देश मे बढ़ती महंगाई तथा किसान बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस द्वारा सरकार से मांग की गई कि किसानों के तीनों काले कानून वापस लिए जाए तथा बिजली, पेट्रोल, डीजल ओर गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें वापस ली जाए।
कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक कुणाल चौधरी तथा जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा उपस्थित रहे।










