दूर रखा जाएगा जिन्होंने हाल ही के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा। वहीं, मीडिया से वासनिक ने चर्चा में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

घोषणाओं से हिसाब शिवराज के 17 साल के शासन में किसान समृद्ध होना चाहिए जबकि ऐसा नहींः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा कि शिवराज की किसानो के लिये पिछले 17 वर्षों से की गयी घोषणाओं का हिसाब लगाया जाये तो उस हिसाब से हमारे प्रदेश का किसान आज देश में सबसे समृद्ध किसान होना चाहिये लेकिन मध्यप्रदेश की स्थिति तो उसके विपरीत है।

आज प्रदेश का किसान क़र्ज़ के दलदल में फँसा होकर सबसे ज़्यादा आत्महत्या करता है , प्रदेश में खेती घाटे का धंधा बन चुकी है। इसी से शिवराज जी की किसानो को लेकर की जाने वाली हवा-हवाई घोषणाओं की हक़ीक़त व सच्चाई समझी जा सकती है ?

दत्तात्रेय होसबोले ने किया ‘मेरी संघ यात्रा’ का विमोचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ओम प्रकाश गर्ग की पुस्तक ‘मेरी संघ यात्रा’ का विमोचन बुधवार को संघ के सह-सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले एवं अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख श्री रामलाल ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

सेना ने मनाया 50th विजय दिवस

भोपाल में सेना द्वारा बुधवार को सुदर्शन चक्र युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विजय दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अतुल्य सोलंकी सेना मेडल जनरल ऑफिसर कमांडिंग सुदर्शन चक्र कोर ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन सभी को याद किया जिन्होंने देश के लिए कर्तव्य और पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया.

किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन के लिये कृषकों को प्रोत्साहित करेंगे: मंत्री भदौरिया

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा किसान उत्पादक सहकारी संस्था (एफपीओ) के राज्य के सहकारिता अधिनियमों में पंजीयन हेतु निर्देश प्रदान कर विस्तृत कार्य योजना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक सहकारी संस्था के गठन हेतु मध्यप्रदेश सहकारिता अधिनियम 1960 के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप मॉडल बायलॉज का निर्माण किया गया है तथा सभी संयुक्त आयुक्त, उप आयुक्त व सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे मैदानी स्तर पर कृषक संगोष्ठी आयोजित कर कृषकों को किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन के लिये प्रोत्साहित करें।

किसान सम्मेलन में बोले नेता- भाजपा जानती है किसानों का दर्द

जिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते किसानों को एक रुपया नहीं दिया, वो किसानों की बातें कर रहे हैं। जिन राहुल गांधी को ये नहीं पता कि खेती कैसे होती है, वे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी किसानों का दुख-दर्द जानती है और इस देश में अगर कोई सच्चा किसान हितैषी है, तो वो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कृषि कानून बनाकर किसानों को अधिकार संपन्न बनाया है। लेकिन किसानों को अधिकार मिलने से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? 

विपक्ष मोदी सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा: तोमर

नए कृषि कानूनों को पूरे देश के किसानों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन विपक्ष ने पंजाब के किसानों को भ्रमित कर दिया और वे आंदोलन कर रहे हैं। सरकार 24 घंटे किसानों से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष यदि किसानों के सहारे मोदी सरकार की छवि को धूमिल करने का काम करेगा तो सरकार उसका जबाव देगी। पहले कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्र में नए कृषि कानून बनाने की बात कही थी और अब यही काम मोदी सरकार ने किया है तो उन्हें इसलिए तकलीफ हो रही है, क्योंकि जनता का समर्थन मिल रहा है।

गोंड जनजातीय नृत्य ‘सैला’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री घूमन प्रसाद कुशवाहा, दमोह का बुन्देली ‘कानड़ा’ गायन एवं श्री रूपसिंह कुशराम, डिंडोरी द्वारा गोंड जनजातीय नृत्य ‘सैला’ की प्रस्तुति हुई | 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today