Category Archives: मध्य प्रदेश

श्री गुरुगोबिंद सिंह के चार साहेब जादों और माता गूजरीजी को समर्पित शहीदी दिवस आज मनेगा

श्री गुरुगोबिंद सिंहजी के चार साहेब जादों और माता गूजरीजी की पवित्र याद को समर्पित शहीदी दिवस गुरुद्वारा टी टी नगर भोपाल में 25 दिसंबर को गुर्मत स्टडी सर्कल मध्य प्रदेश द्वारा समूह साध संगत और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शहीदी पर्व मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर पुस्तक हिस्टोरीकल प्लेस नेम्स ऑफ मध्यप्रदेश (Historical Place Names of Madhya Pradesh) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुस्तक की प्रति इंटेक संस्था के पदाधिकारी एमएम उपाध्याय ने भेंट की।

विवेक त्रिपाठी बने युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारी विवेक त्रिपाठी को युवक कांग्रेस ने प्रदेश मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। त्रिपाठी की नियुक्ति युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु के निर्देश पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीव्ही श्रीनिवासन की सहमति से युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राहुल राव ने की है।

नये कृषि कानूनों से लुटने लगे प्रदेश के किसान: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बिना किसानों की मंशा के कार्पोरेट कम्पनियों के इशारे पर बनाये गये कृषि कानूनों ने छोटे-छोटे किसानों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है। पहला मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पड़ोसी जिले होशंगाबाद से सामने आया है, जहाँ एक व्यापारी 70 लाख रूपये की फसल ले भागा।

अटल जी के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल जिला कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ डालेंगे प्रधानमंत्री मोदी: रावत

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि के 18 हजार करोड़ रूपए 9 करोड़ किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री किसानों को दोपहर 12 बजे से संबोधित करेंगे और उनके इस संबोधन को प्रदेश के 01 करोड़ किसान सुनेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 को सीहोर में

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 दिसंबर को सीहोर मं होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार यह वर्ग दो दिवसीय रहेगा और वर्ग में 9 सत्र रहेंगे। सीहोर के क्रिसेंट रिसोर्ट में 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन होगा।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसरों के लेक्चर को पसंद किया जा रहा: मंत्री डॉ. मोहन यादव

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देने के उद्देश्य से यूजी-पीजी की सभी संकायों के लेक्चर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किये हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसरों के इन लेक्चर को पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब चैनल पर लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों ने इन्हें पसंद किया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

लव जिहाद में पूरा रैकेट काम करता है: मंत्री विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने लव जिहाद को प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि लव जिहाद में पूरा रैकेट काम करता है। उस रैकेट पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन धर्मगुरुओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो ऐसे विवाह कराते हैं।

भाजपा में गए नेता युवा कांग्रेस चुनाव में जीते, अब कांग्रेस ने उनके चुनाव निरस्त किए

युवा कांग्रेस के पिछले दिनों हुए संगठनात्मक चुनाव में भाजपा में चले गए कुछ लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें सिवनी से उमंग शर्मा औऱ जबलपुर से हर्षित सिंघई चुनाव जीत भी गए थे। मगर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब युवा कांग्रेस में ज्योतिरादित्य समर्थक और भाजपा में चले गए नेताओं के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की भनक लगी तो ताबड़तोड़ ढंग से कार्रवाई की गई।

उमंग शर्मा और हर्षित सिंघई के निर्वाचन को युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने निरस्त कर दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today